Responsive Scrollable Menu

Oppo Find X8 Pro Deal: फ्लैगशिप फोन हुआ सस्ता, मिल रही ₹19,000 की बड़ी छूट; तुरंत करें ऑर्डर   

Oppo Find X8 Pro Deal: क्या आप अपने लिए एक नया और प्रीमियम फोन सर्च कर रहे हैं, तो Oppo Find X8 Pro पर विचार कर सकते हैं। यह डिवाइस इस समय अपनी लॉन्च कीमत से सीधे 19 हजार रुपए सस्ता मिल रहा है। फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती हैं। फोटोग्राफी के लिए आपको फोन में  क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें मेन 50MP का लेंस है और फ्रंट में  32MP का सेल्फी कैमरा है। आइए अब इसका ऑफर प्राइस और फीचर्स के बारें में विस्तार से जानें।

Oppo Find X8 Pro का ऑफर प्राइस 
Oppo Find X8 Pro को भारत में ₹99,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया था। फिलहाल Flipkart पर यह फोन ₹84,999 में लिस्टेड है, यानी सीधे ₹15,000 की कटौती। इसके अलावा Flipkart Axis या SBI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹4,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। और ज्यादा बचत के लिए आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज भी कर सकते हैं। इस प्रकार आप इस फ्लैगशिप डिवाइस को काफी बचत के साथ अपना बना सकते हैं। आइए अब एक नजर इसके फीचर्स पर भी डालें। 

Oppo Find X8 Pro के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
Oppo Find X8 Pro में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आता है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर से लैस है।

फोन में 5,910mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरा की बात करें तो इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इनमें 50MP Sony LYT808 मेन कैमरा, 50MP Sony LYT600 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम),  50MP Sony IMX858 लेंस (6x ऑप्टिकल जूम, 120x डिजिटल जूम तक) और 50MP Samsung अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Oppo Find X8 Pro: क्या आपको खरीदना चाहिए?
भले ही यह पिछली जनरेशन का डिवाइस है, लेकिन Oppo Find X8 Pro अभी भी फ्लैगशिप कैटेगरी में एक मजबूत विकल्प बना हुआ है, खासकर इस कम कीमत पर।यह फोन अपने पावरफुल कैमरा, लंबी बैटरी लाइफ और प्रीमियम डिजाइन के कारण अलग पहचान बनाता है। अगर आप कैमरा क्वालिटी, बैटरी बैकअप और एक प्रीमियम एक्सपीरियंस को प्राथमिकता देते हैं, तो यह स्मार्टफोन आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

Continue reading on the app

मिल गया सुबह का सुपर ड्रिंक! एनर्जी, वजन और पेट रोग में रामबाण, जानें All-in-One लौकी जूस के फायदे

लौकी का जूस, जो अपने आप में औषधीय गुणों से भरपूर हैं, लेकिन आज हम आपको बलिया के खास लौकी जूस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो किसी संजीवनी से कम नहीं है. जी हां लौकी, आंवला, कच्ची हल्दी, थोड़ी मात्रा में हरा धनिया और हरा पुदीना का मेल अनेक रोगों में रामबाण सिद्ध हो सकता हैं. आगे विस्तार से जानिए...

Continue reading on the app

  Sports

खून से सने फटे जूते, सेकेंड हैंड रैकेट और पुराने सलवार कमीज, पाकिस्तान के नए नंबर 1 खिलाड़ी की दास्तान, गरीबी को हराकर जीता ITF खिताब

शोएब की शानदार ITF फ्यूचर्स टाइटल जीत ने न सिर्फ उनका सपना पूरा किया बल्कि पाकिस्तान के लिए 20 साल बाद किसी सिंगल्स खिलाड़ी ने खिताब जीता. पिछली बार 2007 में अकील ने लाहौर में फ्यूचर्स इवेंट और ऐसाम ने दिल्ली में चैलेंजर टाइटल जीता था. Mon, 4 May 2026 16:06:20 +0530

  Videos
See all

Election Results 2026 for West Bengal Assembly: रुझानों में बंगाल में BJP को बहुमत | BJP | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T10:31:54+00:00

Bengal Election Results 2026 LIVE: 4 बजते ही Counting में खेला! |TMC | BJP |Mamata Banerjee | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T10:37:28+00:00

Election Results: अयोध्या में संतों ने मनाया BJP की जीत का जश्न | #ayodhya #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T10:39:22+00:00

Bengal Election Results 2026: 'भगवा' रंग से रंगा भवानीपुर ! Bengal Election Result | Bhowanipore #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T10:40:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers