Responsive Scrollable Menu

ओबेन रोर इवो इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹99,999:180km की रेंज के साथ एंटी-थेफ्ट अलर्ट जैसे हाईटेक फीचर्स; ओला रोडस्टर X से मुकाबला

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्टार्टअप ओबेन इलेक्ट्रिक ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल 'रोर इवो' लॉन्च कर दी है। ओबेन रोर इवो को कंपनी की लाइनअप में रोर EZ और रोर EZ सिग्मा के बीच रखा गया है। इसमें 180km की रेंज के साथ एंटी-थेफ्ट अलर्ट जैसे फीचर मिलेंगे। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 99,999 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है। यह कीमत पहले 10,000 ग्राहकों के लिए ही मान्य होगी। इसके बाद बाइक की कीमत बढ़कर 1,24,999 रुपए हो जाएगी। स्पोर्टी इलेक्ट्रिक बाइक की बुकिंग 777 रुपए से शुरू कर दी गई है। डिजाइन: पहले के मुकाबले ज्यादा शार्प और स्पोर्टी ओबेन रोर इवो का डिजाइन कंपनी की पिछली बाइक्स से काफी अलग और मॉडर्न है। इसके फ्रंट में सिंगल प्रोजेक्टर हेडलाइट के साथ ऊपर की ओर LED DRL स्ट्रिप दी गई है, जो इसे शार्प लुक देती है। बाइक में एग्रेसिव टैंक श्राउड और स्लीक टेल सेक्शन मिलता है, जो इसे स्पोर्टी लुक देता है। यह चार कलर्स - न्यूट्रॉन ब्लू, पल्स रेड, मैग्नेटिक ब्लैक और फोटॉन वाइट में अवेलेबल है। बैटरी और रेंज: 90 मिनट में 80% तक चार्ज परफॉर्मेंस: 3 सेकेंड में 0 से 40 की रफ्तार रोर इवो में 9kW की मोटर दी गई है जो 250Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। ओबेन की किसी बाइक में पहली बार 'चेन ड्राइव' सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। फीचर्स: 5-इंच TFT कंसोल और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी बाइक में 5-इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसके जरिए राइडर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल, कॉल और मैसेज अलर्ट अपनी स्क्रीन पर देख सकते हैं। इसके अलावा इसमें फॉल अलर्ट, रिवर्स मोड, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग और 2 USB चार्जिंग पोर्ट्स जैसे फीचर्स भी हैं। ओबेन ऐप के जरिए यूजर रिमोट ट्रैकिंग, एंटी-थेफ्ट अलर्ट और जियो-फेंसिंग जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। कंफर्ट और ब्रेकिंग: 200mm का ग्राउंड क्लीयरेंस बाइक का वजन 140kg है और इसकी सीट की ऊंचाई 780mm है, जो इसे चलाने में आसान बनाती है। इसमें 200mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और 230mm की वॉटर वेडिंग कैपेसिटी (पानी में चलने की क्षमता) दी गई है। सेफ्टी के लिए दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक और कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। सामान रखने के लिए इसमें टैंक की जगह 4-लीटर और सीट के नीचे 6-लीटर का स्टोरेज स्पेस भी मिलता है।

Continue reading on the app

मिट्टी, दूध, पसीने के दाग को गायब कर देगी ये पावरफुल Haier F11 वाशिंग मशीन, मिलेंगे कई बड़े AI फीचर्स

Haier ने भारत में नई F11 फ्रंट-लोड फुली-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन लॉन्च की है. 12kg क्षमता, AI Wash, Ultra Fresh Air System, Smart Dosing और Washer-Dryer विकल्प के साथ यह मशीन स्मार्ट लॉन्ड्री के लिए शानदार विकल्प है.

Continue reading on the app

  Sports

IPL Playoff की रेस रोमांचक, सुदर्शन के दम पर Gujarat Titans ने टेबल टॉपर Punjab Kings को दी मात

रविवार (3 मई) को खेले गए रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटन्स (जीटी) ने लीग में शीर्ष पर चल रही पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) प्लेऑफ की दौड़ में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। प्रतिष्ठित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में जीटी ने पीबीकेएस को चार विकेट से और एक गेंद शेष रहते हुए हराकर दूसरे स्थान पर काबिज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बराबर पहुंच गई है। इस जीत के बावजूद जीटी पांचवें स्थान पर है, जहां सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) भी हैं और उसके 10 मैचों में 12 अंक हैं।

पंजाब किंग्स के लिए सूर्यांश शेडगे ने 57 रनों की उत्कृष्ट पारी खेली, लेकिन होल्डर के साथ कागिसो रबाडा (22 रन पर दो विकेट) और मोहम्मद सिराज (28 रन पर दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 163 रन ही बना सकी। गुजरात टाइटंस ने 19.5 ओवर में चार विकेट पर 167 रन बनाकर प्लेऑफ की अपनी दावेदारी मजबूत की। टाइटंस ने इसके साथ ही इस सत्र में पंजाब किंग्स से 31 मार्च को मिली तीन विकेट की शिकस्त का बदला भी चुकता कर लिया। इस हार के बावजूद पंजाब किंग्स नौ मैचों में 13 अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर बरकरार है, वहीं टाइटंस 10 मैचों में छठी जीत के बाद 12 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। 

मौजूदा सत्र का तीसरा अर्धशतक जड़ने वाले सुदर्शन ने जोस बटलर (25) के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 गेंदों में 53 रन की साझेदारी करने के बाद निशांत सिंधू (15) के साथ 20 गेंदों में 25 और सुंदर के साथ चौथे विकेट के लिए 20 गेंदों में 30 रन की साझेदारी कर जीत की नींव रखी। सुदर्शन ने 41 गेंदों की पारी में पांच चौके और एक छक्का जड़ा, जबकि सुंदर ने 23 गेंदों की नाबाद पारी में इतने ही चौके और एक छक्का लगाया। पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह और विजयकुमार वैशाख ने दो-दो, जबकि मार्को यानसन और स्टोइनिस ने एक-एक विकेट चटकाए। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 8.4 ओवर में 47 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। शेडगे ने इसके बाद मार्कस स्टोइनिस (40) के साथ छठे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए सुदर्शन ने जेवियर बार्टलेट की दूसरी गेंद पर ही बेहतरीन कवर ड्राइव से चौका जड़ा। 
 

इसे भी पढ़ें: Rajasthan Royals में बड़ा फेरबदल, Lakshmi Mittal-Adar Poonawalla के हाथ में आई Team की कमान


गिल ने अर्शदीप की गेंद को मिडविकेट बाउंड्री की तरफ भेजा, लेकिन अगली गेंद को हवा में खेल बैठे और कूपर कोनोली ने आसानी से कैच लपक लिया। बटलर ने यानसन और बार्टलेट पर छक्कों के साथ हाथ खोला, जबकि सुदर्शन ने छठे ओवर में यानसन के खिलाफ एक और छक्का जड़कर पावरप्ले में टीम का स्कोर एक विकेट पर 58 रन कर दिया। विजयकुमार वैशाख ने नौवें ओवर में गेंदबाजी पर आते ही बटलर को आउट किया, लेकिन पदार्पण कर रहे सिंधू ने उनके खिलाफ छक्का जड़कर आत्मविश्वास दिखाया। वह हालांकि स्टोइनिस के खिलाफ एक और आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश में बैकवर्ड प्वाइंट पर वैशाख द्वारा लपके गए। सुंदर ने क्रीज पर आते ही चौके से खाता खोला, जबकि सुदर्शन ने 14वें ओवर में युजवेंद्र चहल का स्वागत दो चौकों से कर 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह हालांकि अगले ओवर में ही वैशाख की गेंद पर बार्टलेट को कैच दे बैठे। सुंदर ने दबाव के बीच यानसन के ओवर में दो चौके जड़े, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के इस गेंदबाज ने ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल तेवतिया (दो) को आउट कर दिया। 

वहीं, अर्शदीप ने 19वें ओवर में जेसन होल्डर (पांच) को आउट कर मैच में रोमांच बना दिया। टाइटंस को आखिरी ओवर में 11 रन की जरूरत थी और गेंद स्टोइनिस के हाथ में थी। अरशद खान (नाबाद आठ) ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर दबाव कम किया, जबकि सुंदर ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी। इससे पहले घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए कई बार तेज पारी खेल सुर्खियां बटोर चुके दाएं हाथ के बल्लेबाज शेडगे ने बिना जल्दबाजी के खेलते हुए गुजरात के गेंदबाजों की अनुशासित लाइन-लेंथ का सम्मान किया, लेकिन मौके मिलने पर आक्रामकता भी दिखाई। उन्होंने पारी के 14वें ओवर में मानव सुतार के खिलाफ तीन छक्के और दो चौके जड़ते हुए 27 रन बटोरे और सिर्फ 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह अर्धशतक पूरा करने के बाद रबाडा की गेंद पर विकेटकीपर जोस बटलर को कैच देकर वह पवेलियन लौट गए, जिससे पंजाब की पारी फिर पटरी से उतर गई। 
 

इसे भी पढ़ें: Rajasthan Royals के New Owners बने मित्तल-पूनावाला, IPL इतिहास का सबसे बड़ा और महंगा सौदा


उन्होंने 29 गेंदों की पारी में तीन चौके और पांच छक्के जड़े, जबकि स्टोइनिस ने 31 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाया। सिराज ने मैच की शुरुआत में ही पंजाब को दोहरे झटके देते हुए शुरुआती ओवर में लगातार गेंदों पर प्रियांश आर्य (दो) और कूपर कोनोली (शून्य) को आउट कर दिया। आर्य ने निशांत सिंधू को कैच थमाया, जबकि कोनोली के बल्ले का किनारा लेकर गेंद बटलर के दस्तानों में समा गई। प्रभसिमरन सिंह (15) भी रबाडा की 152 किमी प्रति घंटे की तेज गेंद का सामना नहीं कर सके औरसुतार को कैच दे बैठे। इसके बाद होल्डर ने नेहाल वढेरा (शून्य) और कप्तान श्रेयस अय्यर (19) को आउट कर पंजाब की स्थिति और खराब कर दी। वढेरा का कैच भी बटलर ने लपका, जबकि अय्यर गेंद को थर्ड मैन की दिशा में खेलने के प्रयास में बोल्ड हो गए। यानसन (20) ने राशिद खान (32 रन पर एक विकेट) के आखिरी ओवर में कुछ जोरदार शॉट लगाकर टीम का स्कोर 160 के पार पहुंचाया।
Mon, 04 May 2026 08:20:33 +0530

  Videos
See all

Assembly Election Counting News | Sushant Sinha | रुझानों में TMC को लगा बड़ा झटका ! BJP | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T04:08:56+00:00

West Bengal Election Results :बंगाल में शुरुआती आंकड़ों ने सबको चौंकाया! | Mamata | BJP | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T04:08:51+00:00

Bengal Election Result: शुरुआती रुझानों में झारग्राम की चारों पर बीजेपी की बढ़त | TMC | BJP | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T04:11:45+00:00

Tamil Nadu Results 2026 LIVE : तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर ! Thalapathy Vijay । Latest News Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T04:06:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers