Responsive Scrollable Menu

CRPF Bharti 2026: सीआरपीएफ में 9,195 कांस्टेबल पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने कांस्टेबल (टेक्निकल, ट्रेड्समैन और पायनियर) के 9,195 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 19 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के तहत कांस्टेबल (टेक्निकल और ट्रेड्समैन) के 9,175 पद और पायनियर विंग के 20 पद भरे जाएंगे। इनमें अधिकांश पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं, जबकि महिलाओं के लिए भी सीमित सीटें निर्धारित की गई हैं।

योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। कुछ पदों के लिए आईटीआई या संबंधित ट्रेड का अनुभव भी मांगा गया है।
ड्राइवर पद के लिए आयु सीमा: 21 से 27 वर्ष
अन्य पदों के लिए: 18 से 23 वर्ष
आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी

सैलरी और पद
चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-3 (₹21,700 से ₹69,100) के अनुसार वेतन दिया जाएगा, जो केंद्र सरकार की नौकरी के लिहाज से आकर्षक माना जा रहा है।

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  • फिजिकल टेस्ट (PET/PST)
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  • ट्रेड टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट

CBT परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, गणित और भाषा से जुड़े सवाल होंगे। हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग भी होगी।

फिजिकल टेस्ट जरूरी
भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट पास करना होगा। इसमें दौड़ और शारीरिक मानकों की जांच की जाएगी, जो पद के अनुसार अलग-अलग तय हैं।

आवेदन शुल्क
सामान्य/OBC/EWS (पुरुष): ₹100
SC/ST/महिला उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं

कैसे करें आवेदन
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय जरूरी दस्तावेज अपलोड करना और अंतिम सबमिशन से पहले सभी जानकारी जांचना जरूरी है।

Continue reading on the app

DC vs RR: मैं तो खुद ही डरा हुआ था...' वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ ताव दिखाने वाले जैमिसन ने क्यों कहा ऐसा?

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले के बाद एक दिलचस्प बयान सामने आया। दिल्ली के तेज गेंदबाज काइल जैमिसन ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसने मैच के दौरान उनके और सूर्यवंशी के बीच हुए टकराव को और चर्चा में ला दिया।

जयपुर में खेले गए इस मुकाबले में जैमिसन ने 15 साल के सूर्यवंशी को पारी की शुरुआत में ही आउट कर दिया था। इसके बाद उन्होंने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया, जो विवाद का कारण बना। अब जैमिसन ने खुद इस घटना पर खुलकर बात की।

मैं तो खुद डरा था: जैमिसन
आईपीएल द्वारा जारी एक वीडियो में जैमिसन ने कहा, 'मैंने अपने जीवन में कभी किसी 15 साल के खिलाड़ी से इतना दबाव महसूस नहीं किया। लेकिन हमने मैच से पहले अच्छी तैयारी की थी और खुशी है कि हमारी योजना सफल रही।' उनके इस बयान से साफ है कि युवा बल्लेबाज का प्रदर्शन और बढ़ती पहचान विरोधी टीमों पर असर डाल रही।

जैमिसन ने किया था आक्रामक सेलिब्रेशन
इस घटना के बाद बीसीसीआई ने जैमिसन पर कार्रवाई भी की। उन्हें आईपीएल आचार संहिता के लेवल-1 उल्लंघन का दोषी पाया गया और एक डिमेरिट प्वाइंट के साथ चेतावनी दी गई। आरोप था कि विकेट लेने के बाद उन्होंने बल्लेबाज के बेहद करीब जाकर आक्रामक व्यवहार किया, जिससे टकराव की स्थिति बन सकती थी।

मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ा लक्ष्य हासिल किया। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रन बनाए, जिसमें रिय़ान पराग ने 90 रन की शानदार पारी खेली जबकि डोनोवन फरेरा ने नाबाद 47 रन जोड़े।

दिल्ली की ओर से लक्ष्य का पीछा करते हुए केएल राहुल और पथुम निसंका ने 110 रन की ओपनिंग साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दी। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और आशुतोष शर्मा ने अंत में मैच खत्म कर दिया। दिल्ली ने 226 रन बनाकर सात विकेट से जीत दर्ज की, जो टीम के इतिहास की सबसे बड़ी सफल रनचेज रही। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन की चौथी जीत हासिल की और अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई, जबकि राजस्थान रॉयल्स चौथे स्थान पर बनी हुई है।

Continue reading on the app

  Sports

DC vs CSK: स्पिनर्स और सैमसन के दम पर चेन्नई की पांचवीं जीत, दिल्ली ने गंवाया छठा मैच

DC vs CSK Match Result: चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले लगातार 7 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को उसके घर में शिकस्त दी थी और यही कहानी 8वें सीजन में भी जारी रही. दिल्ली की इस सीजन में ये छठी हार है. Tue, 05 May 2026 23:04:12 +0530

  Videos
See all

Amish Devgan: "जहां जीते वहां EC अच्छा, जहां हारे वहां खराब" #mamatabanerjee #bjp #westbengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T21:00:55+00:00

UP BJP Action Mode:बंगाल के बाद अब UP की बारी! BJP ने कसी कमर, शुरू हुआ 'Mission 2027' | UP Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T20:45:01+00:00

Crime Report: संपत्ति, शादी और 5 मर्डर: खूनी रंजिश का एनकाउंटर वाला अंत! | Crime Story | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T21:00:54+00:00

Rubika Liyaquat: ममता बोलीं मैं इस्तीफा नहीं दूंगी #westbengalelection2026 #shorts #mamatabanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T21:15:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers