करूर भगदड़ में 41 लोगों की मौत, तृशा कृष्णन से अफेयर; चुनाव तक विवादों में रहे विजय थलापति अब बनेंगे सीएम
Vijay and Controversy : तमिलनाडु की जनता ने एक्टर विजय को बहुत प्यार दिया है. उनके फिल्मों के तो वे दीवाने थे ही, अब उनकी राजनीति के भी दीवाने हो गए हैं. ऐसा प्रतीत होता है कि विजय के जीवन से जुड़े विवादों के लिए जनता ने उन्हें माफ कर दिया है. ऐसे विवादों में करूर भगदड़ और उससे हुई 41 लोगों की मौत भी शामिल है.
The post करूर भगदड़ में 41 लोगों की मौत, तृशा कृष्णन से अफेयर; चुनाव तक विवादों में रहे विजय थलापति अब बनेंगे सीएम appeared first on Prabhat Khabar.
Kangana Ranaut: 'मैं राहुल गांधी से शादी करूंगी' फेक न्यूज पर बुरी तरह भड़कीं कंगना रनौत!, बोलीं- 'शर्म आनी चाहिए'
Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत जब से राजनीति में आई हैं, तब से चर्चाओं में बनी हुई हैं। चाहे संसद में उनके भाषण हों या राजनैतिक बयान, कंगना का नाम हमेशा सुर्खियों में रहता है। लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म या राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर फैली एक अफवाह है जिसपर एक्ट्रेस बेहद भड़क गईं।
शादी वाले दावे पर कंगना का जवाब
हाल ही में इंटरनेट पर यह खबर तेजी से वायरल हुई कि कंगना ने कथित तौर पर कहा है कि 'अगर राहुल गांधी बीजेपी जॉइन करते हैं तो वह उनसे शादी कर लेंगी'। इस दावे ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी। कई लोगों ने ट्रोलिंग भी की।
हालांकि, कंगना ने इन सभी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने 4 मई को इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए इसे “फेक न्यूज” बताया।
“महिलाओं की गरिमा का ख्याल नहीं”
कंगना ने अपनी पोस्ट में लिखा- "यह फर्जी खबर कितनी दयनीय है, राजनीति में भी महिलाओं के लिए कोई सम्मान नहीं है, इन फर्जी खबरों को फैलाने वालों पर शर्म आती है।"
यह विवाद तब शुरू हुआ जब कुछ सोशल मीडिया पोस्ट और एंटरटेनमेंट पेजेस ने बिना किसी पुख्ता सबूत के यह दावा शेयर करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते यह खबर वायरल हो गई और लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं।
कंगना का वर्क फ्रंट
राजनीति के साथ-साथ कंगना रनौत फिल्मों पर भी ध्यान दे रही हैं। पिछली बार वह फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आई थीं। हालांकि ये फिल्म सफल नहीं रही। अब आगे वह 'भारत भाग्य विधाता' पर काम कर रही हैं। ये एक देशभक्ति फिल्म होगी जिसकी शूटिंग जारी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















