Responsive Scrollable Menu

IPL 2026: RCB को आईपीएल के बीच लगा झटका, खूंखार खिलाड़ी अचानक घर लौटा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आईपीएल 2026 के बीच एक बड़ी चिंता सामने आई। टीम के विस्फोटक ओपनर फिल सॉल्ट उंगली की चोट के कारण इंग्लैंड लौट गए, जहां उनका स्कैन कराया जा रहा। इस वजह से वह पिछले तीन मैचों में भी नहीं खेल पाए थे और अब उनकी वापसी को लेकर सस्पेंस बना हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक, सॉल्ट को यह चोट 18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान लगी थी। वह बाउंड्री बचाने के लिए डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर डाइव लगा रहे थे, तभी उनके बाएं हाथ की उंगली चोटिल हो गई। हालांकि फ्रेंचाइजी ने चोट की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि चोट गंभीर हो सकती है, इसलिए उन्हें स्कैन के लिए इंग्लैंड भेजा गया।

सॉल्ट चोट के कारण इंग्लैंड लौटे
सॉल्ट इस सीजन शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने 6 पारियों में 202 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 168.33 का रहा। ऐसे में उनका टीम से बाहर होना RCB के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, खासकर तब जब टीम अपने खिताब को बचाने की कोशिश कर रही है।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के कहने पर सॉल्ट को वापस बुलाया गया है, ताकि उनकी चोट की सही स्थिति का आकलन किया जा सके। हालांकि RCB और सॉल्ट दोनों को उम्मीद है कि वह इस महीने के अंत तक टीम के साथ फिर जुड़ सकते हैं।

सॉल्ट की जगह बेथेल खेलेंगे
सॉल्ट की गैरमौजूदगी में जैकब बेथेल को मौका मिला है, जो अब तक टॉप ऑर्डर में विराट कोहली के साथ ओपनिंग कर रहे हैं। हालांकि बेथेल अभी तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उन्होंने तीन पारियों में सिर्फ 39 रन बनाए हैं, लेकिन सॉल्ट की अनुपस्थिति के चलते उन्हें और मौके मिलने की संभावना है। टीम के पास एक और इंग्लिश बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स भी विकल्प के रूप में मौजूद हैं।

अगर सॉल्ट की चोट ज्यादा गंभीर होती है और वह पूरे सीजन से बाहर हो जाते हैं, तो आईपीएल नियमों के तहत RCB को रिप्लेसमेंट लेने का विकल्प मिलेगा। हालांकि फिलहाल फ्रेंचाइजी उन्हें पूरा समय देना चाहती है ताकि वह जल्द ठीक होकर वापसी कर सकें।

इस बीच, RCB को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार के बाद 6 दिन का ब्रेक मिला है। टीम के कुछ खिलाड़ी इस दौरान मालदीव भी गए हैं, ताकि अगले मुकाबले से पहले खुद को तरोताजा कर सकें। अब RCB का अगला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होना है।

Continue reading on the app

Saptahik Rashifal 4 to 10 May 2026: मकर राशि वालों के इस सप्ताह इनकम से ज्यादा खर्चे होंगे, कुंभ वाले निवेश में रिस्क लेने से बचें और मीन वालों का मान-सम्मान बढ़ेगा!

Weekly Horoscope 4 to 10 May 2026: मई का पहला सप्ताह मकर और कुंभ राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाला तो मीन राशि वालों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है. मकर राशि वालों को वर्कप्लेस में सीनियर्स और जूनियर्स से पूरा सपोर्ट मिलेगा, जबकि पर्सनल लाइफ में परिवार वालों से पूरा सहयोग और सपोर्ट मिलेगा. कुंभ राशि वालों की इस सप्ताह करियर-बिजनेस के सिलसिले में बेवजह यात्रा करने से होने वाली थकान सेहत पर असर डाल सकती है. मीन राशि वालों को इस सप्ताह परिवार के सदस्यों के साथ खुशी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे. विस्तार से पढ़ें मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का 4 से 10 मई 2026 का साप्ताहिक राशिफल.

Continue reading on the app

  Sports

भारत के लिए कभी नहीं खेले ये 5 टैलेंटेड क्रिकेटर्स, बुलावा तो आया लेकिन एक मौके को तरसे

five talented cricketers never played for india: भारत में हर बच्चे का सपना होता है- हाथ में बल्ला या गेंद थामना और देश के लिए क्रिकेट खेलना. नीली जर्सी पहनकर मैदान पर उतरना और देश को जीत दिलाना हर क्रिकेटर के लिए एक गर्व का पल होता है. हालांकि, इसमें सभी को कामयाबी नहीं मिलती. हमने कई ऐसे टैलेंटेड खिलाड़ी देखे हैं, जो खुशकिस्मती से भारत के लिए खेले और खूब नाम कमाया. हालांकि, कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे जिनका घरेलू क्रिकेट में रिकॉर्ड तो शानदार था पर उन्हें कभी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली. सबसे ज्यादा दुख तब होता है, जब भारतीय टीम में सिलेक्शन के बावजूद एक भी मैच खेलने का मौका न मिले. हम यहां ऐसे ही 5 बदनसीब खिलाड़ियों की कहानी लेकर आए हैं, जो टीम का हिस्सा तो बने, लेकिन कभी मैच नहीं खेल पाए. Wed, 6 May 2026 16:02:28 +0530

  Videos
See all

Shorts | बीच रास्ते दो हिस्सों में बंटी गाड़ी #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T10:45:02+00:00

West Bengal Violence: प. बंगाल में हिंसा पर चुनाव आयोग सख्त | Election Commission | Security. #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T10:47:20+00:00

Bengal Violence: Sandeshkhali में पुलिस, केंद्रीय बलों पर हमला, फायरिंग में 5 सुरक्षाकर्मी घायल हुए #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T10:44:16+00:00

Bihar Politics Live: Nishant Kumar लेंगे मंत्री पद की शपथ! | CM Samrat Cabinet | JDU | Bihar News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T10:43:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers