Responsive Scrollable Menu

रायपुर स्टेडियम में 10 मई को RCB vs MI का मैच, ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू, 10वीं-12वीं टॉपर्स को फ्री एंट्री

रायपुर में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मैचों के लिए ऑनलाइन टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होने वाले मुकाबले के लिए दर्शक https://shop.royalchallengers.com/ticket वेबसाइट पर अपनी सीटें बुक कर सकते हैं। इस मैच की सबसे सस्ती 2500 रुपये की टिकटें 3 मई को बिक्री शुरू होते ही कुछ ही मिनटों में बिक गईं। फिलहाल 3300 रुपये से 8000 रुपये तक के टिकट आनलाइन उपलब्ध हैं। मैच की सभी टिकटें इस बार ऑनलाइन ही बेची जा रही हैं।

वहीं, 12 मई को होने वाले दूसरे मैच के लिए टिकट बिक्री आज 4 मई से शुरू होगी। यह मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा।

जानकारी के अनुसार, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी। टीम यहां लगभग छह दिनों तक रुकेगी और मैदान पर अभ्यास करेगी। मुंबई इंडियंस की टीम भी 8 मई के बाद रायपुर पहुंच सकती है।

दर्शकों को एंट्री के लिए QR कोड सुविधा

मैच के लिए डिजिटल एम-टिकट जारी किए जाएंगे। इन टिकटों को फिजिकल टिकट में बदलने की जरूरत नहीं होगी। दर्शकों को एंट्री के लिए क्यूआर कोड मैच वाले दिन गेट खुलने से कुछ समय पहले ही दिखाई देगा। इससे पहले क्यूआर कोड एक्सेस नहीं किया जा सकेगा। आयोजकों का कहना है कि यह व्यवस्था सुरक्षा और फर्जी एंट्री रोकने के लिए लागू की गई है।

स्टेडियम के गेट दोपहर 3:30 बजे खुलेंगे। दर्शकों को अपने टिकट में दिए गए गेट नंबर के अनुसार ही प्रवेश करना होगा। यह सारी जानकारी खरीदी गई टिकट में उपलब्ध होगी। दोबारा एंट्री की अनुमति नहीं होगी। दो साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए अलग टिकट जरूरी होगा। एक मोबाइल नंबर से केवल चार टिकट ही खरीदे जा सकेंगे। दर्शकों को सलाह दी गई है कि वे मैच के दिन समय से पहले स्टेडियम पहुंचें और क्यूआर कोड एक्टिव होने के बाद ही एंट्री के लिए तैयार रहें।

M-टिकट ट्रांसफर सिर्फ एक बार ही संभव

जानकारी के मुताबिक, हर एम-टिकट को केवल एक बार ही ट्रांसफर किया जा सकेगा। इसके बाद उसे आगे किसी और को फॉरवर्ड नहीं किया जा सकता। टिकट ट्रांसफर के दौरान यूजर को रिसीवर का मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। ट्रांसफर कंफर्म होते ही पुराने यूजर की एक्सेस खत्म हो जाएगी। नया यूजर वेबसाइट या एप में लॉगिन कर टिकट एक्सेस कर सकेगा। आयोजकों का कहना है कि यह सिस्टम खासतौर पर ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए लागू किया गया है।

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की मेरिट लिस्ट वाले छात्रों को फ्री एंट्री

छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले छात्रों को यह आईपीएल मैच मुफ्त में दिखाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने निर्देश दिया है कि संबंधित बच्चों को एक शिक्षक के साथ 10 मई की सुबह 10 बजे तक एससीईआरटी रायपुर पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। इसके बाद वहां से सभी छात्रों को मैच देखने के लिए ले जाया जाएगा।

इसके अलावा, रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सुरक्षा के मद्देनजर कई सामानों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। आयोजकों और सुरक्षा एजेंसियों ने दर्शकों से अपील की है कि वे सिर्फ जरूरी सामान लेकर ही स्टेडियम पहुंचें और सुरक्षा जांच में सहयोग करें।

Continue reading on the app

कौन है ये कालू पुटिक, जिसका दीवाना हुआ इंस्टाग्राम, महीने-भर में बनाए 3.6 मिलियन फॉलोवर्स

कौन है ये कालू पुटिक, जिसका दीवाना हुआ इंस्टाग्राम, महीने-भर में बनाए 3.6 मिलियन फॉलोवर्स

Continue reading on the app

  Sports

विराट से पंगा और बुमराह से झगड़ा करने वाले को धोनी ने बुलाया,अब आएगा ipl के मैचों में मजा, टूर्नामेंट में टेंशन शुरु

CSK इस सीजन चोटों से बुरी तरह जूझ रही है घोष समेत कई खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं, ऐसे में एक विस्फोटक विदेशी ओपनर की तलाश CSK की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. अगर सैम कोंस्टास CSK की जर्सी पहनते हैं, तो IPL 2026 में माहौल और भी गरम होगा Wed, 6 May 2026 20:01:33 +0530

  Videos
See all

लापरवाही या हवा का खेल? #viralvideo #shortsvideo #aajtak #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T15:05:44+00:00

AAJTAK 2 | MUMBAI के TAJ-TRIDENT HOTEL पर 26/11 जैसे हमले की धमकी, एक संदिग्ध गिरफ्तार! AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T15:06:09+00:00

Bihar Oath Ceremony से पहले पानी- पानी हुआ Gandhi Maidan मंच और पंडाल में भी घुसा पानी | BJP | JDU #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T15:07:36+00:00

Top Headlines Of The Day: Bihar Cabinet Expansion | Bengal New CM | Bengal | Vijay | Punjab Blast #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T15:07:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers