CM Rekha Gupta: पश्चिम बंगाल में पार्टी की बंपर जीत पर खुश सीएम रेखा, सचिवालय में मंत्रियों संघ खाई झालमुड़ी
CM Rekha Gupta: पश्चिम बंगाल में राजनीतिक समीकरण बदल रहे हैं। आज बंगाल में विधानसभा चुनावों के परिणाम आ रहे हैं। इस बीच रुझानों में भारतीय जनता पार्टी रिकॉर्ड तोड़ आगे चल रही है। भाजपा पश्चिम बंगाल में 194 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही, जबकि पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी मात्र 92 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने के लिए 148 की सीटों जरूर है। पार्टी की बंगाल में बंपर जीत की खुशी में दिल्ली की मुख्यमंत्री सीएम रेखा गुप्ता ने अपने मंत्रियों के साथ जश्न मनाया।
सीएम रेखा गुप्ता ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठकर दिल्ली सचिवालय में रसगुल्ले और झालमुड़ी का का स्वाद लिया। दिल्ली की मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट मंत्रियों ने पार्टी के 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन के लिए खुशियां मनाईं।
बंपर जीत की तरफ भाजपा
#WATCH | Delhi CM Rekha Gupta and her cabinet ministers relish rasgulla and 'jhalmuri' at the Delhi Secretariat, as they celebrate BJP-NDA's performance in Assembly elections in 4 states and 1 UT.
— ANI (@ANI) May 4, 2026
(Video Source: Delhi CMO) pic.twitter.com/q39pcbP3eX
बता दें की पश्चिम बंगाल में विधानसभा की कुल 294 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 148 सीटों की जरूर है। भाजपा के लिए खुशी की बात यह कि पार्टी बहुमत के आंकड़ा से कहीं आधिक आगे बढ़त बनाए हुए है।
पिछड़ी टीएमसी
शुरुआत आकड़ों में ऐसा अभास हो रहा था कि टीएमसी और भाजपा में बंगाल में कांटे की टक्कर होगी। लेकिन धीरे धीरे टीएमसी पिछड़ती चली गई और बहुमत के आंकड़े से बहुत पीछे 90 सीटों पर आकर सिमट गई। बंगाल के चुनावी आंकड़ों में भौगोलिक तस्वीर भी साफ दिख रही है। भाजपा ने आदिवासी, सीमावर्ती और औद्योगिक क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है। जबकि टीएमसी कोलकाता और ग्रामीण इलाकों में बढ़त बनाए हुए है।
चौथी तिमाही में बीएचईएल का शानदार प्रदर्शन, मुनाफा 156 प्रतिशत बढ़कर 1,290 करोड़ रुपए हुआ
नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी भेल यानी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने सोमवार को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (मार्च तिमाही) के नतीजे जारी करते हुए अपने समेकित शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) में जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी का मुनाफा बढ़कर 1,290 करोड़ रुपए हो गया, जिसमें पावर सेक्टर की मजबूत ग्रोथ का बड़ा योगदान रहा।
एक्सचेंज फाइलिंग में महारत्न पीएसयू कंपनी ने बताया कि उसका कर के बाद मुनाफा (पीएटी) साल-दर-साल आधार पर 156 प्रतिशत बढ़ा है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 504.45 करोड़ रुपए था, जो इस बार बढ़कर 1,290 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।
जनवरी से मार्च तिमाही के दौरान कंपनी की ऑपरेशंस से होने वाली आय (रेवेन्यू) भी 37 प्रतिशत बढ़कर 12,310 करोड़ रुपए हो गई, जो पिछले साल इसी अवधि में 8,993 करोड़ रुपए थी।
सेगमेंट के हिसाब से देखें तो पावर बिजनेस कंपनी के प्रदर्शन का मुख्य आधार बना रहा। इस सेगमेंट से होने वाली आय 53.6 प्रतिशत बढ़कर 9,509.85 करोड़ रुपए हो गई, जो पिछले साल इसी तिमाही में 6,192.41 करोड़ रुपए थी।
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भेल का समेकित शुद्ध मुनाफा 1,600.26 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले वित्त वर्ष के 533.90 करोड़ रुपए के मुकाबले लगभग 200 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाता है।
वहीं, वित्त वर्ष 2026 में कंपनी की कुल आय 34,589.83 करोड़ रुपए रही, जो वित्त वर्ष 2025 के 28,804.79 करोड़ रुपए के मुकाबले करीब 20 प्रतिशत ज्यादा है।
सालाना प्रदर्शन में भी पावर सेगमेंट का दबदबा कायम रहा, जहां से आय 21 प्रतिशत बढ़कर 25,406.71 करोड़ रुपए हो गई, जबकि पिछले साल यह 20,937.25 करोड़ रुपए थी।
नतीजों के साथ ही कंपनी के बोर्ड ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए 2 रुपए के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 1.40 रुपए का अंतिम डिविडेंड देने की मंजूरी दी है।
सोमवार को एनएसई पर भेल का शेयर करीब 7 प्रतिशत की तेजी के साथ 377.05 रुपए पर बंद हुआ। पीएसयू स्टॉक के 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 399 रुपए और निम्नतम स्तर 205.12 रुपए है। वहीं कंपनी का मार्केट कैप 1.32 लाख करोड़ रुपए है।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News Nation


















.jpg)



