Responsive Scrollable Menu

मुंबई के गोराई बीच पर तीन साल का अंधेरा खत्म, अदाणी इलेक्ट्रिसिटी और बीएमसी ने 2.5 किमी क्षेत्र को किया रोशन

मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड (एईएमएल) ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के सहयोग से गोराई बीच के 2.5 किलोमीटर लंबे हिस्से को रोशन कर दिया है, जिससे इस लोकप्रिय समुद्र तट पर लगभग तीन साल से चला आ रहा अंधेरा खत्म हो गया है।

बोरीवली वेस्ट स्थित इस बीच पर लंबे समय से स्ट्रीट लाइट्स नहीं थीं, जिसके कारण सूर्यास्त के बाद सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ जाती थीं और शाम के समय लोगों की आवाजाही भी सीमित हो जाती थी, जबकि यहां रोज बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।

पहले इस इलाके में लाइटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर लगाने के प्रयास किए गए थे, लेकिन कठिन समुद्री भू-भाग के कारण वे सफल नहीं हो सके। यहां चट्टानी और रेतीली सतह के साथ-साथ अधिक खारापन होने के कारण पोल और भूमिगत केबल तेजी से खराब हो जाते थे।

इन चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए अदाणी इलेक्ट्रिसिटी के मीरा-भायंदर डिवीजन ने बीएमसी के साथ मिलकर एक खास और टिकाऊ लाइटिंग समाधान तैयार किया, जो समुद्री वातावरण की कठिन परिस्थितियों को सहन कर सके।

इस परियोजना के तहत पूरे क्षेत्र में 90 स्ट्रीट लाइट पोल लगाए गए हैं। इसके लिए हाई-डेंसिटी पॉलीएथिलीन (एचडीपीई) पाइप स्लीव्स, मजबूत कंक्रीट फाउंडेशन और भूमिगत केबल्स के लिए विशेष सुरक्षा डक्टिंग जैसी इंजीनियरिंग तकनीकों का इस्तेमाल किया गया, ताकि जंग लगने से बचाव हो सके।

सुरक्षा और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए उन्नत इंसुलेटेड केबलिंग और कई अर्थिंग पॉइंट्स लगाए गए हैं। इसके अलावा 5.25 मीटर ऊंचे पोल पर विशेष डिजाइन वाले ब्रैकेट लगाए गए हैं, ताकि पूरे असमान इलाके में समान रूप से रोशनी मिल सके।

मेंटेनेंस के लिए लैडर-आधारित सिस्टम भी शुरू किया गया है, जिससे सर्विस रोड की कमी के बावजूद भारी मशीनों की जरूरत नहीं पड़ेगी।

नई लाइटिंग व्यवस्था के बाद गोराई बीच अब ज्यादा सुरक्षित और सुलभ सार्वजनिक स्थल बन गया है। इससे दृश्यता बेहतर हुई है, निगरानी आसान हुई है और शाम के समय यहां आने वाले लोगों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।

इस विकास का स्वागत करते हुए गोराई गांव पंचायत के सरपंच रोसी डीसूजा ने कहा, कई वर्षों से स्थानीय लोग और पर्यटक इस बीच पर सूर्यास्त के बाद सुरक्षा को लेकर चिंता जताते थे। रोशनी की कमी से आवाजाही और आजीविका पर असर पड़ता था। अब पूरे तटीय क्षेत्र में रोशनी होने से यह हमारे समुदाय के लिए बड़ी राहत है।”

उन्होंने आगे कहा, हम अदाणी इलेक्ट्रिसिटी और बीएमसी के प्रयासों की सराहना करते हैं, जिन्होंने जमीनी स्तर की समस्या का समाधान सोच-समझकर और टिकाऊ तरीके से किया। इस परियोजना ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों का भरोसा फिर से बढ़ाया है।

वहीं, अदाणी इलेक्ट्रिसिटी के एक प्रवक्ता ने कहा, गोराई बीच कई वर्षों तक अंधेरे में रहा, क्योंकि यहां का भू-भाग और पर्यावरण काफी चुनौतीपूर्ण था। बीएमसी के साथ मिलकर हमने ऐसा समाधान तैयार करने पर ध्यान दिया, जो इन परिस्थितियों में भी टिकाऊ साबित हो सके।

उन्होंने आगे कहा, नई इंजीनियरिंग तकनीकों और कस्टमाइज्ड इंफ्रास्ट्रक्चर की मदद से हमने इस कठिन इलाके को एक सुरक्षित और आकर्षक सार्वजनिक स्थान में बदल दिया है, जो नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने और लोगों के दैनिक जीवन को बेहतर बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

अमिताभ बच्चन के हथौड़ा त्यागी ने छूए थे पैर तो नाराज हो गए थे बिग बी, एक्टर ने बताया क्या थी वजह?

Abhishek Banerjee-Amitabh Bachchan:  बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बड़े एक्ट्रेस संग काम करना हर आर्टिस्ट का सपना होता है. लेकिन कभी-कभी ये एक्सपीरियंस खास किस्सों में तबदील हो जाता है. ऐसा ही एक दिलचस्प वाकया सामने आया है. जब पताल लोक वेब सीरीज और स्त्री फ्रेचाइजी से पहचान बनाने वाले अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) की फिल्म के सेट पर अमिताभ बच्चन से मुलाकात हुई. इस पहली मुलाकात में ऐसा हुआ शायद खुद अभिषेक ने भी नहीं सोचा होगा. दरअसल, एक्टर ने अमिताभ के पैर छूने की कोशिश की लेकिन वो उससे नाराज हो गए. उन्होंने इसके पीछे की वजह बताई है, जो बिग बी के प्रोफेशनल रवैये को भी उजागर करती है.

पहली मुलाकात में ही हुआ था ऐसा रिएक्शन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अभिषेक बनर्जी ने बताया कि जब वह पहली बार अमिताभ बच्चन से मिले तो वह काफी नर्वस थे. उनके लिए यह पल बेहद इमोशनल करने वाला था, क्योंकि वह इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार के साथ काम करने जा रहे थे. इसी दौरान सेट पर उन्होंने भारतीय परंपरा के मुताबिक बिग बी के पैर छूने की कोशिश की. लेकिन इससे अमिताभ बच्चन नाराज हो गए और उन्होंने तुरंत रिएक्शन देते हुए कहा, 'तुम क्या कर रहे हो? ऐसा क्यों कर रहे हो?'

डायरेक्टर ने बताई बिग बी के नाराज होने की वजह

इसके बाद अभिषेक काफी कंफ्यूज हो गए थे, क्योंकि उन्हें बचपन से यही सिखाया गया था कि बड़ों के पैर छूना सम्मान की निशानी होती है. बाद में उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर रिभु दासगुप्ता से इस बारे में पूछा. तब उन्हें समझ आया कि अमिताभ बच्चन ऐसा इसलिए पसंद नहीं करते क्योंकि उनका मानना है कि जब कोई को-एक्टर उनके पैर छूता है, तो वह बराबरी का रिश्ता खत्म हो जाता है. इससे सामने वाला खुद को छोटा महसूस कर सकता है और परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: Met Gala 2026: मेट गाला में आखिर क्यों अजीबोगरीब कपड़ों में पहुंचते हैं सेलेब्स, जानिए क्या हैं इसके नियम और क्या चीजें ले जाना होती है मना?

अमिताभ बच्चन प्रोफेशनलिज्म को देते हैं अहमियत

अभिषेक बनर्जी ने अमिताभ के काम करने के तरीके की तारीफ करते हुए कहा, 'वो इतने प्रोफेशनल हैं कि वो सबको बराबर समझते हैं, ताकि कोई भी कमतर न परफॉर्म करे. ये बहुत बढ़िया बात है. मुझे एहसास हुआ कि वो ओल्ड आदमी की तरह नहीं दिखना चाहते. वो एक को-एक्टर, एक कलिग की तरह रहना चाहते हैं. यही है उनका प्रोफेशनल रवैया.' उन्होंने यह भी जोड़ा कि इंडस्ट्री में उन्होंने जितने भी कलाकारों के साथ काम किया है, उनमें अमिताभ बच्चन सबसे ज्यादा प्रोफेशनल हैं.

अभिषेक ‘सेक्शन 84’ में अमिताभ संग आएंगे नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक बनर्जी अमिताभ बच्चन के संग ‘सेक्शन 84’ फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का डायरेक्शन रिभु दासगुप्ता कर रहे हैं. इनके अलावा इसमें कई अहम कलाकार शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसी साल नवंबर में रिलीज हो सकती है. बता दें कि अभिषेक बनर्जी अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा में हैं, जिसमें ‘मिर्जापुर द मूवी’ शामिल है.

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में TVK की जीत के बाद तृषा कृष्णन को मिली बधाई, एक्ट्रेस को बताया जा रहा विजय की 'लकी मैस्कॉट'

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 के बीच पिता बने सूर्यकुमार यादव, पत्नी देविशा ने बेटी को दिया जन्म

Suryakumar Yadav And Devisha Blessed With A Baby Girl: आईपीएल 2026 के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के घर खुशखबरी आई है. उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया है. सूर्या और देविशा पहली बार माता-पिता बने हैं. Thu, 07 May 2026 16:46:45 +0530

  Videos
See all

CM Yogi Speech: लखनऊ से CM योगी LIVE | Latest News | UP | Today News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T11:41:34+00:00

Nishant Kumar ने पिता Nitish Kumar के कहने पर ली Minister पद की शपथ? Bihar News | Samrat Chaudhary #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T11:45:05+00:00

Indian Defence Updates LIVE: अग्नि शक्ति का प्रदर्शन दुश्मनों को खुली चेतावनी ! | Agni-6 News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T11:42:51+00:00

Iran America War Update: लेबनान में तबाही, होर्मुज में धमकी! दो गुंडों के लिए अकेला ईरान ही काफी? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T11:45:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers