Responsive Scrollable Menu

West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल की अहम मुस्लिम बहुल सीटों पर भी जीती भाजपा, सुवेंदु अधिकारी ने बताया पूरा प्लान

West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना जारी है. भाजपा बंगाल में करीब 190 सीटें जीत सकती है. सत्तारूढ़ टीएमसी इस बार 95 सीटों के आसपास सिमट गई है. इतनी बड़ी जीत के समीकरणों को देखते हुए हमारा ये जानना जरूर है कि बंगाल की मुस्लिम बहुल सीटों पर भाजपा का क्या हाल है. 

बंगाल में 30 प्रतिशत से अधिक मुस्लिम आबादी वाली सीटें काफी ज्यादा अहम मानी जाती हैं. वहीं, टीएमसी के लिए मुस्लिम आबादी ही सत्ता की चाबी रही है. हालांकि, इस बार बदलाव देखने के लिए मिल सकता है. 

क्या है मुर्शिदाबाद का हाल?

बात सबसे पहले मुर्शिदाबाद की. इस बार भाजपा से गौरीशंकर घोष यहां से आगे चल रहे हैं. 15 राउंड के बाद 44 हजार से अधिक वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं. टीएमसी की शाओनी सिंघा रॉय को जहां 49 हजार से अधिक वोच मिले हैं तो वहीं गौरी शंकर घोष को 93 हजार से अधिक वोट मिले हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुर्शिदाबाद में 66% - 68% मुस्लिम हैं तो वहीं, 31% - 33% हिंदू हैं.

क्या है हबीबपुर का हाल?

वहीं, हबीबपुर में भाजपा उम्मीदवार जॉयल मुर्मू इस सीट से आगे चल रहे हैं. भाजपा के जॉयल मुर्मू को 58,999 सीटें मिली हैं तो वहीं, टीएमसी के अमल किसकू को 25,149 सीटें हासिल हुई है. दोनों नेताओं के बीच जीत का अंतर 33,850 से अधिक है.

क्या है मानबाजार का हाल?

मानबाजार की बात करें तो भाजपा उम्मीदवार मयना मुर्मू ने 7511 से बढ़त बना रखी है. भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) उम्मीदवार संध्या रानी टुडू को 43,844 वोट तो मयना मुर्मू को 51,355 वोट मिले हैं. 

क्या है अलीपुरद्वार का हाल?

अलीपुरद्वार निर्वाचन क्षेत्र को मुस्लिम बहुल क्षेत्र माना जाता है. भाजपा यहां भी बढ़त बनाकर चल रही है. भाजपा उम्मीदवार परितोष दास 39,951 वोट तो टीएमसी के सुमन कांजीलाल ने 22,839 वोट हासिल किए हैं. दोनों पार्टियों के बीच छह राउंड के बाद 17,112 वोटों का अंतर है.

भाजपा को कैसे मिली मुस्लिम बहुल इलाकों में बढ़त

मुस्लिम बहुल इलाकों में पार्टी ने बढ़त बना रखी है. इसी बढ़त के बारे में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि दक्षिण बंगाल में मुस्लिम वोटों का विभाजन हुआ है. भाजपा को इसका फायदा मिला है. 

मुस्लिम वोटों का समीकरण

आंकड़ों के अनुसार, मुस्लिम बहुल मालदा, मुर्शिदाबाद और उत्तर दिनाजपुर जैसे जिलों में साफ-साफ बदलाव देखने के लिए मिल रहा है. 2021 और 2024 के चुनावों में जहां 90-95 प्रतिशत मुस्लिम वोट एकतरफा टीएमसी को मिला था वहीं, इस बार मुस्लिम वोट बटां दिख रहा है.

 

Continue reading on the app

भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में बंद, सेंसेक्स में 356 अंकों की उछाल, अदाणी पोर्ट्स रहा टॉप गेनर

मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में अमेरिका-ईरान तनाव में कमी के संकेतों के बीच वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के चलते हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के स्थानीय विधानसभा चुनाव परिणामों के शुरुआती रुझानों ने भी बाजार को समर्थन दिया। हालांकि चुनाव परिणामों की अस्थिरता के बीच आईटी और बैंक शेयरों में गिरावट के चलते घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क निफ्टी50 और सेंसेक्स अपने दिन के उच्चतम स्तर से नीचे बंद हुए।

बाजार बंद होने के समय 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 355.90 अंकों यानी 0.46 प्रतिशत की उछाल के साथ 77,269.40 पर ट्रेड करता नजर आया, तो वहीं एनएसई निफ्टी50 121.75 यानी 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,119.30 पर था।

दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 900 से अधिक अंकों की उछाल आई और यह 77,257.27 पर खुलकर 77,910.75 का इंट्रा-डे हाई छुआ। वहीं निफ्टी 50 में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी देखी गई और यह 24,063.55 पर खुलकर 24,290.20 का उच्चतम स्तर छुआ।

व्यापक बाजारों ने इस तेजी को समर्थन दिया और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.70 प्रतिशत और निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.63 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

सेक्टरवार देखें तो, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी मेटल ने बेंचमार्क इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया और इनमें क्रमशः 2.41 प्रतिशत और 1.09 प्रतिशत की तेजी आई। वहीं, निफ्टी आईटी और निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी प्राइवेट बैंक का प्रदर्शन बेंचमार्क इंडेक्स से कमजोर रहा।

निफ्टी 50 पैक में अदाणी पोर्ट्स सबसे अधिक लाभ कमाने वाला शेयर रहा, जिसमें 5.41 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। वहीं आयशर मोटर में 3.11 प्रतिशत की उछाल आई। इसके अलावा, अदाणी इंटरप्राइजेज, श्रीराम फाइनेंस, एचयूएल, एलएंडटी, मैक्स हेल्थ, ग्रासिम, इटरनल और सिप्ला के शेयरों में भी तेजी देखने को मिली। जबकि कोटक बैंक, भारती एयरटेल, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, ओएनजीसी, टीसीएस, इंडिगो, इंफोसिस और आईटीसी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली और ये टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल रहे।

सोमवार के सत्र में ब्रेंट क्रूड की कीमतों में 2.45 प्रतिशत तक की गिरावट आई, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ऑपरेशन फ्रीडम नामक एक नए अभियान की घोषणा की, जिसके तहत वाशिंगटन होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे जहाजों के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करेगा। इससे भी बाजार की भावना में सुधार हुआ।

इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट क्रूड का मई कॉन्ट्रैक्ट 0.39 प्रतिशत गिरकर 107.75 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक स्तर पर, एशियाई बाजारों में तेजी देखी गई, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार में मिला-जुला रुख रहा, जिसमें एसएंडपी 500 और नैस्डैक ने रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार समाप्त किया।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

दिल हो तो 'हिटमैन' जैसा! रोहित शर्मा के शॉट से चोटिल हुआ ग्राउंडस्टाफ तो बल्ला छोड़ खुद आइसपैक लेकर पहुंच गए

Rohit Sharma: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा खेलेंगे या नहीं, इसको लेकर सस्पेंस बरकरार है. हालांकि, वह नेट्स में बल्लेबाजी करते नजर आए. बैटिंग प्रैक्टिस के दौरान रोहित के एक शॉट पर गेंद ग्राउंड स्टाफ को जा लगी, जिसके बाद 'हिटमैन' खुद उन्हें देखने पहुंचे. उनकी इस दरियादिली की जमकर तारीफ हो रही है. Mon, 4 May 2026 16:16:39 +0530

  Videos
See all

Bengal Election Results 2026 LIVE Update: भवानीपुर में बड़ा खेला?| Mamata Banerjee| Suvendu Adhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T11:12:30+00:00

ट्रंप के साथ कोशिश जारी रखूंगाः मैर्त्स [German Chancellor says he will keep working with Trump] #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T11:14:55+00:00

Varanasi में BJP कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया | #electionresults #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T11:15:26+00:00

West Bengal Election Result 2026: जीत के बाद सड़कों पर उतरी BJP! TMC | PM Modi |Mamata | Bengal News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T11:15:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers