असम में ‘तीर-धनुष’ की गूंज: मजबात में JMM को 26 हजार से ज्यादा वोट, जानें अन्य सीटों का हाल
Assam Election Result 2026: असम चुनाव 2026 से झामुमो के लिए उत्साहजनक खबरें सामने आ रही हैं. मजबात में प्रीति रेखा बारला के 26,000 ज्यादा वोट लाई है तो डिगबोई में पार्टी दूसरे नंबर पर है. देखें, झामुमो के सभी 13 प्रमुख उम्मीदवारों का ताजा प्रदर्शन.
The post असम में ‘तीर-धनुष’ की गूंज: मजबात में JMM को 26 हजार से ज्यादा वोट, जानें अन्य सीटों का हाल appeared first on Prabhat Khabar.
'बिग बॉस' फेम Baseer Ali ने पैपराजी को सड़क पर मारा: फीमेल फ्रेंड पर कमेंट करने पर हुआ झगड़ा; Video Viral
Baseer Ali: मुंबई की एक हाई-प्रोफाइल पार्टी में जबरदस्त हंगामा हो गया। हाल ही में आयोजित एक पार्टी के बाद बिग बॉस 19 फेम टीवी एक्टर बसीर अली का एक पैपराजी से झगड़ा हो गया और उनके बीच सड़क पर हाथापाई हो गई। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ हैं। वीडियो में बसीर को एक पैप से झगड़ते और उसकी कॉलर पकड़ते देखा जा सकता है।
यह पार्टी एक्टर प्रिंस नरूला ने होस्ट की थी, जिसमें कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की, जिनमें रफ्तार और शिव ठाकरे भी शामिल थे। इसके अलावा ‘स्प्लिट्सविला 16’ के कई कंटेस्टेंट्स भी इस इवेंट में मौजूद थे।
Baseer Gets Into a Late Night Brawl with a Cameraman
by u/CommonGene1581 in biggboss
पार्टी के बाहर हुआ विवाद
पार्टी खत्म होने के बाद बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बसीर अली एक पैपराजी के साथ तीखी बहस करते हुए नजर आ रहे हैं, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल जाती है। वीडियो में बसीर को कथित तौर पर कैमरामैन का कॉलर पकड़ते और उसे धक्का देते हुए देखा जा सकता है।
Bigg Boss Fame Baseer Ali got into a Roadside fight with a cameraman after party. Even Prince Narula was there
— Gagan Choudhary (@trigguuuu) May 4, 2026
- He even looks drunk
-Strict action should be taken against them. pic.twitter.com/aamvbJRghX
विवाद की वजह क्या थी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ जब एक पैपराज़ी ने कथित तौर पर महिला कंटेस्टेंट्स पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। इससे वे असहज हो गईं और उन्होंने इस बारे में बसीर अली को बताया। इसके बाद बसीर उनके साथ बाहर आने-जाने लगे ताकि उन्हें सुरक्षित महसूस कराया जा सके।
बताया जा रहा है कि बावजूद इसके, कैमरामैन ने कथित तौर पर अपनी हरकतें जारी रखीं। पार्टी के बाद जब बसीर अपनी कार की ओर जा रहे थे, तब भी दोनों के बीच बहस हुई, जो धीरे-धीरे बढ़कर मारपीट में बदल गई।
करियर की बात करें
वर्क फ्रंट पर, बेसर अली ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला 10’ के विजेता रह चुके हैं और हाल ही में ‘स्प्लिट्सविला 15’ में “मिसचीफ एजेंट” के तौर पर नजर आए थे। इसके अलावा वह ‘बिग बॉस 19’ में भी दिखाई दिए, जहां उनकी को-कंटेस्टेंट नेहल चुदासमा के साथ उनकी बॉन्डिंग काफी चर्चा में रही।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





















