'इन्हें झूठ फैलाकर घड़ियाली आंसू बहाना है', धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर किया अटैक
भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर छात्रों के मुद्दे को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस छात्रों के हितों को लेकर लगातार झूठ फैला रही है और राहुल गांधी के पास तथ्यों की कमी है. धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार संसद में हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन कांग्रेस सदन की कार्यवाही बाधित कर रही है. उन्होंने राहुल गांधी पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ बिना तथ्य आरोप लगाने का भी आरोप लगाया.
सावन आते ही भरतपुर में सजा घेवर का बाजार, चॉकलेट से केसर तक फ्लेवर की बढ़ी डिमांड
सावन का महीना शुरू होते ही भरतपुर में घेवर की मांग तेजी से बढ़ गई है. पारंपरिक घेवर के साथ इस बार चॉकलेट, रबड़ी, केसर, ड्राई फ्रूट और पाइनएप्पल जैसे फ्लेवर लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं. मिठाई की दुकानों पर अलग-अलग स्वाद वाले घेवर खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है. मिठाई कारोबारियों के अनुसार बदलती पसंद के चलते युवा खास तौर पर फ्लेवर वाले घेवर को पसंद कर रहे हैं. वहीं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बाजार में शुगर फ्री घेवर भी उपलब्ध हैं. भरतपुर का मशहूर घेवर अब आसपास के जिलों के साथ दूसरे राज्यों और विदेशों तक भी भेजा जा रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









