Responsive Scrollable Menu

Gold Silver Price: चांदी में 6,800 रुपये का जोरदार उछाल, जबकि सोने की कीमतों में आई 2,000 रुपये की गिरावट

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में विपरीत रुख देखने को मिला। जहां एक ओर आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की मजबूत घरेलू मांग के कारण चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी आई, वहीं वैश्विक दबाव और ऊर्जा संकट के बीच सोने के भाव टूट गए। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2,000 रुपये, यानी 1.3 प्रतिशत टूटकर 1,52,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रहा। बृहस्पतिवार को बाजार बंद होने के समय इसकी कीमत 1,54,800 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

इसे भी पढ़ें: भविष्य संकट में है...पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों से बांग्लादेश के मीडिया में क्यों मची खलबली?

 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘ऊर्जा की ऊंची कीमतों और अमेरिका-ईरान बातचीत को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच सोमवार को कम कारोबार वाले सत्र में सोने की कीमत में गिरावट आई।’’ उन्होंने कहा कि तेल की बढ़ती कीमतों ने इस आशंका को और मजबूत किया है कि ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची बनी रह सकती हैं, और साल के आखिर में इनमें और तेजी आने की आशंका है। गांधी ने कहा, ‘‘इस नजरिए ने डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल दोनों को सहारा दिया है। सत्र के दौरान ये दोनों ऊपर चढ़े, जिससे कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव बना।’’

इसे भी पढ़ें: 4 मई TMC गई...बंगाली धोती-कुर्ता पहन BJP मुख्यालय पहुंचे PM मोदी

सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमतों में 6,800 रुपये यानी 2.8 प्रतिशत की तेजी आई और यह 2,49,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) पर पहुंच गई। पिछले सत्र में चांदी की कीमत 2,42,700 रुपये प्रति किलोग्राम थी। वैश्विक स्तर पर, हाजिर चांदी 2.55 प्रतिशत टूटकर 73.43 डॉलर प्रति औंस रही, जबकि सोना 49.27 डॉलर यानी 1.07 प्रतिशत फिसलकर 4,565.68 डॉलर प्रति औंस रहा। मिराए एसेट शेयरखान में जिंस मामलों के प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी अनिश्चितता के बीच कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के बीच हाजिर सोना निचले स्तर पर रहा और 4,560 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना रहा।

Continue reading on the app

कांच की चूड़ियों की सुंदर डिज़ाइन, लगाएं श्रृंगार संग स्टाइल का तड़का

Trendy Bangle Designs for Vat Savitri: वटसावित्री आने वाली है और इस दिन महिलाओं का श्रृंगार विशेष होता है, ऐसे में आपके सोलह श्रृंगार को पूरा करने के लिए लेकर आए हैं कांच की चूड़ियों की सुंदर डिजाइन, जो बढ़ाएगी हाथों की शान, शोभा और मान।

Continue reading on the app

  Sports

आराम के बाद पंत की 'छुट्टी' करने के मूड में विराट, LSG को अपने घर में फिर हारने का डर, RCB की तैयारी पूरी

आरसीबी के बल्लेबाज भले ही गुजरात के खिलाफ मैच में लड़खड़ा गए थे लेकिन वह दमदार वापसी करने में सक्षम हैं. उसके बल्लेबाजों ने अब तक आक्रामक खेल दिखाया है और लखनऊ के खिलाफ भी वह इसे जारी रखने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.  Wed, 6 May 2026 13:56:51 +0530

  Videos
See all

Bengal Election Result 2026: Suvendu Adhikari Nandigram में पार्टी समर्थकों और स्थानीय लोगों से मिले #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T09:05:08+00:00

Raja Raghuvanshi Murder Case : सोनम की जमानत पर बड़ी खबर! | Top News | Breaking News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T09:15:06+00:00

Bengal Election News: सत्ता बदली तो दफ्तर भी बदले, बंगाल में दिखा नया रंग! TMC ऑफिस पर भगवा रंग #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T09:08:06+00:00

Mamata Banerjee Resigns Live: बंगाल में हार के बाद ममता का इस्तीफा! | Bengal Election Results 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T09:11:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers