Responsive Scrollable Menu

PM किसान योजना की 23वीं किस्त से पहले आया बड़ा अपडेट! सरकार ने दी ये अहम जानकारी…किसानों का जानना जरूरी

PM Kisan latest news; पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए नया अपडेट जारी किया गया है। सरकार ने बताया कि अब तक 22 किस्तों से ₹4.28 लाख करोड़ से अधिक की मदद दी जा चुकी है, जिसमें से 2.17 करोड़ से अधिक महिला किसानों को ही ₹1.10 लाख करोड़ से ज्यादा मिले हैं।

Continue reading on the app

महापौर रवि लांडगे की फोटो से मचा बवाल, मिसिंग लिंक पर 'नो-स्टॉप' नियम की उड़ाई धज्जियां

मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे की मिसिंग लिंक परियोजना पर वाहन रोककर सेल्फी लेने पर सख्त चेतावनी के बावजूद नियमों की धज्जियां उड़ाने का ताजा मामला सामने आया है। पिंपरी-चिंचवड़ के महापौर रवि लांडगे की सेल्फी वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं, जिससे प्रशासन पर दोहरे मानदंड अपनाने के आरोप लग रहे हैं।

महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल (एमएसआरडीसी) ने महज 24 घंटे पहले ही हाई-स्पीड एक्सप्रेस-वे पर वाहन खड़ा करके फोटो, सेल्फी या रील बनाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी जारी की थी। इसके बावजूद महापौर रवि लांडगे मुंबई में पीएमआरडीए की बैठक में जा रहे थे, तभी मिसिंग लिंक वाले नए पुल पर रुक गए और फोटो सेशन किया। बाद में उन्होंने ये तस्वीरें अपने फेसबुक अकाउंट पर भी पोस्ट कर दीं।

सोशल मीडिया पर इस घटना ने तीखी बहस छेड़ दी है। आम नागरिकों ने सवाल उठाया है कि जब आम वाहन चालकों पर तुरंत जुर्माना लगाया जा रहा है, तो जनप्रतिनिधियों पर क्यों चुप्पी साधी जा रही है? लोगों का कहना है कि नियम सबके लिए एक समान होने चाहिए।

राजमार्ग पुलिस के अनुसार, अब तक मिसिंग लिंक क्षेत्र में नियम तोड़ने वाले करीब 100 आम वाहन चालकों पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया जा चुका है। पूरे क्षेत्र में 24x7 सीसीटीवी निगरानी की जा रही है। एमएसआरडीसी ने स्पष्ट किया है कि हाई-स्पीड एक्सप्रेस-वे पर अचानक वाहन रोकना न सिर्फ ट्रैफिक बाधित करता है, बल्कि तेज रफ्तार वाले वाहनों के बीच गंभीर दुर्घटना का खतरा भी बढ़ाता है।

प्रोजेक्ट में हल्के वाहनों के लिए 100 किमी/घंटा और भारी वाहनों के लिए 80 किमी/घंटा की सख्त गति सीमा तय की गई है।

महापौर रवि लांडगे से इस मामले पर प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। यह घटना मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे के मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

--आईएएनएस

एससीएच

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

M-Ticket क्या है, यह कैसे काम करता है, बिना फिजिकल टिकट कैसे होगी स्टेडियम में एंट्री, समझिए इसके यूनिक QR कोड का गणित

what is M ticket: रायपुर में आईपीएल का रोमांच चरम पर है. जहां 10 और 13 मई को आरसीबी, मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच महामुकाबले होंगे. टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए इस बार 'M-टिकट सिस्टम' लागू किया गया है.यह एक मोबाइल-आधारित डिजिटल व्यवस्था है, जिसमें फैंस को यूनीक क्यूआर कोड वाला ई-टिकट मिलेगा. यह टिकट मैच से कुछ घंटे पहले ही सक्रिय होगा और इसे फॉरवर्ड नहीं किया जा सकेगा. सुरक्षा के लिहाज से यह 'नॉन-ट्रांसफरबल' तकनीक फर्जी एंट्री को पूरी तरह रोकने में मददगार साबित होगी. Thu, 7 May 2026 18:18:19 +0530

  Videos
See all

UP Election: PDA के बाद अब ब्राह्मणों पर अखिलेश की नजर? BJP के 'गढ़' में सेंधमारी की तैयारी! PDA #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T13:15:01+00:00

Bhaiyaji Kahin:"ममता के कार्यकर्ता शांत हो जाएँ नहीं तो…"| West Bengal | Suvendu Adhikari | BJP |TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T13:15:11+00:00

UP के महाराजगंज की एक बुर्के वाली खातून का वीडियो वायरल | #maharajganj #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T13:13:19+00:00

Tamil Nadu में सत्ता का सस्पेंस, क्या विजय बना पाएंगे सरकार? | Tamil Nadu Politics | AIADMK | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T13:13:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers