कौन हैं ईवन स्पीचली? जिसके लिए इमोशनल हुए विराट कोहली, बोले- 'आप RCB के OGS हैं...'
IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन किया है और वह प्लेऑफ की ओर तेजी से बढ़ रही है. मगर, इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का 2008 से हिस्सा रहे एक खास शख्स टीम का साथ छोड़कर चला गया है. इसके लिए बोल्ड आर्मी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें विराट कोहली भी इस शख्स के लिए काफी इमोशनल होते दिख रहे हैं. 18 सालों बाद टीम से अलग हो रहे सदस्य को पूरी टीम ने मिलकर फेयरवल दिया है.
कौन हैं ईवन स्पीचली?
ईवन स्पीचली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के एक अनुभवी सपोर्ट स्टाफ हैं. वह 2008 से ही आरसीबी का हिस्सा हैं और वह हेड फिजियो के रूप में फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े रहे. मगर, अब वह टीम से अलग हो रहे हैं. ऐसे में 18 साल तक आरसीबी के साथ रहे इस दिग्गज को पूरी टीम ने मिलकर फेयरवल दिया. इस दौरान टीम की ओर से एक खूबसूरत घड़ी गिफ्ट की गई, जिसे देखकर ईवन स्पीचली काफी खुश नजर आए और इमोशनल हो गए.
???????????? ???????? ???????? ????????????, ???????????????? ????????????????????????????????! Your legacy at RCB will always be remembered. ????❤️
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 4, 2026
Evan Speechly was our Head Physio for 18 long years, from 2008 to 2025 - one of the OGs of RCB. He flew down to Bengaluru for a special farewell, and we were all teary eyed!… pic.twitter.com/fjVJR80V1j
विराट कोहली ने ईवन स्पीचली के लिए क्या कहा?
ईवन स्पीचली के फेयरवल में मौजूद विराट कोहली ने खास स्पीच दी. उन्होंने कहा, "आपके साथ ज्यादातर वक्त बिताया है, बासु और वो शानदार रहा. आप लोग आरसीबी के सेटअप के OGS हैं. आपकी हार्डवर्किंग और प्रोफेशनल रवैये के अलावा, जो बात मेरे लिए हमेशा सबसे खास रहेगी, वह है आपकी काइंडनेस, आपका ख्याल रखना और आपका पॉजिटिव बिहेवियर. यही बातें हैं जो मैं हमेशा अपने साथ यादों में संजोकर रखूगा. आप हमेशा इस परिवार का हिस्सा रहेंगे. यह रिश्ता यूं ही बना रहेगा और हम आपको हमेशा स्नेहपूर्वक याद करते रहेंगे."
7 मई को एक्शन में दिखेगी RCB
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रही है. फ्रेंचाइजी ने इस सीजन अब तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 मैच जीते हैं और 3 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह 12 अंकों के साथ आरसीबी की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है. अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपना अगला मैच 7 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेलने मैदान पर उतरेगी. अब टूर्नामेंट प्लेऑफ की ओर तेजी से बढ़ रहा है. इसलिए आरसीबी LSG को हराकर 2 अंक हासिल करना चाहेगी.
ये भी पढ़ें: वाइफ और फैमिली नहीं गर्लफ्रेंड है प्रॉब्लम, BCCI ने बनाया महाप्लान, अब IPL में क्रिकेटर्स पर चलेगी तलवार
बंगाल में 83 साल बाद हिंदुत्व की वापसी: मोदी-शाह का 'मिशन ईस्ट' कैसे हुआ पूरा, क्या हैं इसके मायने?
BJP Victory in West Bengal: पश्चिम बंगाल में करीब 8 दशकों के लंबे इंतजार के बाद हिंदुत्व की राजनीति ने सत्ता में वापसी की है। 1941 के बाद यह पहली बार है, जब राज्य में इस विचारधारा की सरकार बन रही है। इस जीत के साथ ही बंगाल, बिहार और ओडिशा में एक ही विचारधारा के शासन का मिशन-ईस्टय भी पूरा हो गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Asianetnews




















