Ank Jyotish 14 August 2026: आज मूलांक 4 की बॉस से होगी बहस, अंक 6 कमाएंगे मुनाफा, 9 वाले पाएंगे पुरस्कार, जानें अपना अंक ज्योतिष
Ank Jyotish 14 August 2026: आज सावन के दूसरे शुक्रवार पर अंक 1 वाले लोग चतुराई और कूटनीति का प्रयोग कर सकते हैं. अंक 2 वाले लोग व्यस्त गतिविधियों के कारण दिन भर थका हुआ और बेचैन महसूस करते हैं. अंक 3 वाले लोगों को आज खर्चों का प्रबंधन करना मुश्किल हो सकता है. अंक 4 वाले लोगों का अपने बॉस से मतभेद हो सकता है. अंक 5 वाले लोगों को भाई-बहनों से स्नेह मिलेगा. अंक 6 वाले लोगों को शेयर बाजार में अच्छा मुनाफा मिल सकता है. अंक 7 वाले लोग आज लक्ष्य निर्धारित करेंगे. अंक 8 वाले लोग मिश्रित भावनाओं से प्रभावित होंगे. अंक 9 वाले लोगों को उनके प्रयासों के लिए अच्छा पुरस्कार मिलेगा.
वांगचुक बोले- 2047 तक भारत विकसित देश नहीं बन पाएगा:नए शिक्षा मंत्री से बदलाव की उम्मीद नहीं, दूसरा स्वतंत्रता आंदोलन शुरू करने की अपील
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने भारत की प्रति व्यक्ति आय का जिक्र करते हुए कहा कि अगर मौजूदा स्थिति जारी रही, तो 2047 तक भारत विकसित देश् नहीं बन पाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद भी उन्हें नए मंत्री से बड़े बदलाव की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। देश की तरक्की उसकी शिक्षा व्यवस्था से सीधे जुड़ी हुई है। जब तक शिक्षा पीछे रहेगी, देश का भविष्य भी पीछे रहेगा। वांगचुक ने लोगों से भारत का दूसरा स्वतंत्रता आंदोलन शुरू करने की अपील की। उन्होंने लोगों से ऐसे निस्वार्थ, निडर और चरित्रवान लोगों के नाम सुझाने को कहा, जो देश का भविष्य बेहतर बनाने में मदद कर सकें। उन्होंने यह बात गुरुवार को जारी एक वीडियो में कही। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। इस दौरान उन्होंने देश और उसके भविष्य को लेकर काफी सोचा। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18







