Responsive Scrollable Menu

West Bengal Election Result: कैसे ममता का 15 साल का किला ढहा? किन मुद्दों ने बिगाड़ा TMC का खेला?

West Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम अब पूरी तरह साफ हो चुके हैं. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल के सियासी रण में बड़ी जीत हासिल की है. बीजेपी ने 136 सीटों पर आधिकारिक रूप से जीत दर्ज कर ली है और 72 सीटों पर उसकी बढ़त बरकरार है. इस तरह बीजेपी कुल 208 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है. दूसरी ओर, पिछले 15 सालों से बंगाल की सत्ता पर राज करने वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को करारी हार का सामना करना पड़ा है. टीएमसी फिलहाल 49 सीटें जीत चुकी है और 30 सीटों पर आगे चल रही है.

ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप

अपनी हार को देखते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी ने 100 से ज्यादा सीटों पर वोट लूट की है. ममता ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग अब बीजेपी आयोग बन चुका है और उनकी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया. उन्होंने इस जीत को अनैतिक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के दबाव में अधिकारियों ने जबरदस्ती की और उनके काउंटिंग एजेंटों को गिरफ्तार किया गया. ममता ने हार स्वीकार करने के बजाय इसे लोकतंत्र के साथ धोखाधड़ी करार दिया है.

इन मुद्दों ने बिगाड़ा टीएमसी का खेल

जानकारों का मानना है कि इस बार बंगाल में सत्ता विरोधी लहर यानी एंटी-इनकम्बेंसी बहुत ज्यादा प्रभावी रही. कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे प्रदेश की महिलाओं को नाराज कर दिया था. चुनाव प्रचार के दौरान महिला सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा बनकर उभरा. बीजेपी ने मृत डॉक्टर की मां को चुनावी मैदान में उतारा, जिन्होंने 28 हजार वोटों से जीत हासिल की. इसके अलावा, भ्रष्टाचार के आरोप, शिक्षक भर्ती घोटाला और मुस्लिम तुष्टिकरण के नैरेटिव ने भी टीएमसी को भारी नुकसान पहुंचाया है. 

वोटर लिस्ट और बीजेपी का संगठन

इस चुनाव में मतदाता सूची से करीब 90 लाख नाम कटने का मुद्दा भी छाया रहा, जिसे लेकर ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट तक गुहार लगाई थी. हालांकि, भारी मतदान प्रतिशत और बीजेपी के मजबूत बूथ लेवल मैनेजमेंट ने चुनावी रुख को पूरी तरह मोड़ दिया. बीजेपी ने जहां महिला सुरक्षा और विकास को मुद्दा बनाया, वहीं टीएमसी की 'लक्ष्मी भंडार' जैसी लोकलुभावन योजनाएं इस बार उसे सत्ता बचाने के लिए काफी साबित नहीं हुईं. 15 साल बाद बंगाल की राजनीति में यह एक बड़ा ऐतिहासिक बदलाव है.

यह भी पढ़ें: West Bengal: बंगाल चुनाव में कैसा रहा दलबदलू नेताओं का प्रदर्शन? जानें हुमायूं कबीर से लेकर तापस रॉय तक की सीट का हाल

Continue reading on the app

पहली तिमाही में 26 खरब युआन तक पहुंचा चीन का समुद्री उत्पाद मूल्य

बीजिंग, 4 मई (आईएएनएस)। चीन के प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय के अनुसार, चीन का कुल समुद्री उत्पाद मूल्य पहली तिमाही में पिछले वर्ष की तुलना में 5.4 बढ़कर 26 खरब युआन तक पहुंच गया, जो समुद्री अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छी शुरुआत का संकेत है।

समुद्री संसाधनों के आवंटन की क्षमता में लगातार सुधार हुआ है। अपतटीय कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के उत्पादन में साल दर साल क्रमशः 5.1 और 7.7 की वृद्धि हुई । फूच्येन जलक्षेत्र में विश्व का पहला 20 मेगावाट का अपतटीय पवन टरबाइन ग्रिड से जोड़ा गया, जिसकी अनुमानित वार्षिक बिजली उत्पादन क्षमता 8 करोड़ किलोवाट घंटे से अधिक होगी। राष्ट्रीय समुद्री जलीय उत्पाद उत्पादन में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 4.3 की वृद्धि दर्ज हुई।

पारंपरिक समुद्री उद्योग स्वस्थ रूप से विकसित हो रहे हैं। समुद्री जहाज उद्योग के लिए नए ऑर्डरों, पूरी की गई परियोजनाओं और कुल ऑर्डरों में वृद्धि बनी रही। समुद्री परिवहन उद्योग में लगातार वृद्धि हुई है, जिसमें समुद्री माल ढुलाई की मात्रा और कार्गो कारोबार में क्रमशः साल दर साल 6.8 और 9.4 की वृद्धि हुई है। समुद्री आयात और निर्यात के कुल मूल्य में 7.2 की वृद्धि हुई है।

उभरते समुद्री उद्योगों का विकास जारी रहा। समुद्री इंजीनियरिंग उपकरणों के लिए नए ऑर्डर, डिलीवरी और कुल ऑडरों की रकम में साल दर साल क्रमशः 36.4, 60.0 और 8.9 की वृद्धि हुई है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

MI vs LSG: रोहित शर्मा के लौटते ही मुंबई को मिली जीत, लखनऊ ने गंवाया लगातार छठा मैच

MI vs LSG Result: मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ की अपनी बची-खुची उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए ये मैच हर हाल में जीतना जरूरी था. कप्तान हार्दिक पंड्या की गैरहाजिरी के बावजूद टीम ने ऐसा कर दिखाया. Mon, 04 May 2026 23:20:32 +0530

  Videos
See all

West Bengal Election Results: 'बाबरी' वाले हुमायूं कबीर का जलवा #humayunkabir #westbengalnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T20:33:50+00:00

Kishore Ajwani | उत्तराखंड और UP में NDA की सरकार | #bjpwin #saubaatkiekbaat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T20:30:05+00:00

One injured after plane hits truck while landing in Newark. #NewJersey #Plane #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T20:30:05+00:00

West Bengal Election: BJP की बंगाल फतह का 3M Factor! ममता के गढ़ में कैसे खिला कमल? Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T20:30:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers