Responsive Scrollable Menu

सलमान खान को लगा दोस्त के निधन का सदमा, शेयर की इमोशनल पोस्ट

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को सोशल मीडिया पर बहुत कम चीज शेयर करते हुए देखा जाता है। जब भी वह कोई पोस्ट करते हैं वह तुरंत ही चर्चा में आ जाती है। अब हाल ही में एक्टर एक्टर को अपने करीबी दोस्त को खोने के बाद सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए देखा गया।

एक्टर ने अपने करीबी दोस्त सुशील कुमार के निधन को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अपनी पहली पोस्ट में सलमान ने बताया कि यह दोनों 42 साल से एक दूसरे के दोस्त हैं। वहीं दूसरी पोस्ट में वह अपने दोस्त को याद करते और नए सफर का आनंद लेने को बात करते दिखाई दिए।

इमोशनल हुए सलमान खान

सलमान खान में चार दशक पुरानी अपने दोस्ती को याद करते हुए सुशील कुमार संग फोटो शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा  “शख्स 42 सालों से मेरे भाई जैसा रहा है। सबसे दयालु, नेक और मददगार। कितने भी मुश्किल घड़ी क्यों ना हो यह हमेशा नाचता, मुस्कुराता और बेफिक्र रहता था। भावनात्मक आर्थिक कोई भी समस्या हो वह कहता था फर्क नहीं पड़ता सब ठीक होगा। उनका नाम सुशील कुमार था कम से कम 5 मिनट पहले तक तो यही था। अलविदा भाई तुमने एक सच्चे मर्द की तरह जीवन दिया और मौत से दिग्गज चैंपियन की तरह लड़ाई लड़ी।” आगे एक्टर ने लिखा “तुम्हारे लिए कोई आंसू नहीं केवल याद और हंसी। मेरे प्रा मुस्कुराते हुए इस दुनिया से चले गए। बहुत बढ़िया, कोई पहले, कोई बाद में सब जाने वाले हैं। पता नहीं कब और कैसे तो कुछ करके जाओ। अपनी सिगरेट और व्हिस्की को इंजॉय करो चीयर्स भाई तुम्हारी बहुत है।”

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

शेयर की नम आंखों की तस्वीर

सलमान में इंस्टाग्राम हैंडल पर आंसुओं से भरी हुई तस्वीर शेयर करते हुए लंबा नोट लिखा है। एक्टर ने लिखा है “जिसको जाना है उसे कभी मत रोको जिसको उसे बुलाना था वह तो जाएगा ही। जाने के चार कारण है पहले आखिरकार सबको जाना है। दूसरा अच्छे आदमी को जल्दी बुला लिया जाता है। तीसरा आपने धरती मां का किराया, ईएमआई, जीएसटी नहीं भरा है तो वह भरने का मौका है। चौथ आखिर में जो जाता है वह गंदा भ्रष्ट बेईमान। वो आखिरी जा रहा है हम उनका इंतजार करेंगे। आगे एक्टर ने लिखा पहले ना गलत आदमी का सर भीड़ में उठता था तो वह काट दिया जाता था यह कब हुआ?”

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

आगे एक्टर ने लिखा “मजे करो भाई तुम इस दुनिया से चले गए। तुम्हारी पत्नी से बात की उसे पता है कि तुमने उसे किसी और के लिए छोड़ दिया है। काश मैं गाली दे पाता, गुस्सा कर पाता या रो पाता जो मैं आसानी से कर लेता हूं। लेकिन तुम्हारे लिए एक भी आंसू नहीं। मैं सोशल मीडिया पर लोगों को RIP लिखते हुए देख रहा हूं। तुम चले गए और मैं तुम्हें शरीर नहीं कहूंगा क्योंकि तुम्हारा कोई शरीर नहीं था मैं तुम्हें सुशील कुमार कहूंगा। रेस्ट इन पीस नहीं होश में आओ, मजे करो भाई। अच्छा भला चल रहा था तू मेरे लिवर और किडनी खराब करेगा। ये तस्वीर वह है, जो मैं हूं।”

एक्टर का वर्कफ्रंट

सलमान खान की ये इमोशनल पोस्ट चर्चा का विषय बन गई है। एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें जल्दी नयनतारा के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जाने वाला है। वामशी पेडीपल्ली के निर्देशन में बन रही ये फिल्म ईद 2027 पर रिलीज की जाएगी। वही मातृभूमि भी रिलीज के लिए तैयार है, जिसमें चित्रांगदा सिंह को देखा जाएगा। इस फिल्म की रिलीज डेट फिलहाल तय नहीं की गई है।

Continue reading on the app

महेश नगर के हटवाड़ा बाजार में मोबाइल चोरी का मामला 3 महीने बाद भी अटका, जांच CCTV फुटेज तक सीमित

महेश नगर के हटवाड़ा बाजार में मोबाइल चोरी का मामला 3 महीने बाद भी अटका, जांच CCTV फुटेज तक सीमित

Continue reading on the app

  Sports

IPL में 'Girlfriend Culture' पर BCCI का सख्त एक्शन? अब सिर्फ पत्नियां ही जा सकेंगी साथ!

