Responsive Scrollable Menu

बालों को बार-बार स्ट्रेट या कर्ल करते हैं तो रोज रात को करें ये काम, नहीं होगा डैमेज

आजकल स्ट्रेट और कर्ल हेयरस्टाइल का चलन काफी बढ़ गया है और लोग हर दूसरे दिन अपने बालों को नया लुक देने के लिए हीट टूल्स का इस्तेमाल करने लगे हैं. लेकिन बार-बार स्ट्रेटनर या कर्लर लगाने से बालों की नेचुरल नमी खत्म हो जाती है और वे कमजोर होकर टूटने लगते हैं. ऐसे में बालों को डैमेज से बचाने के लिए सिर्फ दिन में ही नहीं बल्कि रात की केयर भी बेहद जरूरी हो जाती है. सही नाइट रूटीन अपनाकर आप अपने बालों को रिपेयर कर सकते हैं और उन्हें लंबे समय तक हेल्दी, शाइनी और मजबूत बनाए रख सकते हैं.

Continue reading on the app

CRPF Bharti 2026: सीआरपीएफ में 9,195 कांस्टेबल पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने कांस्टेबल (टेक्निकल, ट्रेड्समैन और पायनियर) के 9,195 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 19 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के तहत कांस्टेबल (टेक्निकल और ट्रेड्समैन) के 9,175 पद और पायनियर विंग के 20 पद भरे जाएंगे। इनमें अधिकांश पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं, जबकि महिलाओं के लिए भी सीमित सीटें निर्धारित की गई हैं।

योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। कुछ पदों के लिए आईटीआई या संबंधित ट्रेड का अनुभव भी मांगा गया है।
ड्राइवर पद के लिए आयु सीमा: 21 से 27 वर्ष
अन्य पदों के लिए: 18 से 23 वर्ष
आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी

सैलरी और पद
चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-3 (₹21,700 से ₹69,100) के अनुसार वेतन दिया जाएगा, जो केंद्र सरकार की नौकरी के लिहाज से आकर्षक माना जा रहा है।

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  • फिजिकल टेस्ट (PET/PST)
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  • ट्रेड टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट

CBT परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, गणित और भाषा से जुड़े सवाल होंगे। हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग भी होगी।

फिजिकल टेस्ट जरूरी
भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट पास करना होगा। इसमें दौड़ और शारीरिक मानकों की जांच की जाएगी, जो पद के अनुसार अलग-अलग तय हैं।

आवेदन शुल्क
सामान्य/OBC/EWS (पुरुष): ₹100
SC/ST/महिला उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं

कैसे करें आवेदन
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय जरूरी दस्तावेज अपलोड करना और अंतिम सबमिशन से पहले सभी जानकारी जांचना जरूरी है।

Continue reading on the app

  Sports

DC vs CSK: स्पिनर्स और सैमसन के दम पर चेन्नई की पांचवीं जीत, दिल्ली ने गंवाया छठा मैच

DC vs CSK Match Result: चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले लगातार 7 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को उसके घर में शिकस्त दी थी और यही कहानी 8वें सीजन में भी जारी रही. दिल्ली की इस सीजन में ये छठी हार है. Tue, 05 May 2026 23:04:12 +0530

  Videos
See all

Suvendu Vs Mamata: सुवेंदु ने बता दिया ममता दीदी के इस्तीफा नहीं देने से क्या होगा ? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T20:06:14+00:00

Nitesh Rane On Bengal: 'जो हिंदू हित की बात करेगा, वही देश में राज करेगा..' #shorts #niteshrane #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T20:03:18+00:00

Jalandhar Accident सड़क पर जलती स्कूटी | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T19:50:50+00:00

Nitesh Rane On Bengal: 'उनको मिट्टी में मिला दिया..' जीत के बाद बोले नितेश राणे! #shorts #niteshrane #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T20:08:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers