Responsive Scrollable Menu

Tamil Nadu Assembly: O Panneerselvam और सेंगोट्टैयन में बहस हुई, वादों पर घेरा

गठबंधन बदलने के मुद्दे पर तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम और सत्ता पक्ष के बीच तीखी बहस हुई तथा सदस्यों ने एक-दूसरे पर व्यक्तिगत टिप्पणियां भी कीं। विधानसभा में चर्चा की शुरुआत करते हुए पन्नीरसेल्वम ने आरोप लगाया कि टीवीके सरकार अपने प्रमुख चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने खासतौर पर महिलाओं को दी जाने वाली बढ़ी हुई मासिक वित्तीय सहायता और हर साल छह मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने के वादे का उल्लेख किया।

पन्नीरसेल्वम ने कहा, ‘‘जनता ने बदलाव के लिए मतदान किया था, लेकिन उसे भारी निराशा हाथ लगी है। चुनावी घोषणापत्र में किए गए इन वादों को प्रमुख योजनाओं के रूप में लागू किया जाना चाहिए था, लेकिन सरकार ऐसा करने में विफल रही।’’ पूर्व अन्नाद्रमुक नेता पन्नीरसेल्वम ने दावा किया कि सरकार के प्रति जनता की भावना बदल गई है। पन्नीरसेल्वम ने विधानसभा चुनाव से पहले द्रमुक का दामन थाम लिया था।

सत्ता पक्ष की ओर से, सदन के नेता के ए सेंगोट्टैयन ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सरकार के पास अपने वादे पूरे करने के लिए पांच साल का जनादेश है। इसके बाद बहस जल्द ही व्यक्तिगत टिप्पणियों में बदल गई और नेताओं ने राजनीतिक निष्ठाएं बदलने को लेकर एक-दूसरे पर निशाना साधा। सेंगोट्टैयन ने पन्नीरसेल्वम पर तंज करते हुए कहा, ‘‘जैसा कि आपने खुद कभी कहा था कि केवल तीन महीने में इतिहास नहीं बनाया जा सकता।

अगर आपने अपने कार्यकाल में ऐसा कर दिखाया था तो हमें भी बताइए।’’ उन्होंने कहा कि जब आम लोग सरकार के कामकाज की सराहना कर रहे हैं, तब बजट को निराशाजनक बताना अजीब है। विपक्षी नेता के हालिया राजनीतिक बदलाव पर कटाक्ष करते हुए सेंगोट्टैयन ने कहा, ‘‘सिर्फ गठबंधन बदल लेने का मतलब यह नहीं है कि आप अपने नए नेता की प्रशंसा में गीत गाने लगें।’’ इस पर पन्नीरसेल्वम ने पलटवार करते हुए कहा कि सेंगोट्टैयन भी अन्नाद्रमुक से मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली टीवीके में शामिल हुए थे। देखते-देखते बहस ‘‘तस्वीरों और निष्ठा’’ तक पहुंच गई।

स्कूल शिक्षा मंत्री ए राजमोहन ने सेंगोट्टैयन की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह अब भी अपनी शर्ट की जेब में दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता की तस्वीर रखते हैं, लेकिन पन्नीरसेल्वम ने न केवल अपना स्थान बदला है बल्कि अपने दिल के करीब रखी तस्वीर भी बदल ली है। लोक निर्माण और खेल मंत्री आधव अर्जुन ने भी सेंगोट्टैयन की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी बदलने के बावजूद दिवंगत नेता की तस्वीर अपने पास रखी है। पन्नीरसेल्वम ने कहा कि पेरियार, अन्ना, एम करुणानिधि, एम जी रामचंद्रन और जे जयललिता जैसे नेता उनके दिल में बसे हुए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम जनता को गुमराह करने के लिए दिखावा करने में विश्वास नहीं रखते।’’ उन्होंने अपने मौजूदा रुख का बचाव करते हुए कहा कि वह द्रविड़ आंदोलन के प्रति प्रतिबद्ध हैं और पिछले पांच वर्षों में राज्य के अधिकारों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के संघर्ष से जुड़े रहे हैं। पन्नीरसेल्वम ने कहा, ‘‘मैं उनकी तस्वीर उनके प्रति आभार व्यक्त करने के लिए रखता हूं।’’ सेंगोट्टैयन ने इन टिप्पणियों पर आपत्ति जताते हुए स्पष्ट किया कि वह किसी की निजी तस्वीर रखने पर सवाल नहीं उठा रहे थे, बल्कि विपक्षी नेता द्वारा बजट को लेकर की गई टिप्पणियों को अपमानजनक मानते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने अम्मा (जयललिता) के नेतृत्व में तीन बार मुख्यमंत्री के रूप में काम किया है।

जनता आज उनके बयानों को ध्यान से देख रही है।’’ बहस जारी रहने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने हस्तक्षेप किया और कुछ टिप्पणियों को आधिकारिक रिकॉर्ड से हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने दोनों पक्षों से चर्चा को गरिमा के अनुरूप आगे बढ़ाने की अपील की।

Continue reading on the app

महत्वपूर्ण बिल और चर्चा पर संकट: Om Birla ने Parliament में कामकाज के लिए विपक्ष से की अपील

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने मंगलवार को सदन से सामान्य कामकाज फिर से शुरू करने की पुरज़ोर अपील की। ​​उन्होंने बताया कि सरकार छात्रों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने और गृह मंत्री की ओर से जवाब देने के लिए सहमत हो गई है। साथ ही, उन्होंने सदन में लगातार हो रहे व्यवधान पर अपनी व्यक्तिगत निराशा भी ज़ाहिर की। गतिरोध के बीच सदस्यों को संबोधित करते हुए स्पीकर बिरला ने 'प्रश्न काल' के महत्व पर ज़ोर दिया।
 

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha में 'नौटंकी' बंद करो! Naresh Mhaske ने विपक्ष को लताड़ा, बोले- बस सुर्खियों का खेल


बिरला ने कहा कि सदस्यगण, मैंने व्यक्तिगत रूप से कई बार आग्रह किया है कि प्रश्न काल सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। प्रश्न काल के दौरान ही सरकार की जवाबदेही तय होती है और कार्यपालिका में पारदर्शिता आती है। कई माननीय सदस्यों ने मुझसे व्यक्तिगत रूप से मिलकर आग्रह किया है। मैंने पहले ही व्यवस्था दी है कि चाहे सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, प्रश्न काल के दौरान केवल प्रश्न काल की ही कार्यवाही होगी। इसलिए, कृपया प्रश्न काल के संचालन में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जनता संसद से सार्थक कामकाज की उम्मीद करती है।

उन्होंने आगे कहा कि मैंने खुद कई बार सदन में यह बात कही है। देश के लोग भी चाहते हैं कि सदन चले। कल हुई BAC (बिज़नेस एडवाइज़री कमिटी) की बैठक में, मैंने सभी पार्टियों से अपील की कि वे सदन को चलने दें, ताकि चर्चा हो सके, प्रश्नकाल चल सके और ज़रूरी बिलों पर बहस हो सके। इन बिलों का मकसद देश और राष्ट्र में बड़े बदलाव लाना है। इन पर अच्छी चर्चा और बातचीत होनी चाहिए।
 

इसे भी पढ़ें: Yes Milord: सब CJP में लगे थे, इधर कोर्ट में शिवसेना टूट की कहानी क्या पलटने वाली है?


विपक्ष की मांगों का सीधे तौर पर जवाब देते हुए, स्पीकर ने पुष्टि की कि चर्चा में आ रही रुकावट दूर हो गई है। बिरला ने कहा कि छात्रों से जुड़े जिस मुद्दे की आप मांग कर रहे थे, उस पर संसदीय कार्य मंत्री ने कल BAC की बैठक में साफ़ तौर पर कहा कि गृह मंत्री इस पर जवाब देने के लिए तैयार हैं। सदन को चलने दें; सरकार और विपक्ष किसी सहमति पर पहुँचें। सदन का चलना ज़रूरी है। उन्होंने फिर से कहा कि आपकी मुख्य चिंताएं—छात्रों की मांगों का अहम मुद्दा और गृह मंत्री का जवाब देना या चर्चा में शामिल होना—सरकार ने इस पर अपनी सहमति जताई है। अब, कृपया सदन को चलने दें। दूसरे मुद्दों पर भी चर्चा होगी, लेकिन ऐसा होने के लिए सदन का चलना ज़रूरी है।
 
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

Continue reading on the app

  Sports

सफेद गाउन और बॉडी पर टैटू...पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने UK में रचाई शादी, ब्राइडल लुक देखकर भड़क उठे मुस्लिम कट्टरपंथी

Aqib javed daughter wedding controversy: 1992 विश्व कप विजेता और पाकिस्तानी टीम के हेड कोच आकिब जावेद की बेटी उकबा की यूके में हुई शादी विवादों में घिर गई है. पारंपरिक पाकिस्तानी लिबास की जगह सफेद ब्राइडल गाउन, शरीर पर टैटू और चर्च स्टाइल वॉक देखकर पाकिस्तानी कट्टरपंथी भड़क उठे हैं. उकबा और आकिब जावेद को इस्लामी मूल्यों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाकर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. Thu, 13 Aug 2026 23:12:47 +0530

  Videos
See all

Sitapur Crime News: सिक्योरिटी गार्ड से ठग साम्राज्य तक!..विधायक का समधी नटवरलाल ! | Anuj Trivedi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T22:00:37+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: Monsoon Session में में केवल हंगामा, आखिर क्या चाहता था विपक्ष? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T21:48:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers