अमरावती: आंध्र प्रदेश सरकार परीक्षा निदेशालय ने AP SSC (कक्षा 10वीं) रिजल्ट 2026 जारी करने के बाद अब छात्रों के लिए बड़ा अपडेट दिया है। बोर्ड ने रीवेरिफिकेशन/रीकाउंटिंग प्रक्रिया आज (1 मई) से शुरू कर दी है और साथ ही एडवांस्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीखें भी घोषित कर दी हैं।
इस साल कैसा रहा रिजल्ट? इस साल कुल 6,18,131 नियमित छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें से 85.25% छात्र पास हुए।
लड़कियां: 87.90% पास
लड़के: 82.68% पास
खास बात यह रही कि 2,161 स्कूलों का रिजल्ट 100% रहा, जो बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है।
Reverification और Recounting शुरू रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अब अपनी कॉपियों की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Supplementary Exam Dates जो छात्र पास नहीं हो पाए हैं, उनके लिए राहत की खबर है।
परीक्षा तिथि: 25 मई से 4 जून 2026
फीस जमा (बिना लेट फीस): 1 मई से 9 मई
₹50 लेट फीस के साथ: 10 मई से 25 मई
बोर्ड जल्द ही विस्तृत टाइमटेबल जारी करेगा।
छात्रों के लिए जरूरी सलाह शिक्षा विभाग ने छात्रों से अपील की है कि वे इस मौके का फायदा उठाएं, समय पर आवेदन करें और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी करें ताकि उनका एक साल खराब न हो।
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की बदलती चाल और उनकी युति कई तरह के शुभ और अशुभ योग का निर्माण होता है। जोकि मानव जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं। साल 2026 में एक ऐसा ही विशेष और चुनौतीपूर्ण योग बन रहा है। जिसको खप्पर योग भी कहा जा रहा है। जोकि 01 मई 2026 से शुरू होकर 29 जून 2026 तक रहेगा। इस अवधि में कुछ राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव और अप्रत्याशित परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। कुछ राशियों पर खासतौर पर यह समय ज्यादा सावधानी बरतने वाला माना जा रहा है। खप्पर योग का प्रभाव कुछ राशियों की आर्थिक स्थिति, करियर और पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है।
खप्पर योग
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक खप्पर योग तब बनता है, जब अशुभ या क्रूर ग्रह एक विशेष स्थिति में आकर एक-दूसरे के साथ नकारात्मक संबंध बना लेते हैं। जब शनि, मंगल, राहु और केतु ग्रह किसी राशि में एक साथ प्रभाव डालते हैं। या फिर आपस में अशुभ दृष्टि बनाते हैं। तो खप्पर योग का निर्माण होता है। खासकर जब मंगल और शनि की टकराहट या पाप ग्रहों का एकत्रीकरण होता है, तब इसका प्रभाव और भी ज्यादा बढ़ जाता है। माना जाता है कि इस योग के दौरान आर्थिक स्थिरता, मानसिक दबाव और जीवन में बाधाओं की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
मिथुन राशि के लोगों के यह समय घरेलू जीवन में उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। परिवार के अंदर मतभेद बढ़ सकते हैं। छोटी-छोटी गलतफहमियां बड़े विवाद का रूप ले सकती हैं। इस दौरान इन जातकों को धैर्य रखना जरूरी है, क्योंकि जल्दबाजी में किया गया फैसला रिश्तों को ज्यादा जटिल बना सकता है। कार्यक्षेत्र में दबाव की स्थिति बनी रह सकती है। काम का बोझ बढ़ने से मानसिक थकान महसूस हो सकती है। काम में मन नहीं लग सकता है। ऐसे समय में आपको अपने काम योजनाबद्ध तरीके से करें और सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण है। विचारों में उलझन बनी रहती है और अनावश्यक चिंता मानसिक तनाव को बढ़ा सकती है। आर्थिक रूप से भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। अचानक खर्च बढ़ सकता है और बचत पर असर हो सकता है। कोई नई योजना शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। साथ ही सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। छोटी सी समस्या भी परेशानी का सबब बन सकती है।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए यह समय कार्यक्षेत्र में रुकावटें और चुनौतियां लेकर आ सकती हैं। मेहनत के बाद भी मन-मुताबिक परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों या सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। ऐसे में अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना जरूरी है। आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी रखनी चाहिए। निवेश से जुड़े मामलों में जल्दबाजी नुकसानदायक हो सकती है। इसलिए इस समय हर कदम सोच-समझकर उठाएं।
मीन राशि
यह समय मीन राशि के लोगों के लिए भावनात्मक रूप से संवेदनशील हो सकता है। मन में बेचैनी और अस्थिरता महसूस हो सकती है। पारिवारिक जीवन में तनाव या फिर किसी बात को लेकर दूरी की स्थिति भी बन सकती है। इससे आपके मानसिक रूप से असर पड़ सकता है। वहीं आर्थिक मामलों में भी आपको सतर्कता बरतनी चाहिए। अनियोजित खर्च आपकी परेशानी को दोगुना कर सकते हैं। इस समय शांत रहें और भावनाओं में बहकर कोई फैसला करने से बचना चाहिए।
IPL 2026 MI vs LSG highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 47वें मैच में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया. मुकाबले में लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 5 विकेट पर 228 रन का स्कोर खड़ा किया था, लेकिन मुंबई ने इस 8 गेंद रहते ही लक्ष्य को हासिल कर लिया. Mon, 4 May 2026 23:21:05 +0530