Cricket News: 'ICC को कंट्रोल करती है BCCI...' साउथ अफ्रीका के स्पिनर ने बोल दी बड़ी बात
दक्षिण अफ्रीका के ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर ने विश्व क्रिकेट में भारत के बढ़ते असर को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिक ताकत इतनी ज्यादा है कि वह खेल की दिशा तय करने की क्षमता रखता है। हरमर के इस बयान ने क्रिकेट जगत में नई बहस छेड़ दी है।
हरमर ने एक इंटरव्यू में कहा, 'उनकी कमर्शियल पावर की वजह से उनके पास पूरा कंट्रोल है। बीसीसीआई आईसीसी को कंट्रोल करता है।' हालांकि उन्होंने यह भी माना कि एक खिलाड़ी के तौर पर वे सिर्फ अपने प्रदर्शन पर ध्यान दे सकते और हालात बदलने का सबसे अच्छा तरीका ट्रॉफी जीतना है।
गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को हराकर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की ट्रॉफी जीती थी। इस जीत के बावजूद हरमर का मानना है कि वैश्विक क्रिकेट में संतुलन पूरी तरह बराबर नहीं है।
हार्मर उस टीम का भी हिस्सा रहे, जिसने पिछले साल भारत में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज 2-0 से जीती थी। यह दक्षिण अफ्रीका की भारत में 25 साल बाद पहली टेस्ट सीरीज जीत थी। उस सीरीज में हरमर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पारियों में 17 विकेट लिए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
उन्होंने मौजूदा दक्षिण अफ्रीकी टीम की भी तारीफ की। कप्तान टेम्बा बावुमा और हेड कोच शुक्री कॉनराड के नेतृत्व में टीम को संतुलित और मजबूत बताया। हार्मर के मुताबिक यह टीम स्टार खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं, बल्कि सामूहिक प्रदर्शन पर चलती है। उन्होंने कोच कॉनराड की साफगोई की भी सराहना की और कहा कि वे खिलाड़ियों को सीधे बताते हैं कि वे टीम के लिए सही हैं या नहीं।
काउंटी क्रिकेट में अपने अनुभव साझा करते हुए हार्मर ने इंग्लैंड में स्पिन गेंदबाजों की स्थिति पर भी बात की। एसेक्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और कई सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड में स्पिनरों को अक्सर कम अहमियत दी जाती है। संसाधनों की कमी नहीं है, लेकिन स्पिन बॉलिंग कोचिंग और सही सिस्टम की कमी के कारण स्पिनरों का प्रभाव सीमित रह जाता है।
Akeal Hosein: गैंगस्टरों के बीच पले-बढ़े अकील हुसैन की IPL 2026 में गजब ‘दबंगई’, कर दिया बड़ा कमाल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi













/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




