Responsive Scrollable Menu

Kerala Assembly Election Result: पिनराई विजयन ने मानी हार, CM पद से दिया इस्तीफा, केरलम में कांग्रेस बना सबसे बड़ा दल

केरलम के परिणाम सामने आ चुके हैं. तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है. जनता के निर्णय के बाद बड़ा सियासी बदलाव देखा जा रहा है. सीएम पिनराई विजयन ने चुनावी हार को स्वीकार करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. इसे स्वीकार भी कर लिया गया है. फिलहाल उनसे नई सरकार बनाने तक जिम्मेदारी संभालते रहने को कहा गया है.  वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ गठबंधन राज्य में सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है. सुबह 8 बजे   से शुरू हुई मतगणना के दौरान शुरुआती रुझानों में साफ हो गया कि इस बार यूडीएफ गठबंधन को जनता  समर्थन मिला है. 9 अप्रैल को 140 सीटों पर मतदान हुआ था. इस दौरान 78.27 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई. इसके परिणाम अब पूरी तरह से सामने आ गए हैं. 

कांग्रेस ने 63 सीटों पर जीत दर्ज की

यूडीएम को बड़ी जीत हासिल हुई है. यूडीएफ गठबंधन को 99 सीटें मिली हैं. वहीं एलडीएफ को 35 सीटों पर सिमट चुकी है. राज्य में सत्ता परिवर्तन की तस्वीर साफ हो चुकी है. सीटों के हिसाब से देखें तो कांग्रेस ने 63 सीटों पर जीत दर्ज की है. इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) को 22 सीटें मिल सकती हैं. इससे गठबंधन को मजबूती मिली है. वहीं, सीपीएम (CPI-M) को 26 सीटें और सीपीआई (CPI) को 8 सीटें प्राप्त हुई हैं. इसके अलावा केरल कांग्रेस (KEC) को 7, आरएसपी (RSP) को 3 और भाजपा को तीन सीटें मिली हैं. 

883 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे

इस चुनाव में कुल 883 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे. एलडीएफ सरकार तीसरी बार सत्ता में लौटने का प्रयास कर रही थी. मगर जनता ने इस बार अगल निर्णय लिया. यूडीएफ काफी वक्त से पूरी ताकत से करने में सफल रही. मतगणना के लिए चुनाव आयोग ने 15,464 कर्मियों की तैनाती की है. शुरुआत में पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हुई. इसके बाद ईवीएम और वीवीपैट के वोट को गिना गया. पूरी प्रक्रिया कड़ी निगरानी में पूरी हो चुकी है. 

ये भी पढ़ें: West Bengal Election Result: कैसे ममता का 15 साल का किला ढहा? किन मुद्दों ने बिगाड़ा TMC का खेला?

Continue reading on the app

सर्फ के पानी के साथ निकल रहा कपड़ों का कलर, तो ट्राई करें ये लॉन्ड्री हैक

Clothes Fade tips: यदि आपके रंग बिरंगे कपड़ों की चमक खत्म होती जा रही है, तो ये लेख आपके लिए है. डार्क कपड़े अगर सही तरीके से धोया जाएं, तो वे कई सालों तक नए जैसे दिख सकते हैं. यहां हम आपको ऐसे ही कुछ तरीकों के बारे में यहां बता रहे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: हिसाब-किताब में कच्चे लगते हैं अक्षर पटेल, प्लेऑफ में पहुंचने का लगाया ये कैसा गणित?

Axar Patel: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले के बाद अपनी टीम के लिए प्लेऑफ में पहुंचने का तरीका बताया. लेकिन, उसके लिए उन्होंने जो हिसाब लगाया, वो कैसे? Wed, 06 May 2026 12:52:53 +0530

  Videos
See all

Assam CM Himanta Biswa Sarma ने Governor Lakshman Prasad Acharya को सौंपा इस्तीफा #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T07:35:09+00:00

Samrat कैबिनेट की बैठक, मंत्रिमंडल विस्तार से पहले अहम निर्णय | Samrat Cabinet Meeting | Bihar #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T07:38:01+00:00

बंगाल में बीजेपी की बड़ी तैयारी शुरू..| Amit Shah | West Bengal Election Result | BJP Office Kolkata #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T07:39:47+00:00

PM Modi का x पर पोस्ट, मंत्रिमंडल का एक अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय- PM | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T07:46:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers