Responsive Scrollable Menu

IPL 2026: मुंबई इंडियंस क्या अब भी प्लेऑफ के लिए कर सकती है क्वालीफाई? यहां समझिए समीकरण

IPL 2026 रोमांचक अंदाज में प्लेऑफ की ओर बढ़ रहा है. मुंबई इंडियंस की टीम ने सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेले गए मुकाबले को शानदार अंदाज में जीतकर अपने नाम किया. इस जीत ने मुंबई इंडियंस को 2 अंक दिलाए, जिससे टीम के पास अब 6 अंक हो गए हैं. तो अब सवाल उठता है कि क्या मुंबई इंडियंस अब प्लेऑफ में पहुंच सकती है? या फिर इस जीत को आने में देर हो गई और वह प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर हो गई है.

मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से जीता मैच

IPL 2026 का सीजन अब तक मुंबई इंडियंस की टीम के लिए कुछ खास नहीं बीता है. मगर, फ्रेंचाइजी ने वानखेड़े स्टेडियम में सोमवार को खेले गए मुकाबले में 6 विकेट से जीत दर्ज की. मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और 229 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दिया. मुंबई ने इस टारगेट को 8 गेंद शेष रहते हुए ही चेज कर लिया और 6 विकेट से मैच जीत लिया.

6 अंक के साथ 9वें पायदान पर है मुंबई इंडियंस

LSG को हराने के साथ ही मुंबई इंडियंस ने 2 अहम अंक हासिल किए. मुंबई ने 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 3 मैच जीते हैं, जबकि 7 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह मुंबई इंडियंस 6 अंक और -0.649 के साथ अंक तालिका में नौवें स्थान पर काबिज है.

क्या मुंबई इंडियंस कर सकती है प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई?

अब सवाल उठता है कि क्या IPL 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है. दरअसल, मुंबई के लिए अब यहां से प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना बहुत मुश्किल हो चुका है. गौर करें, पिछले सीजन में जिस टीम ने नंबर-4 पर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था, उसके पास भी 16 अंक थे. ऐसे में अब मुंबई की टीम के लिए 16 अंक तक पहुंचना तो नामुमकिन है, क्योंकि उसके पास सिर्फ 4 मैच बचे हैं और यदि वह सभी 4 मैच जीत भी लेती है, तो उसके कुल 14 अंक ही हो पाएंगे.

इस सीमकरण से कर सकती है प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई?

आईपीएल 2024 की बात करें, तो RCB ने नंबर-4 पर रहते हुए 14 अंक के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था. ऐसे में अब यदि मुंबई इंडियंस की टीम अपने बचे हुए सभी 4 मैच जीत लेती है, तो उसके पास 14 अंक हो जाएंगे और उसके लिए प्लेऑफ में पहुंचने के रास्ते खुल जाएंगे. मगर, यहां 2 बातें अहम होंगी. पहली तो ये कि इन जीत के साथ-साथ MI को अपना नेट रन रेट भी सुधारना होगा.

दूसरी... मुंबई इंडियंस को अब अगर प्लेऑफ में पहुंचना है, तो उसे अपनी जीत के साथ-साथ दूसरी टीमों की हार की दुआं भी करनी होगी, ताकि वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सके. मगर, ये कहना गलत नहीं होगा कि मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ में पहुंचना नामुमकिन ही है, क्योंकि इस टीम के मौजूदा समय में टॉप-4 में काबिज टीमों के कम से कम 12 अंक हैं. ऐसे में इन टीमों का बचे हुए सभी मैच हारना और मुंबई इंडियंस सभी मैचों में बड़ी जीत दर्ज करे, ये तो देखने वाली बात होगी.

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी से इस मामले में आगे निकले निकोलस पूरन, IPL में ऐसा करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज

Continue reading on the app

Amba Auto IPO Listing: लिस्ट होते ही लोअर सर्किट, ₹135 के शेयरों ने दिया शॉक

Amba Auto IPO Listing: अंबा ऑटो सेल्स एंड सर्विस अंबा बजाज के ब्रांड नाम से बजाज ऑटो की और अंबा एलजी बेस्ट शॉप के नाम से एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड की ऑथराइज्ड डीलर के रूप में काम करती है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। नई एंट्री से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: विराट कोहली ने 9 साल बाद देखा ऐसा दिन, नहीं खुला खाता, प्रिंस यादव ने किया क्लीन बोल्ड

Virat Kohli duck vs Lucknow Super Giants: आईपीएल 2026 के 50वें मैच में विराट कोहली कुछ खास नहीं कर सके. वह लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बिना खाता खोले आउट हो गए, जो काफी कम देखने को मिलता है. Thu, 07 May 2026 23:30:52 +0530

  Videos
See all

TCS Conversion Case News : टीसीएस धर्मांतरण मामले में बड़ा एक्शन, फरार आरोपी Nida Khan गिरफ्तार #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T18:34:22+00:00

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में कैसी है सम्राट की नई टीम| Nitish Kumar | Oath Ceremony | Bihar #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T18:31:20+00:00

Big Breaking: नासिक TCS कांड में HR निदा खान गिरफ्तार | Nashik TCS Case | HR Nida Khan | Arrest #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T18:35:02+00:00

UP Police Encounter: बावरिया गैंग के दो इनामी बदमाश ढेर, थर-थर कांप उठे अपराधी! Encounter News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T18:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers