Responsive Scrollable Menu

बंगाल में होगी महिला डिप्टी CM, ये तीन नाम रेस में सबसे आगे

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ऐतिहासिक जीत के बाद नई सरकार बनने की तैयारी तेज हो गई है. 8 मई को विधायक दल की बैठक प्रस्तावित है, जबकि 9 मई को शपथ ग्रहण समारोह होने की संभावना जताई जा रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के बाद मुख्यमंत्री के चेहरे पर अंतिम फैसला लिया जाएगा. साथ ही संभावना है कि बीजेपी संतुलन बनाने के लिए किसी महिला नेता को यहां डिप्टी सीएम बना सकती है, जिससे राजनीतिक संदेश और मजबूत होगा. तो आइए जानते हैं वो कौन महिला नेता हैं जो डिप्टी सीएम की रेस में आगे हैं. 

डिप्टी सीएम की रेस में कौन-कौन?

बीजेपी यहां पर किसी को भी डिप्टी सीएम बना सकती है. कयास लगाए जा रहे हैं कि कोई महिला फेस को इस पद की जिम्मेदारी मिल सकती है. डिप्टी सीएम की रेस में तीन महिलाएं शामिल हैं. इसमें अग्निमित्रा पॉल, रूपा गांगुली और रत्ना देवनाथ का नाम आगे चल रहा है. 

अग्निमित्रा पॉल

पश्चिम बंगाल की आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने टीएमसी के तापस बनर्जी को 40,839 वोट से शिकस्त देकर अपनी सीट बरकरार रखी. साल 2019 में भाजपा में शामिल होने के बाद वह पार्टी की महिला मोर्चा की प्रमुख बन गईं थीं. साल 2021 में उन्होंने पहली बार बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ा और तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार सयोनी घोष को हरा दिया था. जनवरी 2026 में ही वह बंगाल भाजपा की उपाध्यक्ष बनी थीं. आपको बता दें कि राजनीति में आने से पहले वह मशहूर फैशन डिजाइनर थीं. उन्होंने अपना ब्रांड ‘Inga’ शुरू किया था.

रूपा गांगुली

रूपा गांगुली करीब 10 साल से बीजेपी के साथ है. वह इस बार सोनारपुर दक्षिण सीट से मैदान में थीं, जहां उन्होंने टीएमसी प्रत्याशी अरुंधति मैत्रा को 35 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से हराया है. खास बात है कि वह बीआर चोपड़ा के टीवी सीरियल महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुईं थीं. वह साल 2016 से 2022 तक राज्यसभा सांसद भी रहीं हैं.

रत्ना देवनाथ

रत्ना देवनाथ पानिहाटी सीट से जीती हैं. बता दें कि वह आरजीकर मेडिकल कॉलेज रेप पीड़ता की मां हैं. उनकी जीत से पार्टी को बुत मजबूती मिली है. दरअसल, यह उनका पहला चुनाव था और इसमें उन्होंने बड़ी जीत हासिल की. 

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कौन आगे?

मुख्यमंत्री पद के लिए शुभेंदु अधिकारी सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं. उन्होंने नंदीग्राम के साथ भवानीपुर सीट पर भी जीत दर्ज कर ममता बनर्जी को कड़ी शिकस्त दी. दिलीप घोष सहित अन्य नेताओं के नाम भी चर्चा में हैं, लेकिन पार्टी नेतृत्व किसे चुनता है, इस पर सबकी नजर है.

ममता बनर्जी की हार के बड़े कारण

15 साल से सत्ता में रही ममता बनर्जी को इस बार करारी हार का सामना करना पड़ा. मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में वोटों का बिखराव, हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण, और पार्टी के अंदरूनी टूट इसका प्रमुख कारण माना जा रहा है. हुमायूं कबीर जैसे नेताओं के अलग होने से समीकरण बदले. महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार के आरोप और एंटी-इनकंबेंसी ने भी टीएमसी को नुकसान पहुंचाया.

यह भी पढ़ें- तारीख, समय सबकुछ हो गया तय, जानें कब बंगाल का नया सीएम लेगा शपथ, कौन-कौन होगा शामिल?

Continue reading on the app

12 घंटे अंडरवॉटर शूट, न ऑक्सीजन मास्क, न बॉडी डबल, राजा शिवाजी की इस एक्ट्रेस ने बताया कैसे किया इतना खतरनाक सीन

Dissha Pardeshi Underwater12 hours shoot: धुरंधर 2 के बाद सिनेमाघरों में इस समय राजा शिवाजी (Raja Shivaji) और भूत बंगला फिल्म छाई हुई हैं. ये फिल्म बड़े पर्दे पर शानदार प्रदर्शन कर रही हैं. वहीं, राजा शिवाजी को लेकर बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन से अलग इसके एक सीन्स की बहुत चर्चा हो रही है. जिसमें एक एक्ट्रेस 12 घंटे तक बिना ऑक्सीजन मास्क और बॉडी डबल के अंडरवॉटर शूट किया. अब इसी बीच उस एक्ट्रेस ने खुद इसके सबसे खतरनाक सीन के बारे में अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ बताया है.

