तमिलनाडु के किंगमेकर दिनाकरन एक्टिव, विजय को देंगे सत्ता या बिगाड़ेंगे खेल?
टी.टी.वी. दिनाकरनर,TTV Dhinakaran kaun hain,Tamil Nadu Election 2026,Dhinakaran AMMK support,Vijay CM Tamil Nadu: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 नतीजे आने के बाद बड़ी खबर आ रही है. यहां किंगमेकर कहे जाने वाले टी.टी.वी. दिनाकरन (T.T.V. Dhinakaran) एक्टिव हो गए हैं. वह आज अपने कुछ विधायकों के साथ एक बैठक करने वाले हैं. इस बैठक की खबर सुनकर राजनीतिक पंडित ये सवाल कर रहे हैं कि क्या वह टीवीके प्रमुख विजय को सीएम बनने में मदद करेंगे या उनके 'विजय रथ' में रोड़ा अटकाएंगे? आइए आपको बताते हैं कि आखिर ये दिनाकरन कौन हैं और उनकी पार्टी AMMK किसके साथ है बीजेपी या वह अन्य किसी दल को सपोर्ट करती है.
पहले आपको ये जानना जरूरी है कि दिनाकरन AIADMK के अंदरूनी सत्ता संघर्ष के दौरान तेजी उभरे नेता हैं। वे राज्य की द्रविड़ राजनीति के अहम किरदार माने जाते हैं. वे दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता की करीबी सहयोगी वी.के. शशिकला के भतीजे हैं. इसी पारिवारिक रिश्ते के कारण उन्हें AIADMK की राजनीति में शुरुआती पहचान मिली थी. बता दें दिनाकरन का जन्म 1963 में हुआ था.
खबर अपडेट की जा रही है
WhatsApp New Feature: अनजान लोगों की कॉल से नहीं होगी परेशानी, व्हाट्सएप लाया नया फीचर, जानें ट्रिक
WhatsApp New Feature: आजकल फर्जी कॉल और मैसेज जैसी स्पैमिंग बहुत आम हो गई है. इससे यूजर्स को भी काफी परेशानी होती है. स्पैम कॉल्स हमारे पर्सनल डाटा और बैंकिंग डिटेल्स के लिए रिस्की होती है. ऐसे में जरूरी है कि हम सतर्क करें रहें. सोशल मीडिया के जरिए फेक कॉल और स्पैमिंग आसान होती है. इसमें सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप whatsapp. इस ऐप ने लोगों को सुविधा तो दी है. मगर पिछले कुछ समय से सबसे ज्यादा स्पैमिंग और साइबर क्राइम इस ऐप से ही हो रहे हैं. अब कंपनी ने अपने ग्राहकों की सुरक्षा के लिए एक नए फीचर को लॉन्च किया है, जिसकी मदद से अनजान लोगों के कॉल्स को साइलेंट किया जा सकता है. आइए जानते हैं इस ट्रिक के बारे में.
Unknown कॉल्स हो जाएंगे साइलेंट
WhatsApp के प्राइवेसी फीचर में कंपनी ने एक नया एडवांस फीचर शामिल किया है. इसके इस्तेमाल से आप स्पैम कॉल्स से बच सकते हैं. ये फीचर यूजर्स की सेफ्टी और प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए लाया गया है. इसकी मदद से आप कोई भी अनजान नंबर की कॉल से बच सकेंगे. ऐसे unknown callers का फोन खुद ही साइलेंट मोड पर चला जाएगा.
कैसे होगा Unknown कॉल साइलेंट?
ऐप का साइलेंस अननोन कॉलर्स फीचर अनजान नंबरों से आने वाली कॉल को साइलेंट मोड में डाल देता है. अगर किसी अनजान नंबर से WhatsApp पर कॉल आती है तो फोन रिंग नहीं होगा बल्कि इसकी बजाए साइलेंट मोड पर शिफ्ट हो जाएगा. हालांकि, इसमें एक अच्छी बात यह भी होगी कि जो भी कॉल आई होगी, वह आपकी कॉल लॉग में दिखाई देगी. आप वहां से उस नंबर की जांच भी कर सकते हैं. ये फीचर spam calls और fraud calls से बचाव लिए पेश किया गया है. अनजान नंबर से कॉल आने पर फोन को साइलेंट करने के लिए आपको सेटिंग में एक ऑप्शन को ऑन करना है. चलिए जानते हैं प्रोसेस.
ये भी पढ़ें- EPFO का बड़ा रिकॉर्ड: 8.31 करोड़ क्लेम सेटल, अब पुराने PF खाते भी होंगे आसानी से एक्टिव
इन स्टेप्स को फॉलो कर करें अनजान नंबरों को साइलेंट
- सबसे पहले WhatsApp ओपन करें.
- इस ऐप की सेटिंग में जाकर प्राइवेसी ऑप्शन पर क्लिक करें.
- नीचे स्क्रॉल करते रहे और फिर कॉल का ऑप्शन शो होने लगेगा.
- यहां Silence Unknown Callers का ऑप्शन आएगा.
- साइलेंस अननोन कॉलर्स के ऑप्शन को On कर दें.
अब आपका ये फीचर एक्टिव हो गया है जिसका मतलब है अब से आपके फोन पर ऐसे कॉल्स नहीं आएंगे, जो आपके कॉन्टेक्ट लिस्ट में न हो. जो नंबर कॉन्टैक्ट लिस्ट में नहीं होंगे उन्हें ऑटोमैटिकली अनजान नंबर मान लिया जाएगा. कॉल रिंग नहीं होगी मगर मिस्ड कॉल का नोटिफिकेशन आया था.
ये भी पढ़ें- LPG और CNG के दामों में बदलाव, आम आदमी की जेब पर असर, जानें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















