Responsive Scrollable Menu

चाहते हैं Good Luck और Money? तो सूर्यास्त के बाद भूल से भी न करें ये 5 गलतियां वरना रुष्ट हो जाएंगी माता लक्ष्मी

सनातन धर्म में संध्या काल यानी सूर्यास्त का समय काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यह दिन और रात के मिलन का समय होता है, जिसको आध्यात्मिक ऊर्जा के संचार का समय माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शाम के समय ही माता लक्ष्मी धरती पर आती हैं। इस समय घर में पवित्रता व शांति होती है, तो वहां मां का वास होता है। 
लेकिन कई बार अनजाने में हम शाम के समय कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं,  जिससे घर में वास्तु दोष लग जाता है और दरिद्रता को बुलावा देती हैं। यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो इन सभी आदतों को आज से ही ठीक कर लें। वरना रुष्ट हो जाएगी देवी लक्ष्मी।

संध्या काल में भूलकर भी न करें ये काम


शाम के समय मुख्य द्वार पर अंधेरा होना

 अगर आपके घर के मुख्य द्वार और मंदिर में अंधेरा रहता है, तो सबसे बड़ा वास्तु दोष माना जाता है। इसलिए सूर्यास्त होने के बाद ही घर की लाइटें जला दें और मुख्य द्वार पर एक दीपक जरुर रखें। शाम के समय आपके घर में अंधेरा रहता है, तो वहां नकारात्मक शक्तियों का वास होने लगता है। माता लक्ष्मी भी लौट जाती हैं।

देहरी पर बैठना

पुराने समय में हमेशा से बुजुर्ग टोकते थे कि शाम के समय पर घर की चौखट पर नहीं बैठना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, संध्या काल में देहरी पर बैठना या वहां खड़े होकर भोजन करना दरिद्रता को घर पर बुलाना माना जाता है। यह स्थान राहु का माना जाता है, इसलिए इसे खाली और साफ रखना जरुरी है।

दूध, दही और नमक का दान

सूर्यास्त के बाद कभी भी घर से सफेद चीजें जैसी दूध, दही या नमक किसी को उधार या दान नहीं देना चाहिए। क्योंकि सफेद का सीधा संबंध शुक्र और चंद्रमा से होता है, जो धन और मानसिक शांति के कारक है। भूलकर भी शाम के समय इन चीजों का दान न करें। वरना घर की बरकत नष्ट हो जाएगी।

सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाना

यदि आप शाम ढलने के बाद घर में झाड़ू लगाते हैं, तो आप अपनी सुख-समृद्धि को घर से बाहर निकाल देते हैं। शाम के समय झाड़ू लगाने से धूल के साथ सकारात्मक ऊर्जा भी बाहर चली जाती है। यदि सफाई जरुरी है, तो कचरे को घर से बाहर बिल्कुल न फेंकें।

शाम को सोना
 
अगर आप समय के सोते हैं, तो आपका भाग्य भी सो जाएगा। यह समय सोने का नहीं बल्कि ध्यान और पूजा-पाठ करने का है। इसके साथ ही घर में रोना या कलेश शाम को करना काफी अशुभ माना जाता है। जिससे घर की उन्नति रुक जाती है। 

सुख-समृद्धि के लिए क्या करें?

शाम को कपूर जलाकर पूरे घर में उसका धुआं दिखाएं। इससे दिनभर की नकारात्मकता समाप्त हो जाती है। इसके साथ ही तुलसी के पौधे के पास घी जलाने से काफी शुभता घर में आती है और सौभाग्य भी बढ़ता है। 

Continue reading on the app

विराट कोहली के गुस्से पर शुभमन गिल का रिएक्शन, गिल के 9 शब्दों वाला पोस्ट हुआ वायरल

IPL 2026: बीते गुरुवार को आईपीएल में विराट कोहली ने जब शुभमन गिल का कैच पकड़ा था, तब उन्होंने काफी अग्रेसिव सेलिब्रेट किया था। उसके बाद GT की जीत के बाद कप्तान गिल का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

किस्मत के भरोसे अब लखनऊ सुपरजायंट्स, कप्तान ऋषभ पंत ने डाले हथियार, 7वीं हार पर यूं छलका दर्द

IPL 2026 Rishabh Pant statement: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में लखनऊ सुपरजायंट्स को 7वीं हार का सामना करना पड़ा है. लखनऊ मुंबई के खिलाफ इस सीजन में अपना 9वां मैच खेलने उतरी थी, लेकिन टीम 228 रन बनाकर भी 6 विकेट से हार गई. इस निराशाजनक हार के बाद टीम के कप्तान ऋषभ पंत बहुत ही निराश नजर आए. Tue, 5 May 2026 00:03:55 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | बंगाल की महिलाओं ने पलट दिया गेम ! | West Bengal Election Result #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T22:00:37+00:00

BJP Election Viral | जश्न से प्रचार तक, हर जगह ‘झालमुड़ी’ छाई | #pmmodi #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T22:00:21+00:00

News KI Pathshala | Bengal में बदला सियासी माहौल, Mamata Banerjee की हार के बाद एक्शन में प्रशासन ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T22:15:07+00:00

BJP Win PM Modi | Bengal Election | "कमाल कर दिया...कमल खिला दिया" | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T22:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers