Responsive Scrollable Menu

सिडनी आतंकी हमला : एंटीसेमिटिज्म जांच की पहली सार्वजनिक सुनवाई शुरू

सिडनी, 4 मई (आईएएनएस)। सिडनी के बॉन्डी बीच पर हुए घातक आतंकी हमले के बाद बनाई गई एंटीसेमिटिज्म (यहूदी विरोध) जांच की पहली सार्वजनिक सुनवाई सोमवार को शुरू कर दी गई है।

स‍िन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रॉयल कमीशन ऑन एंटीसेमिटिज्म एंड सोशल कोहेशन की ओर से आयोजित यह सुनवाई का पहला चरण सिडनी में शुक्रवार तक चलेगा।

इस पहले चरण की अध्यक्षता कमिश्नर वर्जीनिया बेल कर रही हैं, जो पहले हाई कोर्ट की जज रह चुकी हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया में एंटीसेमिटिज्म की स्थिति और उसका कितना असर है, इस पर चर्चा होगी। साथ ही कई लोग अपने व्यक्तिगत अनुभव भी साझा करेंगे।

दूसरे चरण की सुनवाई, जो मई के आखिर में होगी, उसमें बॉन्डी हमले से जुड़ी परिस्थितियों की जांच की जाएगी। तीसरे चरण में यह देखा जाएगा कि सोशल मीडिया और ऑनलाइन नफरत के जरिए कैसे कट्टरपंथ बढ़ता है।

पिछले हफ्ते बेल ने कमीशन की अंतरिम रिपोर्ट पेश की थी, जिसमें 14 सुझाव दिए गए थे। इनमें से पांच सुझाव राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों से सार्वजनिक नहीं किए गए।

रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्र, राज्य और क्षेत्रीय सरकारों को एक जैसे हथियार कानून लागू करने और गैरकानूनी और अतिरिक्त हथियारों को हटाने के लिए गन बायबैक योजना को प्राथमिकता देनी चाहिए।

यह जांच जनवरी में प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने शुरू की थी, जब 14 दिसंबर 2025 को बॉन्डी बीच पर हनुक्का कार्यक्रम को निशाना बनाकर हुए हमले में 15 लोगों की मौत हो गई थी।

आरोपी बंदूकधारी नवीद अकरम पर हत्या और आतंकवाद से जुड़े आरोप लगाए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह हमला इस्लामिक स्टेट की विचारधारा से प्रेरित था। उसके पिता और कथित साथी साजिद अकरम को मौके पर ही गोली मार दी गई थी।

यह रॉयल कमीशन हमले के पीछे की मंशा और उद्देश्य की जांच नहीं करेगा, ताकि चल रही कानूनी प्रक्रिया प्रभावित न हो। कमीशन अपनी अंतिम रिपोर्ट हमले की पहली बरसी तक पेश करेगा।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

चीनी पुरुष बैडमिंटन टीम ने फ्रांसीसी टीम को हराकर 12वीं बार थॉमस कप जीता

बीजिंग, 4 मई (आईएएनएस)। चीन की पुरुष बैडमिंटन टीम ने 3 मई की रात को डेनमार्क में थॉमस कप (वर्ल्ड मेन्स बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप) के फाइनल में पहली बार फाइनल में पहुंची फ्रेंच टीम को 3-1 से हराकर 12वीं बार थॉमस कप जीत लिया।

मैच के बाद पुरुष एकल रैंकिंग में पहले स्थान पर रहे चीनी खिलाड़ी शी युछी ने फाइनल का पहला मैच जीतने पर बहुत खुशी जतायी। उन्होंने कहा कि मुझे अधिक दबाव महसूस नहीं हुआ। मुझे अपने और अपने साथियों पर पक्का विश्वास है।

चीनी खिलाड़ी वन होंगयान ने फाइनल का अंतिम एकल मैच जीता। उन्होंने कहा कि मैंने प्रतियोगिता के पहले संपूर्ण तैयारी की और मानसिकता स्थिर रही इसलिए मैंने बेहतर प्रदर्शन किया।

उधर उबर कप यानी विश्व महिला बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप के फाइनल में चीनी महिला टीम को दक्षिण कोरियाई टीम से 1-3 से हारकर दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एनगिडी खेलेंगे या नहीं? बॉलिंग कोच ने किया कन्फर्म

Lungi Ngidi ready to play vs CSK: मुनाफ ने मंगलवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच से पहले कहा, 'सारे खिलाड़ी फिट हैं. लुंगी भी अब फिट हैं. उन्होंने दो मैच इसलिए नहीं खेले क्योंकि सिर की चोट के बाद छह दिन का आराम जरूरी होता है.' एनगिडी की वापसी से गेंदबाजी मजबूत होगी. Mon, 4 May 2026 23:44:35 +0530

  Videos
See all

Bengal Election Results: 'बाबरी' वाले हुमायूं ने दिखाया दम #humayunkabir #mamatabanerjee #tmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T21:09:00+00:00

Jabalpur Cruise Tragedy Mother Son Funeral; मां बेटे को खोकर रो पड़ा परिवार | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T21:01:09+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | मुसलमानों ने ममता बनर्जी के साथ खेला कर दिया ! | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T21:11:56+00:00

'Operation Clean': पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, चुन-चुन कर पकड़े गए 72 इनामी बदमाश! Crime News | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T21:00:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers