Riyan Parag: विवादों के बीच रियान पराग का 'धुआंधार' प्रदर्शन, दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
Riyan Parag: ई-सिगरेट विवाद के बीच राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ताबड़तोड़ बैटिंग की है। उन्होंने अपनी पारी में 5 छक्के और 8 चौके जड़े।
AP SSC Results 2026: आंध्र प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 10वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम डेट किया घोषित, जानें पूरी डिटेल्स
अमरावती: आंध्र प्रदेश सरकार परीक्षा निदेशालय ने AP SSC (कक्षा 10वीं) रिजल्ट 2026 जारी करने के बाद अब छात्रों के लिए बड़ा अपडेट दिया है। बोर्ड ने रीवेरिफिकेशन/रीकाउंटिंग प्रक्रिया आज (1 मई) से शुरू कर दी है और साथ ही एडवांस्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीखें भी घोषित कर दी हैं।
इस साल कैसा रहा रिजल्ट?
इस साल कुल 6,18,131 नियमित छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें से 85.25% छात्र पास हुए।
- लड़कियां: 87.90% पास
- लड़के: 82.68% पास
खास बात यह रही कि 2,161 स्कूलों का रिजल्ट 100% रहा, जो बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है।
Reverification और Recounting शुरू
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अब अपनी कॉपियों की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन अवधि: 1 मई (सुबह 10 बजे) से 7 मई (रात 11 बजे)
- आवेदन माध्यम: संबंधित स्कूल के हेडमास्टर के जरिए
फीस:
- Recounting: ₹500 प्रति विषय
- Reverification: ₹1000 प्रति विषय
Supplementary Exam Dates
जो छात्र पास नहीं हो पाए हैं, उनके लिए राहत की खबर है।
- परीक्षा तिथि: 25 मई से 4 जून 2026
- फीस जमा (बिना लेट फीस): 1 मई से 9 मई
- ₹50 लेट फीस के साथ: 10 मई से 25 मई
बोर्ड जल्द ही विस्तृत टाइमटेबल जारी करेगा।
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
शिक्षा विभाग ने छात्रों से अपील की है कि वे इस मौके का फायदा उठाएं, समय पर आवेदन करें और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी करें ताकि उनका एक साल खराब न हो।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Republic Bharat
Haribhoomi















.jpg)





