बंगाल, तमिलनाडु, केरल में विरोध का बवंडर, सिर्फ असम में हिमंता बने रहे धुरंधर, जानें पांचों राज्यों के नतीजे
Assembly Elections Results 2026: देश की राजनीति में हलचल मचाने वाले विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं. खास बात यह है कि पांच राज्यों में से तीन में सत्ता के किले ढह गए, लेकिन असम और पुद्दुचेरी में किले नहीं हिले. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने कई बड़े संकेत दिए हैं. इन पांच राज्यों के परिणाम न केवल क्षेत्रीय राजनीति की दिशा तय करते हैं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी सत्ता समीकरणों को प्रभावित करते हैं. आइए जानते हैं कि किस राज्य में क्या तस्वीर उभरी.
पश्चिम बंगाल में बड़ा उलटफेर, बीजेपी ने रच दिया इतिहास
सबसे ज्यादा चर्चा पश्चिम बंगाल की रही, जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए बहुमत के करीब या उससे ऊपर बढ़त बनाई. 15 साल से सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बड़ा झटका लगा है.
ये रहा रिजल्ट
TMC+ 80
BJP 207
Congress 2
Left 1
Others 3
यह परिणाम साफ संकेत देता है कि राज्य में एंटी-इनकंबेंसी, महिला वोट और संगठनात्मक रणनीति ने बड़ा रोल निभाया.
तमिलनाडु: क्षेत्रीय दलों पर सितारे का संघर्ष काम कर गया
तमिलनाडु में एक बार फिर क्षेत्रीय राजनीति का असर नहीं दिखा पाई और फिल्मी हस्ती को जनता ने दिल खोलकर वोट दिया. विजय की पार्टी टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. विजय ने सिर्फ स्टालिन के किले के ढाहाया बल्कि अपनी नीति और अकले चुनाव लड़ने की हिम्मत से जीत का परचम भी लहराया.
ये रहे नतीजे
DMK+ 74
BJP+ 53
TVK 107
Others 0
केरल: लेफ्ट का मजबूत किला भी ढहा, कांग्रेस गठबंधन की जीत
केरल में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) अपना आखिरी किला बचाने में नाकाम रहा और ढह गया. इसके सात ही देश में वामपंथियों का सूरज अस्त हो गया. हालांकि यहां पर कांग्रेस गठबंधन के लिए अच्छी खबर आई. पांच राज्यों में सिर्फ यहीं पर कांग्रेस को थोड़ा बहुत जीत का स्वाद चखने को मिला जो बाकी राज्यों में पार्टी की स्थिति के गम को भुलाने के लिए नाकाफी है.
ये रहा रिजल्ट
LDF 35
UDF 98
BJP+ 3
Others 4
केरल का चुनाव एक बार फिर विकास मॉडल और सामाजिक कल्याण योजनाओं पर केंद्रित रहा, जहां मतदाताओं ने स्थिरता को प्राथमिकता दी.
असम: BJP की पकड़ बरकरार
असम में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखी और सत्ता में वापसी की ओर बढ़ी. हिमंता बिस्वा सरमा लगातार चुनाव प्रचार के दौरान जीत के प्रति आशवस्त दिखे और उन्होंने इस आत्मविश्वास को जीत में तब्दील पर कर के दिखाया. पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की और जहां तीन बड़े राज्यों बंगाल, तमिलनाडु और केरल अपने किले नहीं बचा पाए और विरोधियों को बवंडर में ढह गए वहीं हिमंता अकेले अपना किला बचाकर खड़े रहे.
ये रहा रिजल्ट
BJP+ 102
Congress+ 21
OTHERS 3
पुद्दुचेरी: गठबंधन राजनीति का असर
पुद्दुचेरी में चुनावी मुकाबला कड़ा रहा, लेकिन NDA गठबंधन ने अपनी सत्ता बचाने में कामयाबी हासिल की. यहां एक बार फिर सत्ताधारी दल ने वापसी की और जनता का भरोसा जीता. यहां छोटे राज्यों की तरह स्थानीय समीकरण और उम्मीदवारों की छवि निर्णायक रही.
ये रहा रिजल्ट
BJP+ 16
Congress+ 6
Others 8
क्या कहते हैं ये नतीजे?
इन पांच राज्यों के चुनाव परिणाम कई बड़े ट्रेंड्स की ओर इशारा करते हैं:
- पूर्वी भारत में BJP का विस्तार: खासकर बंगाल और असम में मजबूत पकड़
- दक्षिण भारत में क्षेत्रीय दलों का प्रभाव कायम
- एंटी-इनकंबेंसी का असर: लंबे समय से सत्ता में रही सरकारों को नुकसान
- महिला और युवा वोट निर्णायक
2026 के ये चुनाव नतीजे सिर्फ सरकार बदलने की कहानी नहीं हैं, बल्कि बदलती राजनीतिक प्राथमिकताओं का संकेत भी हैं. जहां एक ओर राष्ट्रीय दल अपना विस्तार कर रहे हैं, वहीं क्षेत्रीय दल भी अपनी जमीन मजबूत बनाए हुए हैं. आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए ये परिणाम एक बड़ा संकेत माने जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें - Bengal Election Results: ममता बनर्जी की हार पर बांग्लादेश से लेकर UAE और तुर्की ने BJP को लेकर क्या कहा?
Tamil Nadu–Puducherry elections: ‘लॉटरी किंग’ सैंटियागो मार्टिन के परिवार का सियासी चमत्कार, तीन सदस्य बने विधायक…
तमिलनाडु और पुडुचेरी की राजनीति में एक हैरान कर देने वाला घटनाक्रम सामने आया है, जहां देश के चर्चित ‘लॉटरी किंग’ सैंटियागो मार्टिन के परिवार के तीन सदस्य अलग-अलग राजनीतिक दलों से विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बन गए हैं। इस घटना ने दक्षिण भारतीय राजनीति में नई बहस को जन्म दे दिया है। परिवार की …
The post Tamil Nadu–Puducherry elections: ‘लॉटरी किंग’ सैंटियागो मार्टिन के परिवार का सियासी चमत्कार, तीन सदस्य बने विधायक… appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Bharat Samachar