अंडरवॉटर सीन ने बढ़ाई मुश्किलें

जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं उनका नाम दिशा परदेशी (Dissha Pardeshi) है. उन्होंने अफजल खान की एक पत्नी का किरदार निभाया है. हालांकि उनकी सबसे ज्यादा चर्चा अंडरवॉटर इंटेंस सीन को लेकर हो रही है. इस सीन में उनके किरदार को बिना पानी में डूबने की एक्टिंग करनी थी. फिल्मों में अक्सर ऐसे सीन वीएफएक्स या बॉडी डबल के जरिए किए जाते हैं, लेकिन यहां मामला अलग था. दिशा को इस पूरे सीन को पानी के अंदर रहकर खुद परफॉर्म करना पड़ा, जो उनके लिए एक नया और चैलेंजिंग एक्सपीरियंस था.

बिना ऑक्सीजन मास्क के किया शूट

एक्ट्रेस ने जूम को दिए इंटरव्यू में बताया कि इस सीन की खास बात यह थी कि इसे बिना ऑक्सीजन मास्क के शूट किया गया. उन्होंने कहा कि इसके लिए एक स्पेशल टीम मौजूद थी, जिसने उन्हें अंडरवॉटर परफॉर्म करने की ट्रेनिंग दी. इस सीन के लिए करीब 12 घंटे तक शूट किया गया था इसके लिए उन्हें बार बार पानी के अंदर जाकर सीन को परफेक्ट करना पड़ा. दिशा ने अपने एक्सपीरियंस के बारे में बताया कि पानी के अंदर रहकर एक्टिंग करना आसान नहीं था, क्योंकि एक तरफ उन्हें सांस रोकनी पड़ती थी और दूसरी तरफ किरदार के एक्सप्रेशन भी दिखाने थे.

ट्रेनिंग और हिम्मत से किया सीन पूरा

उन्होंने आगे बताया कि जब इस फिल्म के लिए उन्हें कास्ट किया गया था तब उसने पूछा गया था क्या वह तैरना जानती हैं. हालांकि उस समय उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह सीन इतना इंटेंस और मुश्किल भरा होगा. इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि इस सीन के लिए स्पेशल अंडरवॉटर ट्रेनिंग ली थी. साथ इसके लिए लंबे तक प्रैक्टिस भी की. सेट पर शूटिंग के दौरान पूरे टाइम आर्टिफिशियल बारिश रहती थी जिसके कारण हालत और भी ज्यादा चैलेंजिंग हो गए. उन्होंने कहा कि अंडरवॉटर शूट और बाहर बारिश, दोनों ने इस एक्सपीरियंस को और ज्यादा चैलेंजिंग बना दिया था.

ये भी पढ़ें: Varanasi की शूटिंग के लिए राजामौली ने की 15 लाख लीटर पानी की मांग, जलबोर्ड से मिला ये जवाब

बिना बॉडी डबल के पूरा किया सीन

इस बातचीत के दौरान दिशा ने दिलचस्प बात भी शेयर की. उन्होंने बताया कि इस सीन को करने के लिए उन्हें बॉडी डबल का ऑप्शन दिया गया था, लेकिन उन्होंने खुद ही यह सीन करने का फैसला लिया. उनसे डायरेक्टर रितेश देशमुख ने भी पूछा था कि क्या वह 10 से 12 फीट की ऊंचाई से कुएं में कूद सकती हैं. टीम ने उन्हें पूरी सेफ्टी का भरोसा दिया, जिसके बाद उन्होंने यह सीन खुद करने का फैसला किया. उनका कहना है कि जब डायरेक्टर का भरोसा मिलता है, तो मुश्किल सीन भी आसान लगने लगते हैं.

एक नजर फिल्म के बारे में

बताते चलें कि ‘राजा शिवाजी’ छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर बेस्ड हिस्टोरिकल फिल्म है. इसमें रितेश देशमुख के अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, भाग्यश्री और जेनेलिया देशमुख अहम किरदार में हैं. फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी बताया जा रहा है, जिसने इसे और ज्यादा खास बना दिया है. इसे 1 मई को मराठी, हिंदी और तेलुगु समेत कई भाषाओं में रिलीज किया गया था. फिलहाल ये बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है.

 

ये भी पढ़ें: OTT Release This Week: 'सिटाडेल सीजन 2' से 'डकैत', इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही ये फिल्में और सीरीज

 

Continue reading on the app

  Sports

श्रेयर अय्यर होंगे भारत के नए टी20 और वनडे कप्तान, सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल की हो सकती है छुट्टी: रिपोर्ट

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अब तक शानदार प्रदर्शन कर रही पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को चयनकर्ता इनाम दे सकते हैं. खबरों की माने तो उनको ना सिर्फ टी20 टीम की कप्तानी दिए जाने पर चर्चा हो रही है बल्कि वनडे टीम की भी कमान मिल सकती है. Sat, 9 May 2026 13:37:32 +0530

  Videos
See all

CM Oath Ceremony: बीजेपी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह #bjp #shuvenduadhikari #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T08:44:52+00:00

शिंदे का बयान: सीएम सुवेंदु पर क्या कहा? #suvenduadhikarinewcm #wbnews #bjpinbengal #trending #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T08:40:45+00:00

Bengal: जनता का प्यार देख भावुक हुए प्रधानमंत्री #BengalNewCM #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T08:45:07+00:00

Top Headlines Of The Day: Suvendu Adhikari Oath Ceremony | Bengal CM | PM Modi | TVK Vijay | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T08:42:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers