Responsive Scrollable Menu

PM मोदी ने केरल चुनावों में जीत को लेकर कांग्रेस गठबंधन दिया बधाई संदेश, कहा-विकास कार्य में हमेशा रहेगा सहयोग

Kerala Election Result 2026: देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम सामने आ चुके हैं. केरल कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है. कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की सत्ता में वापासी हुई है. पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) ने केरल में UDF की जीत को लेकर बधाई संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हमेशा राज्य के लोगों की विकास से जुड़ी उम्मीदों के संग खड़ा है. पीएम मोदी ने केरल में भाजपा को वोट देने वाली जनता का आभार प्रकट किया है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी  राज्य के विकास में संबंधित मामलों को लगातार उठाती रहेगी. 

क्या बोले पीएम मोदी?

केरल में इस बार एक दशक के बाद वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) को सत्ता से बाहर जाना पड़ा है.  कांग्रेस ने अपने दम पर यहां पर बहुमत हासिल किया है. वहीं BJP ने भी तीन सीटें जीतकर अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है. दूसरी ओर पश्चिम बंगाल में BJP की जीत को लेकर पीएम मोदी ने इसे 'जनता की ताकत की जीत' बताया है. उन्होंने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की सालों की मेहनत का परिणाम है. पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि नई सरकार हर वर्ग के लोगों को सामान अवसर देगी और काम करने का मौका देगी. 

पीएम ने कहा, केरल में भाजपा-एनडीए को वोट देने वाले सभी लोगों को मैं धन्यवाद देता हूं. हम केरल की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाते रहेंगे और विकासशील केरल के सपने को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे. केरल विधानसभा चुनाव में यूडीएफ की जीत पर मैं उसे बधाई देता हूं. केंद्र सरकार केरल के लोगों की विकास संबंधी आकांक्षाओं का हमेशा समर्थन करती रहेगी.

Continue reading on the app

228 रन बनाकर भी हारी LSG, वानखेड़े में आया रोहित-रिकेल्टन का तूफान, मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से जीता मैच

MI VS LSG: आईपीएल 2026 का 47वां मैच मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई लखनऊ की टीम ने कमाल की बल्लेबाजी की और 229 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दिया. मगर, मुंबई इंडियंस ने 2 विकेट के नुकसान पर 8 गेंदें शेष रहते हुए ही लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया. इसी के साथ मुंबई ने 6 विकेट से सीजन की तीसरी जीत दर्ज की.

रियान रिकेल्टन और रोहित शर्मा ने बनाई 143 रनों की साझेदारी

LSG के साथ खेले जा रहे मुकाबले में मुंबई इंडियंस की सलामी जोड़ी ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. एक छोर से रियान रिकेल्टन ने LSG के गेंदबाजों की क्लास लगाई, तो दूसरे छोर से रोहित शर्मा ने पिटाई की. रिकेल्टन 32 गेंद पर 6 चौके और 8 छक्कों के साथ 83 रन बनाकर आउट हुए. तो वहीं, रोहित शर्मा 44 गेंदों में 6 चौके और 7 छक्कों की मदद से 84 रनों की पारी खेलकर आउट हुए.

मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से जीता मैच

मुंबई इंडियंस की पारी की बात करें, तो रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा की 143 रनों की पार्टनरशिप ने मजबूत शुरुआत दिलाई. रयान 83 और रोहित 84 रन बनाकर आउट हुए. फिर तिलक वर्मा 11 और सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

आखिर में नमन धीर और विल जैक्स ने मुंबई इंडियंस की पारी को दहलीज पार कराई और टीम को जीत दिलाई. नमन धीर ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाया, जो मुंबई के लिए विनिंग शॉट रहा. इसी के साथ मुंबई ने 8 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली.

228 रन बनाकर भी हारी LSG

ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के लिए ये एक शर्मनाक हार है. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने बल्ले से शानदार खेल दिखाया था और 228 रन बोर्ड पर लगाए थे. LSG की ओर से निकोलस पूरन ने 63 रनों की आतिशी पारी खेली थी. उनके अलावा मिचेल मार्श ने 44, एडेन मार्कम ने 31 और हिम्मत सिंह ने 40 रन बनाए थे. मगर, बल्लेबाजों की मेहनत पर गेंदबाजों ने पानी फेर दिया और लखनऊ को 6 विकेट से हार मिली.

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने LSG के खिलाफ खेली आतिशी पारी, 44 गेंदों में जड़ दिए इतने रन

Continue reading on the app

  Sports

MI vs LSG: रोहित शर्मा के लौटते ही मुंबई को मिली जीत, लखनऊ ने गंवाया लगातार छठा मैच

MI vs LSG Result: मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ की अपनी बची-खुची उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए ये मैच हर हाल में जीतना जरूरी था. कप्तान हार्दिक पंड्या की गैरहाजिरी के बावजूद टीम ने ऐसा कर दिखाया. Mon, 04 May 2026 23:20:32 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | मुसलमानों ने ममता बनर्जी के साथ खेला कर दिया ! | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T21:11:56+00:00

Crime News: खौफनाक! महज ₹200 के लिए ले ली जान, इलाके में मचा हड़कंप | Top News | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T21:30:12+00:00

West Bengal Election Results: हार का शतक बनाने से एक कदम पीछे राहुल #rahulgandhi #sushantsinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T21:20:14+00:00

TVK Chief Vijay के घर पहुंचे समर्थक | #tamilnaduelection2026 #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T21:15:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers