Responsive Scrollable Menu

थलापति विजय की जीत पर फिल्मी जगत में खुशी की लहर, कमल हासन, रश्मिका से लेकर हेमा मालिनी तक इन सेलेब्स ने दी बधाई

Thalapathy Vijay Election Victory Celebs Congratulate: तमिलनाडु के असेंबली इलेक्शन में इस बार जो हुआ, उसने राज्य की सियासी तस्वीर ही बदल दी है. एक्टर से नेता बने थलापति विजय (Thalapathy Vijay) ने अपनी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के साथ पहली ही बार विधानसभा चुनाव लड़ा और ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसने सभी को चौंका दिया है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक उनकी पार्टी अब तक 96 सीटें जीत चुकी है और 11 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. विजय खुद भी अपनी पेरम्बुर सीट से जीत दर्ज कर चुके हैं, जबकि दूसरी सीट पर भी आगे चल रहे हैं. इस ऐतिहासिक जीत के बाद सिर्फ पॉलिटिक्स जगत में ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में भी जश्न का माहौल है. उनकी इस हिस्टोरिक जीत पर साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारों ने जमकर बधाई दी है. 

कमल हासन और चिरंजीवी ने दी खास बधाई

विजय की इस बड़ी जीत पर दिग्गज एक्टर कमल हासन (Kamal Hasan) ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा, 'मैं टीवीके नेता को बधाई देता हूं. विजय और उनकी पार्टी के लोगों ने जनता का भरोसा जीता है और अपने पहले इलेक्शन में बड़ी अचीवमेंट हासिल की है. उम्मीद है विजय अब जनता की सेवा में एक नई मिसाल पेश करेंगे.'

वहीं तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी ने भी विजय को बधाई दी. उन्होंने लिखा, 'डियर, विजय आपके पहले इलेक्शन में मिली इस शानदार जीत पर हार्दिक बधाई. आप अटूट लगन और दृढ़ संकल्प के साथ प्रेरणा देते रहें, नेतृत्व करते रहें और सेवा करते रहें. तमिलनाडु राज्य और यहां की जनता के लिए आपकी सेवा के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं.'

रश्मिका, महेश बाबू और सूर्या ने जताई खुशी

साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े सेलेब्स ने नाम भी विजय की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए विजय को बधाई दी. रश्मिका ने विजय को टैग करते हुए लिखा, 'बधाई हो! विजय सर!! आपके लिए बेहद खुश हूं और इस नए एरा में आपको देखने के लिए एक्साइटेड हूं! आपको ढेर सारी शुभकामनाएं सर!'

महेश बाबू ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा, 'विजय को नए पैरामीटर स्थापित करने और शानदार जीत हासिल करने के लिए हार्दिक बधाई!!!! आज का दिन जनता का आपप पर अटूट विश्वास को दर्शाता है… मुझे पूरा विश्वास है कि यह जीत तमिलनाडु के लिए सार्थक प्रगति लाएगी.'

वहीं एक्टर सूर्या ने विजय को अपना दोस्त बताते हुए कहा कि जनता का प्यार और समर्थन मिलना एक आशीर्वाद है. तमिलनाडु को मेरे मित्र विजय पर पूरा भरोसा है. तमिलनाडु की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू करने जा रहे विजय को मेरी हार्दिक बधाई.

ये भी पढ़ें: दो बच्चों के पिता हैं थलपति विजय, शोबिज से रहते हैं दूर, जानें क्या करते हैं बेटा और बेटी?

हेमा मालिनी ने बताया सुनामी जैसा जनादेश

बॉलीवुड की एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी ने विजय की जीत को एक बड़ी राजनीतिक लहर बताया. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में लंबे समय से चली आ रही राजनीति को इस बार जनता ने बदल दिया है और यह एक तरह की सुनामी की तरह है. उन्होंने विजय को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब उनके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है और वह राज्य को नई दिशा दे सकते हैं. इसके अलावा टागर श्रॉप ने भी विजय की जीत पर बधाई दी है. 

 

ये भी पढ़ें: थलापति विजय चुनाव में हार रहे, अफवाह सुनकर फैन ने काटा अपना गला, सीरियस हालत में अस्पताल में हालत भर्ती

Continue reading on the app

जापान में बच्चों की आबादी रिकॉर्ड निचले स्तर पर, 45 साल से गिरावट जारी

टोक्यो, 4 मई (आईएए)। जापान में बच्‍चों की आबादी का ग‍िरता स्‍तर च‍िंता का व‍िषय बन हुआ है। स्थानीय मीडिया की सोमवार को जारी र‍िपोर्ट में एक अप्रैल तक के आंकड़ों के अनुसार, जापान में बच्चों की आबादी घटकर अब अनुमानित 13.29 मिलियन रह गई है।

यह पिछले साल की तुलना में 3.5 लाख कम है और अब तक का सबसे निचला स्तर है। यह संख्या लगातार 45वें साल घट रही है।

जापान के इंटरनल अफेयर्स और कम्युनिकेशन मंत्रालय की ओर से जारी डेटा के अनुसार, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का कुल आबादी में हिस्सा 0.3 प्रतिशत घटकर 10.8 प्रत‍िशत रह गया है, जो 1950 के बाद सबसे कम है। यह जानकारी जापान के आंतरिक मामलों और संचार मंत्रालय की ओर से जारी की गई।

ये आंकड़े हर पांच साल में होने वाली जनगणना के आधार पर अनुमानित जनसंख्या डेटा से तैयार किए गए हैं, जिसमें विदेशी निवासी भी शामिल होते हैं।

जापानी सरकार की ओर से बच्चे की परवरिश करने वाले परिवारों के लिए फाइनेंशियल मदद बढ़ाने जैसे कई कदम उठाए जाने के बावजूद आबादी में गिरावट 45 वर्षों से जारी है। घटती जन्म दर को ठीक करने के लिए, जापानी सरकार ने 2030 तक के समय को ट्रेंड को बदलने का आखिरी मौका घोषित किया है।

आंकड़ों के अनुसार, बच्चों में 6.81 मिलियन लड़के और 6.48 मिलियन लड़कियां हैं। इनमें 12 से 14 साल के बच्चों की संख्या 3.09 मिलियन है, जबकि 0 से 2 साल के छोटे बच्चों की संख्या 2.13 मिलियन है। इससे साफ पता चलता है कि नए जन्मों में लगातार कमी आ रही है।

जापान के स्वास्थ्य, श्रम और कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी शुरुआती डेटा के मुताबिक, 2025 में जापान में कुल 7,05,809 बच्चों का जन्म हुआ, जो अब तक का सबसे कम रिकॉर्ड है और लगातार 10वें साल गिरावट दिखा रहा है।

जापान में बच्चों की आबादी 1954 में अपने चरम पर थी, जब यह 29.89 मिलियन थी। इसके बाद 1982 से इसमें लगातार गिरावट शुरू हो गई।

यह भी बताया गया कि 1975 से अब तक बच्चों की कुल आबादी का अनुपात लगातार 52वें साल घट रहा है।

फरवरी में भी मंत्रालय ने कहा था कि 2025 में जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या पिछले साल से कम होकर 7,05,809 रह गई, जो 1899 से अब तक का सबसे कम आंकड़ा है।

यह गिरावट 2.1 प्र‍त‍िशत यानी 15,179 कम जन्मों के बराबर है। जापान इस समय बूढ़ी होती आबादी और बढ़ती महंगाई जैसी समस्याओं से जूझ रहा है, जिससे बच्चों को पालना और भी महंगा और चुनौतीपूर्ण हो गया है।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 Final: क्यों छिन गई बेंगलुरु से आईपीएल फाइनल की मेजबानी?

Chinnaswamy Stadium, Bengaluru: एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर आईपीएल 2026 का फाइनल अब नहीं होगा. ेये बात साफ हो चुकी है. लेकिन, बड़ा सवाल ये है कि इस मैदान से फाइनल की मेजबानी क्यों छिनी गई? Wed, 06 May 2026 13:39:59 +0530

  Videos
See all

Sandeshkhali Post Poll Violence: बंगाल में हिंसा का अगला स्तर! Mamata | PM | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T08:38:41+00:00

UP: टमाटर से लदा ट्रक पलटा, लूटने के लिए मची होड़ | #pratapgarh #roadaccident #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T08:33:22+00:00

Mamata Banerjee Resignation Live: बंगाल में राष्ट्रपति शासन? | Bengal Election Results | TMC | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T08:38:10+00:00

Iran America War Update: दुबई में फ्रांस के शिप पर हमला, ईरान के खिलाफ साजिश? | Trump |Mayank Mishra #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T08:40:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers