Responsive Scrollable Menu

ओटीटी पर सैफ अली खान का दिखेगा नया अवतार, रसिका दुग्गल संग पहली बार जमेगी जोड़ी

मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। अभिनेता सैफ अली खान की क्राइम थ्रिलर 'कर्तव्य' ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। फिल्म में सैफ एक ऐसा किरदार निभाते नजर आएंगे, जो अपने पेशेवर 'कर्तव्य' और 'परिवार' के बीच बुरी तरह फंसा हुआ है।

Continue reading on the app

सूरत में देश का पहला बैरियर-लेस टोलिंग सिस्टम शुरू:120kmph की स्पीड पर भी रियल टाइम में कटेगा टोल टैक्स

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को भारत का पहला मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) बैरियर-लेस टोलिंग सिस्टम लॉन्च किया। यह सिस्टम गुजरात में सूरत-भरूच सेक्शन के NH-48 पर चोर्यासी टोल प्लाजा पर शुरू किया गया है, जिससे वाहन बिना रुके टोल दे सकेंगे। बैरियर-फ्री टोलिंग मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) टेक्नोलॉजी पर आधारित है। यह 120 की स्पीड से भी गुजरने वाली गाड़ियों को बिना रुके टोल पॉइंट से गुजरने की सुविधा देती है। पारंपरिक टोल प्लाजा पर जहां फिजिकल बैरियर होते हैं वहीं यह सिस्टम सेंसर और कैमरों से लैस ओवरहेड फ्रेम का इस्तेमाल करता है, ताकि गाड़ियों की अपने-आप पहचान हो सके और टोल शुल्क रियल टाइम में काट लिया जाए। 120 की स्पीड से भी गुजरने वाली गाड़ियों की नंबर प्लेट पढ़ लेगें Ai कैमरे यह सिस्टम FASTag को ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ता है। हाई-परफॉर्मेंस वाले एआई कैमरे 120 किमी की स्पीड से भी गुजरने वाली गाड़ियों की नंबर प्लेट पढ़ लेते हैं, जबकि RFID रीडर FASTag स्टिकर को स्कैन करते हैं। इसके बाद टोल की रकम सीधे लिंक्ड अकाउंट से काट ली जाती है। अगर किसी गाड़ी में FASTag काम नहीं कर रहा है या गाड़ी पर फास्टैग नहीं लगा है तो कैमरा नंबर प्लेट के जरिए गाड़ी की पहचान कर मालिक को ई-नोटिस भेज देता है। यात्रा समय में कमी और हाईवे पर जाम घटेगा इस प्रणाली से यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी बल्कि हाईवे पर लगने वाले जाम में भी कमी आएगी। साथ ही दावा किया जा रहा है कि ईंधन की बचत भी होगी। वाहनों से होने वाले प्रदूषण में कमी और टोल संचालन में कम से कम लोगों की जरूरत होगी। नए सिस्टम से ईंधन की होगी बचत मंत्रालय के अनुसार, इस सिस्टम से यात्रा का समय कम होगा, हाईवे पर जाम घटेगा, ईंधन की बचत होगी, वाहन प्रदूषण कम होगा और टोल संचालन में मानव हस्तक्षेप भी कम होगा। बयान में कहा गया कि एमएलएफएफ की शुरुआत भारत के टोल सिस्टम के डिजिटलीकरण और राष्ट्रीय राजमार्गों के आधुनिकीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है। आम लोगों के जीवन को आसान बनाएगा सिस्टम: गडकरी गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह अत्याधुनिक प्रणाली वाहनों को बिना रुके निर्बाध टोल भुगतान की सुविधा देती है। इसमें ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) और फास्टैग जैसी उन्नत तकनीकों का उपयोग किया गया है। उन्होंनेकहा कि यह बैरियर-लेस टोलिंग सिस्टम आम लोगों के जीवन को आसान बनाएगा और व्यापार करने में भी सुविधा देगा, क्योंकि इससे माल और लॉजिस्टिक्स की आवाजाही तेज और अधिक प्रभावी होगी। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… पेट्रोल-डीजल ₹28 महंगा होने की खबरें गलत:सरकार बोली- दाम बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ₹25-28 प्रति लीटर बढ़ोतरी की खबरों को सरकार ने गलत बताया है। आज यानी 23 अप्रैल को पेट्रोलियम मिनिस्ट्री ने कहा कि दाम बढ़ाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। ये खबरें भ्रामक हैं और डर फैलाने के लिए फैलाई जा रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: मुझे चेट्टा मत बुलाओ! मैच विनिंग पारी के बाद भी संजू सैमसन खुश नहीं, आखिर किस बात से हुए मायूस

Sanju Samson: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में संजू सैमसन ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिलाई. हालांकि, संजू मैच में अपना शतक पूरा नहीं कर पाए. मैच के बाद संजू से जब इसके बारे में पूछा गया तो वह इससे निराश दिखे. Wed, 6 May 2026 00:09:44 +0530

  Videos
See all

Rajasthan Accident: Jaipur में अनियंत्रित कार का कहर! युवती को टक्कर | #viralnews #viralvideo #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T19:36:28+00:00

BJP Win Bengal | नाव जीत का जश्न, ग्राहकों को फ्री सर्विस | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T19:37:50+00:00

CM.M.K.Stalin के पहुंचते ही भावुक हुए नेता | Tamil Nadu Election | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T19:30:21+00:00

Vijay Thalapathy | पूजा हेगड़े ने विजय को बताया “विजेता”! | #poojahegde #tamilnadu #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T19:34:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers