Responsive Scrollable Menu

वैश्विक बाजारों में तेजी से भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, रियल्टी और आईटी में खरीदारी

मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। वैश्विक बाजारों में मजबूती से भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सोमवार को सकारात्मक हुई। सेंसेक्स 343.77 अंक या 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,257.27 और निफ्टी 66 अंक या 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,063.55 पर था।

शुरुआती कारोबार में रियल्टी और आईटी शेयरों में खरीदारी देखी गई। सूचकांकों में निफ्टी रियल्टी और निफ्टी आईटी टॉप गेनर था। निफ्टी ऑटो, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मेटल, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी फार्मा के साथ करीब सभी सूचकांक हरे निशान में थे।

सेंसेक्स पैक में मारुति सुजुकी, अदाणी पोर्ट्स, एचयूएल, एलएंडटी, एमएंडएम, इंडिगो, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, एसबीआई, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, बजाज फिनसर्व, इन्फोसिस, सन फार्मा, टाइटन और टेक महिंद्रा गेनर्स थे। कोटक महिंद्रा बैंक, टीसीएस, इटरनल, एचसीएल टेक, आईटीसी, बीईएल और भारती एयरटेल लूजर्स थे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी बनी हुई है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 442 अंक या 0.74 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,226 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 128 अंक या 0.72 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,136 पर था।

वैश्विक बाजार में तेजी बनी हुई है। हांगकांग, सोल और जाकार्ता के बाजार हरे निशान में थे। वहीं, जापान और शंघाई के बाजार राष्ट्रीय छुट्टी के चलते बंद हैं। अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को मिले जुले बंद हुए थे। मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ और नैस्डैक 0.89 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।

भारतीय बाजार में तेजी की एक वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से प्रोजेक्ट फ्रीडम को शुरू करना है, जिसके तहत हॉर्मुज स्ट्रेट में फंसे जहाजों को निकाला जाएगा। इसके लिए अमेरिका ने कई देशों से मदद भी मांगी है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि फंसे जहाज और उनके कर्मचारी निर्दोष हैं और वे केवल हालात के कारण कठिनाइयों में घिर गए हैं।

उन्होंने आगे कि अमेरिका इन जहाजों को रास्ता दिखाएगा। साथ ही ईरान को चेतावनी दी कि अगर वह कोई खतरा पैदा करता है तो सख्त जवाब मिलेगा।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Delhi-NCR Weather Today: चुनावी नतीजों की गर्माहट के बीच दिल्ली में मौसम का बदला मिजाज, मई में ही आया मानसून!

Delhi-NCR Weather Today: आज यानी 4 मई 2026, सोमवार को 5 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आने वाले हैं. चुनावी रिजल्ट की गर्माहट आज शाम तक ठंडी हो जाएगी. मगर मौसम का मिजाज एक दिन पहले ही बदल गया है. 3 मई 2026 को देर रात से ही दिल्ली-NCR में बारिश, आंधि और बिजली गरज रही थी. तेज हवाओं के साथ-साथ मौसम ने जबरदस्त यू टर्न लिया है. इससे यहां के लोगों को भी बड़ी राहत मिली है.

मई में मानसून की एंट्री!

IMD के मुताबिक सोमवार से बुधवार तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव रहेगा. यह एक वेदर सिस्टम होता है जो वेस्ट से आता है और उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और आंधी का कारण बनता है. इस वजह से ही बीती रात से दिल्ली-NCR में मौसम बदला-बदला दिख रहा है. बीच-बीच में बारिश हो रही है तो कहीं बादल घिर रहे हैं. मौसम का यह नया स्वरूप देख लग रहा है कि मई के महीने में ही मानसून की शुरुआत हो गई है.

ये भी पढ़ें- Kal Ka Mausam: गर्मी के तांडव से मिलेगी राहत, दिल्ली सहित कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; जानें IMD अपडेट

गाजियाबाद-गुरुग्राम में भी बारिश

बता दें कि बारिश बहुत ज्यादा नहीं हुई है लेकिन ठंडी-ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दिलाई है. दिल्ली के कई इलाकों में मध्यम बारिश हुई. मगर आंधी और हवाएं तेज थी. वहीं, दिल्ली से सटे नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में भी कुछ हिस्सों में बारिश के साथ गरज-चमक हुई है. कई इलाकों में पानी भी जमा हुआ है. मगर लोगों को आवाजाही में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा.

बदला राजधानी का तापमान

राजधानी का तापमान 3 मई को अधिकतम 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. ये सामान्य तापमान से 2 से 3 डिग्री कम था. आज सुबह न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया था. ये पहले से अनुमानित भी था. इससे गर्मी से भी थोड़ी राहत मिली है.  मगर हवा में नमी बढ़ने से उमस भी महसूस हो रही है.

आज और कल कैसा रहेगा मौसम?

IMD के अनुसार, आज सुबह और दोपहर में हल्की-फुल्की बारिश, गरज-चमक रहेगी. आज 50 से 60 किलोमीटर तक की तेज हवाएं भी चलेंगी. कल 5 मई को भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. अगले कुछ दिनों में तापमान और गिर सकता है. इसका मतलब है कि गर्मी से कुछ और दिन तक राहत मिलने की संभावना है.

मौसम विभाग ने दी सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के चलते घर में सुरक्षित रहें. आंधी चलने से पेड़ों या खंभों के गिरने की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में बाहर निकलने से बचना चाहिए. मौसम खराब होते ही ट्रैफिक भी बढ़ जाता है. इसलिए, घर से निकलने से पहले ट्रैफिक का स्टेटस जरूर चेक कर लें. 

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, 19 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; 60-80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Continue reading on the app

  Sports

Yuzvendra Chahal को सिर्फ 1 ओवर क्यों? Mohammad Kaif ने Punjab Kings की रणनीति पर उठाए गंभीर सवाल

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने रविवार रात अहमदाबाद में आईपीएल 2026 के मुकाबले में गुजरात टाइटन्स के हाथों पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) की चार विकेट से हार के दौरान लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के सीमित उपयोग पर आश्चर्य व्यक्त किया। X पर बोलते हुए, कैफ ने पीबीकेएस के उस फैसले पर सवाल उठाया जिसमें उन्होंने आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक चहल को सिर्फ एक ओवर फेंकने का निर्देश दिया था। अनुभवी लेग स्पिनर ने सिर्फ एक ओवर फेंका, जिसमें उन्होंने 13 रन दिए।
 

इसे भी पढ़ें: GT से मिली हार, फिर भी Captain Iyer ने ठोकी टीम की पीठ, बोले- 'हमारा Attitude शानदार था'


उन्होंने बताया कि इस लेग-स्पिनर ने लीग में 228 विकेट लिए हैं, जिनमें से काफी संख्या में विकेट उन्होंने चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ अपने लंबे कार्यकाल के दौरान लिए थे। कैफ ने लिखा कि आईपीएल इतिहास में सर्वोच्च विकेट लेने वाले युजी चहल को जीटी के खिलाफ सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी करते देखना मुझे आश्चर्यचकित करता है। याद रहे, उन्होंने आईपीएल में 228 विकेट लिए हैं, जिनमें से 139 विकेट उन्होंने आरसीबी के साथ अपने 8 वर्षों के दौरान सपाट चिन्नास्वामी पिच पर लिए हैं।

कैफ ने स्वीकार किया कि पिच की स्थिति ने टीम की रणनीति को प्रभावित किया होगा, उन्होंने पिच पर घास की मौजूदगी का जिक्र किया। हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चहल जैसे काबिल गेंदबाज में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी विकेट लेने की क्षमता होती है। उन्होंने कहा कि ठीक है, पिच पर घास थी, लेकिन चहल आईपीएल के महान खिलाड़ी हैं, वह विकेट लेने के तरीके ढूंढ सकते थे। पंजाब को उन पर और भरोसा करने की जरूरत है।
 

इसे भी पढ़ें: Rajasthan Royals में बड़ा फेरबदल, Lakshmi Mittal-Adar Poonawalla के हाथ में आई Team की कमान


मैच की बात करें तो, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में जीटी ने शीर्ष पर चल रही पीबीकेएस को चार विकेट से हरा दिया। जेसन होल्डर के चार विकेट और साई सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर की महत्वपूर्ण पारियों ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई। शुरुआती झटके से उबरते हुए सूर्यांश शेडगे (57) और मार्कस स्टोइनिस (40) की 79 रन की साझेदारी ने पीबीकेएस को 163/9 का स्कोर बनाने में मदद की, लेकिन होल्डर के 4/24 के शानदार प्रदर्शन ने उन्हें रोक दिया।
Mon, 04 May 2026 10:46:05 +0530

  Videos
See all

Election Result 2026।Sushant Sinha:बंगाल में रुझानों में बीजेपी आगे,कार्यर्ताओं में जबरदस्त उत्साह #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T05:38:17+00:00

Election Result 2026 Vote Counting Live।Sushant Sinha: बंगाल में कौन किस सीट से आगे? TMC Vs BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T05:35:49+00:00

Suvendhu Breaking| Sushant Sinha:Bhowanipore से Suvendhu ने Media से बातक करते हुए बोले|Counting Day #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T05:32:56+00:00

Bengal Election Result | बंगाल में ऐतिहासिक जीत की ओर BJP.. शाम को पार्टी मुख्यालय जाएंगे PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T05:36:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers