थलापति विजय चुनाव में हार रहे, अफवाह सुनकर फैन ने काटा अपना गला, सीरियस हालत में अस्पताल में हालत भर्ती
Thalapathy Vijay Fan Suicide Attempt: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार से राजनेता बने थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की पार्टी टीवीके ने पहली बार तमिलनाडु विभानसभा चुनाव लड़ा. उनकी पार्टी ने राज्य की सभी सीटों से अपने उम्मीदवार उतारे हैं. आज राज्य के विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं. अभी तक की खबर के अनुसार, उनकी पार्टी ने 234 में से 80 सीट पर जीत दर्ज कर ली है. हालांकि, इस बीच एक दुख भरी खबर भी सामने आई. दरअसल, जब राज्य के नतीजे के शुरुआती रुझान आना भी नहीं शुरू हुए थे. तब अफवाह उड़ गई कि विजय की पार्टी हार रही है इस खबर को सुनकर उनके एक फैन ने चाकू से अपना गला काटकर खुदकुशी करने की कोशिश की.
विजय के फैन ने महज एक अफवाह के आधर पर ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है और डॉक्टर उसकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं.
अफवाह सुनते ही फैन ने उठाया खौफनाक कदम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कृष्णागिरी के रहने वाले 28 साल के के महेंद्रन ने अफवाह सुनी कि थलापति विजय चुनाव हार सकते हैं. यह बात सुनते ही वह इतना परेशान हो गया कि उसने खुदकुशी करने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि उसने अपने घर के पास ही चाकू से गला काटकर अपनी जान लेने की कोशिश की. यह घटना उस समय हुई जब मतगणना शुरू भी नहीं हुई थी और सिर्फ अटकलों का दौर चल रहा था. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है.
पुलिस ने क्या कहा
इस मामले में एक पुलिस ऑफिसर ने पुष्टि करते हुए बताया, 'उसे तुरंत सरकारी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर उसकी हालत पर नजर रखे हुए हैं.' डॉक्टरों के अनुसार समय रहते इलाज मिलने की वजह से उसकी जान बच गई, लेकिन उसकी हालत अभी भी पूरी तरह स्थिर नहीं बताई जा रही है. इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन भी सतर्क हो गया है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की जा रही है.
विजय की पार्टी 80 सीटों पर अब तक दर्ज चुकी जीत
जहां एक तरफ इस तरह की दुखद घटना सामने आई, वहीं दूसरी ओर थलापति विजय की पार्टी तमिलागा वेत्री कझगम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी पार्टी 80 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है. ऐसे में उनकी पार्टी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर रही है. जबकि डीएमके और एआईएडीएमके पीछे चल रही हैं. इसके अलावा विजय अपनी दो सीटों पेरंबूर और तिरुचिरापल्ली ईस्ट में भी आगे चल रहे हैं.
A supporter of #ThalapathyVijay in Krishnagiri, Tamil Nadu, reportedly attempted to harm himself by cutting his throat after hearing rumors about Vijay losing his election prospects.
— Movies4u Official (@Movies4u_Officl) May 4, 2026
The 28-year-old, identified as K. Mahendran, was rushed to a government hospital and is… pic.twitter.com/iAWgtBKaD2
ये भी पढ़ें: दो बच्चों के पिता हैं थलपति विजय, शोबिज से रहते हैं दूर, जानें क्या करते हैं बेटा और बेटी?
राजनीति में नई शुरुआत और बढ़ती उम्मीदें
थलापति विजय ने हाल ही में फिल्मों से दूरी बनाकर पॉलिटिक्स में कदम रखा है और उनकी पार्टी का यह पहला चुनाव है. उनके मेनिफेस्टो में महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार और आर्थिक राहत जैसे मुद्दों पर खास जोर दिया गया है. लंबे समय से तमिलनाडु की राजनीति डीएमके और एआईएडीएमके के हाथों में रही है, लेकिन विजय की एंट्री ने इस समीकरण को बदल दिया है. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि विजय राज्य के अगले मुख्यमंत्री बन सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Toxic से इंटीमेट सीन्स हटवाने की अफवाह पर कियारा आडवाणी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘एकदम बकवास’
वित्त वर्ष 2026 में भारत का नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.12 प्रतिशत बढ़कर 23.4 लाख करोड़ रुपए हुआ
नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान भारत में शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह यानी नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में स्थिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 5.12 प्रतिशत बढ़कर 23,40,406 करोड़ रुपए हो गया।
वहीं, इस वित्त वर्ष में सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह यानी ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 28,11,936 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले वित्त वर्ष 2024-25 के 27,03,107 करोड़ रुपए के मुकाबले 4.03 प्रतिशत ज्यादा है।
यह बढ़ोतरी कॉरपोरेट और नॉन-कॉरपोरेट टैक्स सेगमेंट दोनों से आए बेहतर कलेक्शन के कारण संभव हुई है, जो अर्थव्यवस्था में स्थिर गतिविधियों और बेहतर टैक्स अनुपालन को दर्शाता है।
कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई, जो बढ़कर 13,81,606 करोड़ रुपए हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 12,72,542 करोड़ रुपए था।
नॉन-कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन, जिसमें व्यक्तिगत करदाता, हिंदू अविभाजित परिवार (एचयूएफ), फर्म और अन्य संस्थाएं शामिल हैं, 13,72,474 करोड़ रुपए रहा, जो वित्त वर्ष 2024-25 के 13,73,905 करोड़ रुपए के मुकाबले थोड़ा कम है।
इस दौरान सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (एसटीटी) से कलेक्शन बढ़कर 57,522 करोड़ रुपए हो गया।
वित्त वर्ष के दौरान जारी किए गए टैक्स रिफंड में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई, जो 1.09 प्रतिशत घटकर 4,71,531 करोड़ रुपए रह गया, जबकि पिछले साल यह 4,76,732 करोड़ रुपए था।
रिफंड में कमी आने से नेट टैक्स कलेक्शन की ग्रोथ को बढ़ावा मिला है, क्योंकि कुल कलेक्शन का बड़ा हिस्सा सरकार के पास बना रहा।
यह आंकड़े एक संतुलित टैक्स संरचना की ओर इशारा करते हैं, जहां कॉरपोरेट और व्यक्तिगत करदाता दोनों ही राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
विश्लेषकों के अनुसार, नेट टैक्स कलेक्शन में यह स्थिर बढ़ोतरी बेहतर टैक्स संग्रह क्षमता और कुशल प्रशासन को दर्शाती है, खासकर वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच।
हालांकि, नॉन-कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन में हल्की गिरावट व्यक्तिगत आय में उतार-चढ़ाव या टैक्स प्लानिंग के रुझानों को दर्शा सकती है, जबकि कॉरपोरेट टैक्स में बढ़ोतरी विभिन्न क्षेत्रों में स्थिर मुनाफे की ओर संकेत करती है।
इस बीच, आयकर विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आंकड़े जारी करते हुए कहा कि 31 मार्च 2026 तक वित्त वर्ष 2025-26 के ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन, रिफंड और नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