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) कथित तौर पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खिलाड़ियों के मैदान से बाहर के आचरण और यात्रा व्यवस्था को लेकर सख्त दिशानिर्देश लागू करने की तैयारी कर रहा है। दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड "गर्लफ्रेंड कल्चर" कहे जाने वाले इस मुद्दे को लेकर बढ़ती चिंताओं का समाधान करना चाहता है। बोर्ड के अधिकारियों का मानना ​​है कि शुरुआत में ही स्पष्ट सीमाएं तय करने से संभावित व्यवधानों, संवेदनशील सूचनाओं के लीक होने और सभी फ्रेंचाइजी के भीतर आंतरिक समस्याओं से बचने में मदद मिलेगी।
 

इसे भी पढ़ें: RCB के 'Starboy' Jacob Bethell के गुरु बने Virat Kohli, बोले- चेज़ करने की कला उन्हीं से सीखी है


मौजूदा आईपीएल में पहले ही कुछ विवाद देखने को मिल चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग पर ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करने के लिए जुर्माना लगाया गया, वहीं उसी टीम के मैनेजर रोमी भिंडर को भी डगआउट में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने के लिए दंडित किया गया। खबरों के मुताबिक, बीसीसीआई के एक अधिकारी ने लीग की भ्रष्टाचार-विरोधी इकाई के सामने यह मामला उठाया है। हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन और यशस्वी जायसवाल जैसे बड़े भारतीय खिलाड़ी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बीसीसीआई ने इन खिलाड़ियों पर ध्यान दिया है। इनमें से कुछ खिलाड़ी तो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ही यात्रा करते हैं।

अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया है कि इस मामले पर चर्चा चल रही है। खिलाड़ियों के साथ पत्नियों और परिवार के सदस्यों के यात्रा करने में कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन गर्लफ्रेंड के मामले को ज्यादा गंभीर माना जा रहा है। पहले आईपीएल के दौरान गर्लफ्रेंड को खिलाड़ियों के साथ रहने की इजाजत नहीं थी, लेकिन अब यह चलन बन गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया है कि इस मामले पर चर्चा चल रही है। खिलाड़ियों के साथ उनकी पत्नियों और परिवार के सदस्यों के यात्रा करने में कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन गर्लफ्रेंड के मामले में इसे ज़्यादा गंभीर माना जा रहा है। पहले आईपीएल के दौरान गर्लफ्रेंड को खिलाड़ियों के साथ रहने की अनुमति नहीं थी, लेकिन अब यह एक चलन बन गया है।
 

इसे भी पढ़ें: Mumbai Indians लगभग Playoff से बाहर, क्या Team India के लिए Jasprit Bumrah को मिलेगा आराम?


इसके कहा गया है कि जब बीसीसीआई के एक अधिकारी ने भ्रष्टाचार-विरोधी इकाई के एक सदस्य के सामने यह मुद्दा उठाया, तो प्रतिनिधि ने कहा कि उन्हें पत्नियों और ‘आधिकारिक गर्लफ्रेंड’ पर आपत्ति जताने का अधिकार नहीं है। जब बोर्ड ने ‘आधिकारिक गर्लफ्रेंड’ शब्द पर सवाल उठाया, तो सदस्य ने कहा कि उन्हें यही निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इन (गर्लफ्रेंड्स) में कई ऐसी इन्फ्लुएंसर हैं जिन्होंने पहले सट्टेबाजी (जुआ) वेबसाइटों का प्रचार किया है। हाल ही में, कुछ आईपीएल खिलाड़ियों के खिलाफ उनकी महिला साथियों द्वारा पुलिस में मामले दर्ज कराए गए हैं।
Mon, 04 May 2026 14:21:24 +0530

  Videos
See all

Tamil Nadu Election 2026: जनता ने जिसको स्वीकारा है, वो Thalapathy Vijay है...TVK 104 सीटों पर आगे #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T09:08:40+00:00

BJP vs TMC | Bengal Election Results News: Bengal और Assam चुनाव पर आई इस वक्त की बड़ी खबर | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T09:04:46+00:00

West Bengal Assembly Election Results 2026: किसकी होगी भवानीपुर सीट? Suvendu Adhikari | Mamata | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T09:01:20+00:00

Bengal Election Result: 15 साल बाद बंगाल में ममता का किला ढहा...रुझानों में BJP 200 सीटों के करीब | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T09:09:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers