Responsive Scrollable Menu

बंगाल में सत्ता परिवर्तन के पीछे ‘शाह मॉडल’: रणनीति, संगठन और सटीक अमल की कहानी

Amit Shah Bengal Strategy: पश्चिम बंगाल चुनाव में BJP की जीत के पीछे अमित शाह की रणनीति, माइक्रो मैनेजमेंट और मजबूत संगठन की बड़ी भूमिका रही। जानिए कैसे रैलियों, टीमवर्क और डिजिटल नैरेटिव ने बदला पूरा चुनावी खेल।

Continue reading on the app

सिडनी आतंकी हमला : एंटीसेमिटिज्म जांच की पहली सार्वजनिक सुनवाई शुरू

सिडनी, 4 मई (आईएएनएस)। सिडनी के बॉन्डी बीच पर हुए घातक आतंकी हमले के बाद बनाई गई एंटीसेमिटिज्म (यहूदी विरोध) जांच की पहली सार्वजनिक सुनवाई सोमवार को शुरू कर दी गई है।

स‍िन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रॉयल कमीशन ऑन एंटीसेमिटिज्म एंड सोशल कोहेशन की ओर से आयोजित यह सुनवाई का पहला चरण सिडनी में शुक्रवार तक चलेगा।

इस पहले चरण की अध्यक्षता कमिश्नर वर्जीनिया बेल कर रही हैं, जो पहले हाई कोर्ट की जज रह चुकी हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया में एंटीसेमिटिज्म की स्थिति और उसका कितना असर है, इस पर चर्चा होगी। साथ ही कई लोग अपने व्यक्तिगत अनुभव भी साझा करेंगे।

दूसरे चरण की सुनवाई, जो मई के आखिर में होगी, उसमें बॉन्डी हमले से जुड़ी परिस्थितियों की जांच की जाएगी। तीसरे चरण में यह देखा जाएगा कि सोशल मीडिया और ऑनलाइन नफरत के जरिए कैसे कट्टरपंथ बढ़ता है।

पिछले हफ्ते बेल ने कमीशन की अंतरिम रिपोर्ट पेश की थी, जिसमें 14 सुझाव दिए गए थे। इनमें से पांच सुझाव राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों से सार्वजनिक नहीं किए गए।

रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्र, राज्य और क्षेत्रीय सरकारों को एक जैसे हथियार कानून लागू करने और गैरकानूनी और अतिरिक्त हथियारों को हटाने के लिए गन बायबैक योजना को प्राथमिकता देनी चाहिए।

यह जांच जनवरी में प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने शुरू की थी, जब 14 दिसंबर 2025 को बॉन्डी बीच पर हनुक्का कार्यक्रम को निशाना बनाकर हुए हमले में 15 लोगों की मौत हो गई थी।

आरोपी बंदूकधारी नवीद अकरम पर हत्या और आतंकवाद से जुड़े आरोप लगाए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह हमला इस्लामिक स्टेट की विचारधारा से प्रेरित था। उसके पिता और कथित साथी साजिद अकरम को मौके पर ही गोली मार दी गई थी।

यह रॉयल कमीशन हमले के पीछे की मंशा और उद्देश्य की जांच नहीं करेगा, ताकि चल रही कानूनी प्रक्रिया प्रभावित न हो। कमीशन अपनी अंतिम रिपोर्ट हमले की पहली बरसी तक पेश करेगा।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 MI vs LSG highlights: रोहित शर्मा और रायन रिकल्टन ने बचाई मुंबई इंडियंस की लाज, लखनऊ सुपरजायंट्स को 6 विकेट से हराया

IPL 2026 MI vs LSG highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 47वें मैच में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया. मुकाबले में लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 5 विकेट पर 228 रन का स्कोर खड़ा किया था, लेकिन मुंबई ने इस 8 गेंद रहते ही लक्ष्य को हासिल कर लिया. Mon, 4 May 2026 23:21:05 +0530

  Videos
See all

Crime News: पूर्व प्रधान पर ताबड़तोड़ फायरिंग! इलाके में फैली दहशत, हमलावर फरार! Top News | Big #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T20:00:30+00:00

West Bengal Election Result 2026: दीदी का गेम ओवर | बंगाल भी गया, अपनी सीट भी गई! | Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T20:00:38+00:00

Suvendu Adhikari on Mamata Banerjee: “जितना मुसलमान वोट देने के लिए निकला...” | #shorts #bjpwon #tmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T19:56:15+00:00

BJP Win Bebgal | जीत का जश्न ऐसे...गले में झालमुड़ी की टोकरी | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T20:00:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers