Responsive Scrollable Menu

OnePlus Summer Sale 2026: 8 मई से शुरू होगी धांसू सेल, OnePlus 15, Nord 6 समेत नए नवेले फोन पर भी छूट

OnePlus ने भारत में अपनी Summer Sale का ऐलान कर दिया है। यह सेल 8 मई को रात 12 बजे से शुरू होगी, जिसमें ग्राहकों को लेटेस्ट स्मार्टफोन, टैबलेट और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिलेगी। ग्राहक OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट, Experience Stores और Amazon व Flipkart जैसे प्लेटफॉर्म्स से खरीदारी कर सकते हैं। इस दौरान बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर्स और EMI विकल्प भी मिलेंगे।  

OnePlus 15 सीरीज पर ऑफर्स
OnePlus 15 इस सेल में ₹73,999 की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध होगा, जिसमें ₹4,000 का बैंक डिस्काउंट शामिल है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 7,300mAh बैटरी और 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप जैसे प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है। वहीं OnePlus 15R ₹50,999 में खरीदा जा सकेगा, जिसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और IP66, IP68, IP69 व IP69K जैसी मजबूत रेटिंग्स मिलती हैं।

ये भी पढ़े-ः Flipkart Sasa Lele Sale 2026: 9 मई को शुरू होगी तगड़ी सेल, हजारों रुपए सस्ते मिलेंगे लैपटॉप

OnePlus 13 सीरीज डील्स
OnePlus 13 इस सेल में ₹57,999 में मिल रहा है, जिसमें कुल ₹12,000 तक की छूट शामिल है। इसके अलावा OnePlus 13R ₹37,999 में और OnePlus 13s ₹46,999 में उपलब्ध होगा, जिससे यह सीरीज अलग-अलग बजट यूज़र्स के लिए अच्छा विकल्प बन जाती है।

OnePlus Nord 6
OnePlus Nord 6 की कीमत इस सेल में ₹36,999 रखी गई है। यह फोन 165 FPS गेमिंग सपोर्ट और बड़ी 9,000mAh बैटरी के साथ आता है, जिससे यह गेमिंग और हेवी यूज़ के लिए एक मजबूत ऑप्शन बनता है।

ये भी पढ़े-ः Amazon Great Summer Sale 2026: अमेजन की मेगा सेल का ऐलान, TV-AC से लेकर फोन तक सब मिलेगा सस्ता

OnePlus टैबलेट्स पर ऑफर्स
टैबलेट सेगमेंट में भी कई अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं। OnePlus Pad 4 ₹54,999 में उपलब्ध होगा और इसके साथ फ्री Stylo Pro स्टायलस दिया जा रहा है। OnePlus Pad 3 ₹48,999 में Stylo 2 के साथ मिलेगा, जबकि OnePlus Pad Go 2 ₹24,999 में Go 2 Stylo के साथ खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा OnePlus Pad Lite ₹14,999 की कीमत में उपलब्ध होगा, जो बजट यूज़र्स के लिए एक किफायती विकल्प है।

Continue reading on the app

असम-बंगाल में CM कौन?: BJP का मास्टरस्ट्रोक- जेपी नड्डा और अमित शाह को बड़ी जिम्मेदारी

“BJP का बड़ा दांव: असम और बंगाल में सीधे हाईकमान की निगरानी में होगा CM चयन”

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने असम और पश्चिम बंगाल में सरकार गठन की प्रक्रिया को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पार्टी के संसदीय बोर्ड ने दोनों राज्यों में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है।

असम के लिए ये जिम्मेदारी
असम में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda), जो केंद्र सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री हैं, को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है। वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पश्चिम बंगाल में बड़ी नियुक्ति
पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
उनके साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है।

क्यों अहम है ये फैसला?
BJP के इस कदम को दोनों राज्यों में सरकार गठन की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। केंद्रीय नेतृत्व सीधे तौर पर विधायक दल के नेता के चयन की प्रक्रिया की निगरानी करेगा, जिससे संगठनात्मक एकजुटता और निर्णय की पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

आगे क्या?
अब दोनों राज्यों में जल्द ही विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए नेता का चयन किया जाएगा। इसके बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो सकती है।

Continue reading on the app

  Sports

गौतम गंभीर पर गंभीर आरोप, ड्रेसिंग रूम में दरार, दादागिरी करके खिलाड़ियों को बना रहे निशाना?

Atul Wassan On Gautam Gambhir: पूर्व भारतीय क्रिकेटर अतुल वासन ने गौतम गंभीर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने गंभीर के आक्रामक स्वभाव और मैनेजमेंट स्टाइल पर सवाल उठाए हैं. उनका ये बयान काफी वायरल हो रहा है. Thu, 07 May 2026 17:43:27 +0530

  Videos
See all

CM Yogi Adityanath और Pushkar Singh Dhami का एक साथ ओपन GYM में वर्कआउट का Video Viral |Uttarakhand #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T12:45:50+00:00

Suvendu Adhikari's PA Murder News LIVE: शुभेंदु के PA की हत्या पर एक्शन शुरू | Breaking News | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T12:44:30+00:00

WB Election Results: टूट गई TMC, ममता से भिड़ीं Saayoni Ghosh, Abhishek Banerjee देंगे इस्तीफा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T12:45:06+00:00

Chandranath Rath Murder | बेटे को याद कर बिलख उठी PA की मां, दिल दहलाने वाला दृश्य | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T12:41:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers