Met Gala 2026: मेट गाला में आखिर क्यों अजीबोगरीब कपड़ों में पहुंचते हैं सेलेब्स, जानिए क्या हैं इसके नियम और क्या चीजें ले जाना होती है मना?
Met Gala 2026: न्यूयॉर्क शहर (New York City) में 4 मई को दुनिया के सबसे बड़े फैशन शो मेट गाला 2026 (Met Gala 2026) इवेंट का आयोजन हुआ. इस फैशन शो में हर साल फिल्म, बिजनेस, फैशन और आर्ट इंडस्ट्री से जुड़ी कई बड़ी हस्तियां शामिल होती हैं. इस शो की सबसे खास बात यह है कि यहां पर हर कोई अलग अंदाज में कपड़े पहना नजर आता है. ऐसे कपड़े आमतौर पर कोई भी रोजमर्रा की जिंदगी में नहीं पहनता है. इस इवेंट के शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, करण जौहर (karan Johar) और ऐश्वर्या बच्चन से लेकर ईशा अंबानी तक कई इंडियन सेलेब्स हिस्सा रहे हैं.
हर साल की तरह इस बार भी रेड कार्पेट पर सेलेब्स ऐसे आउटफिट्स में नजर आए जिन्हें देखकर आम लोगों के मन में पहला सवाल यही आता है कि आखिर ये सेलेब्स इतने अजीब कपड़े पहनकर क्यों आते हैं. इस ग्लोबल इवेंट का ग्लैमर जितना बड़ा है, उतने ही इसके रूल्स भी सख्त हैं. यही वजह है कि Met Gala सिर्फ एक फैशन शो नहीं बल्कि एक कॉन्सेप्ट बेस्ड एक्सप्रेशन बन चुका है.
क्यों पहनते हैं सेलेब्स इतने अजीब कपड़े
दरअसल, Met Gala का असली खेल उसकी थीम में छिपा होता है. हर साल ऑर्गनाइजर एक खास थीम तय करते हैं और उसी के हिसाब से सेलेब्स को अपने आउटफिट डिजाइन करवाने होते हैं. ऐसे में हर साल की तरह 2026 में भी थीम काफी कॉन्सेप्चुअल रही, जिसमें क्रिएटिविटी को खुलकर दिखाने का मौका मिला. करण जौहर इस इवेंट में अपने आउटफिट के जरिए राजा रवि वर्मा की विरासत को दिखाते नजर आए. वहीं, ईशा अंबानी भी इंडियन लुक को मैच करती हुई दिखीं.
आपको बता दें कि यहां फैशन का मतलब सिर्फ खूबसूरत नहीं दिखना होता, अपने आउटफिट के जरिए एक स्टोरी और थीम को पेश करना होता है. यही वजह है कि कई बार सेलेब्स के आउटफिट्स आम लोगों को अजीब या ओवर लगते हैं, लेकिन फैशन इंडस्ट्री के लिए ये एक आर्ट फॉर्म होता है. डिजाइनर्स महीनों तो कभी-कभी सालों तक एक लुक तैयार करने में निकाल देते हैं ताकि वह थीम को सबसे अलग तरीके से पेश कर सकें.
आसानी से नहीं मिलती मेट गाला में एंट्री
मेट गाला Met Gala इतना बड़ा फैशन इवेंट है कि इसमें हर कोई शामिल नहीं हो सकता है. इसके बहुत सख्त नियम होते हैं. यहां एंट्री सिर्फ इनवाइट के जरिए मिलती है. हालांकि इनविटेशन भी हर किसी को नहीं दिया जाता. गेस्ट लिस्ट को खुद अन्ना विंटोर (Anna Wintour) अप्रूव करती हैं, जो वोग (Vogue) की एडिटर-इन-चीफ हैं. इसके अलावा टिकट की कीमत भी लाखों में होती है. आपको यह भी बता दे कि पैसा होने के बावजूद भी यहां एंट्री नहीं मिलती. इसके लिए फैशन और ग्लोबल पॉप कल्चर में अपनी पहचान बनानी पड़ती है, तभी इस इवेंट का हिस्सा बनने का मौका मिलता है.
ये भी पढ़ें: RCB की मालकिन अनन्या बिड़ला ने मास्क से Met Gala में छिपाया चेहरा, जानें क्या था इसके पीछे का मकसद?
मेट गाना में इन चीजों को लाना होता है सख्त मना
फैशन शो Met Gala जितना हाई-प्रोफाइल इवेंट है, उतने ही इसके रूल्स भी सख्त हैं. बताया जाता है कि इस शो में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर लगभग बैन होता है, ताकि कोई अंदर की फोटो या वीडियो लीक न हो. इसके अलावा सोशल मीडिया पर पोस्ट करना भी मना होता है. वहीं, लंच या डिनर के समय भी फोटो क्लिक करना या पब्लिकली शेयर करना भी नियमों के खिलाफ माना जाता है.
जानकारी के अनुसार, इस इवेंट में बड़े-बड़े बैग्स या गैर-जरूरी सामान लाने की अनुमति नहीं होती. यहां तक कि कुछ मामलों में स्मोकिंग पर भी सख्ती रहती है. इन रूल्स का मकसद इवेंट की एक्सक्लूसिविटी और प्राइवेसी को बनाए रखना होता है.
Met Gala 2026 में दिखा इंडियन सेलेब्स का जलवा
हर साल की तरह इस साल के Met Gala में भी इंडियन सेलेब्स के आउटफिट का जलवा दिखा. इस फैशन शो में करण जौहर, ईशा अंबानी, मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, सुधा रेड्डी, नताशा पूनावाला और जयपुर के शाही परिवार से गौरवी कुमारी व सवाई पद्मनाभ सिंह शामिल हुए. इन्होंने अपने आउटफिट के जरिए दुनियाभर के लोगों को ध्यान खींचा. इस दौरान इन्होंने अपने यूनिक और ट्रेडिशनल टच के साथ ग्लोबल मंच पर इंडियन फैशन को रिप्रेजेंट किया.
ये भी पढ़ें: कौन थे Raja Ravi Varma? जिनकी पेंटिंग्स से सजी ड्रेस पहने Met Gala 2026 में पहुंचे करण जौहर
Balochistan में पड़ गई चीन को लात, तगड़ी फिल्डिंग लगा घुस गया अमेरिका
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
prabhasakshi



















