Responsive Scrollable Menu

आरसीबी के साथ हो गई बेईमानी? पाटीदार के विकेट पर मचा बवाल, अंपायर से भिड़ बैठे कोहली

Jason holder catch controversy: गुजरात टाइटंस के गेंदबाज जेसन होल्डर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान कप्तान और बल्लेबाज रजत पाटीदार का कैच लिया, जिस पर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बवाल हो गया. पाटीदार को अंपायर से आउट करार दिया तो आरसीबी का खेमा नाखुश नजर आया. विराट कोहली खुद इस फैसले से हैरान थे और वो रिजर्व अंपायर के पास बातचीत करने के लिए पहुंच गए.

Continue reading on the app

अमेरिकी अटॉर्नी जीनिन पिरो ने कहा- व्हाइट हाउस प्रेस डिनर हमले में ट्रंप थे निशाना

वॉशिंगटन, 3 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी अटॉर्नी जीनिन पिरो ने रविवार को कहा कि पिछले सप्ताह वाशिंगटन में हुए एक कार्यक्रम के दौरान हुई गोलीबारी में संदिग्ध का उद्देश्य राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या करना था और यह हमला पहले से सोची-समझी योजना के तहत किया गया था।

पिरो ने कहा कि जांच में मिले फॉरेंसिक और वीडियो सबूत सीधे तौर पर इस हमले में संदिग्ध की भूमिका को दिखाते हैं, जिसमें एक सीक्रेट सर्विस अधिकारी पर हमला भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि अधिकारी के बुलेटप्रूफ जैकेट से संदिग्ध के शॉटगन से निकला एक छर्रा (पैलेट) बरामद किया गया है।

पिरो ने इस हमले को जानबूझकर और योजना बनाकर किया गया कृत्य बताया।

उन्होंने कहा, यह एक पहले से तय, हिंसक हमला था, जिसका मकसद राष्ट्रपति (ट्रंप) और वहां मौजूद किसी भी व्यक्ति को निशाना बनाना था।

अमेरिकी अटॉर्नी के अनुसार, जांचकर्ताओं ने संदिग्ध की गतिविधियों और डिजिटल सबूतों के आधार पर मजबूत केस तैयार किया है।

उन्होंने कहा, जैसे ही राष्ट्रपति ने कहा कि वह व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के लिए हिल्टन होटल में आने वाले हैं, तभी उसने हमले की योजना बनानी शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि संदिग्ध ने राष्ट्रपति की गतिविधियों पर नजर रखी और कार्यक्रम की पूरी जानकारी एकत्रित कर ली।

पिरो ने कहा, यह साफ है कि राष्ट्रपति (ट्रंप) ही उसके निशाने पर थे।

उन्होंने यह भी बताया कि जांच में हथियार और अन्य उपकरण भी मिले हैं, जिससे पता चलता है कि वह बड़े हमले की तैयारी में था।

उनके अनुसार, संदिग्ध के पास शॉटगन, हैंडगन, चाकू और अन्य हथियार मौजूद थे।

अधिकारियों ने होटल के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज भी जारी किए हैं, जिसमें संदिग्ध को होटल में घूमते और हथियार छिपाने के लिए कोट बदलते हुए देखा गया है।

पिरो ने कहा, वह तेजी से बाहर आता है और आगे बढ़ने की कोशिश करता है।

उन्होंने बताया कि आगे और भी वीडियो सबूत जारी किए जाएंगे।

उन्होंने राजनीतिक अटकलों को भी खारिज करते हुए कहा कि यह मामला केवल सबूतों पर आधारित है।

उन्होंने यह भी कहा कि अभियोजन पक्ष को भरोसा है कि वे आरोपी की मंशा को अदालत में साबित कर देंगे।

उन्होंने कहा, यह व्यक्ति पागल नहीं है, वह पूरी तरह समझदार और स्पष्ट है।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटना के बाद बड़े राजनीतिक आयोजनों की सुरक्षा व्यवस्था की फिर से समीक्षा की जा सकती है।

--आईएएनएस

एएमटी/एमएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में होगा IPL 2026 का फाइनल, BCCI ने जारी किया प्लेऑफ का शेड्यूल

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कराया जाएगा. प्लेऑफ मुकाबलों की मेजबानी के लिए धर्मशाला और पंजाब को चुना गया है. बीसीसीआई ने बुधवार दोपहर इस बात की जानकारी दी. धर्मशाला में क्वालीफायर 1 का आयोजन होगा, एलिमिनेटर और क्वालीफायर 2 पंजाब में कराया जाएगा. Wed, 6 May 2026 12:31:09 +0530

  Videos
See all

Mamata Banerjee Resigns Live: बंगाल में हार के बाद ममता का इस्तीफा? | Bengal Election Results 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T08:06:37+00:00

Mamata Banerjee Resignation Live: फिर होगा बंगाल चुनाव? | Bengal Election Results 2026 | TMC | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T08:05:47+00:00

बंगाल में हिंसा पर EC सख्त...| West Bengal Election Result | Bengal Violence | EC | TMC | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T08:03:42+00:00

Mamata Banerjee Resignation Live: इस्तीफा देने पहुंची ममता! |West Bengal Election Results 2026 | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T08:04:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers