Responsive Scrollable Menu

उसने बहुत तेज मारा था....चोटिल वरुण चक्रवर्ती ने लिया ईशान किशन का नाम, कितनी गंभीर है चोट क्या खेल पाएंगे अगला मैच?

Varun Chakaravarthy Injured : कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार तीसरी जीत मिली है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रविवार को जीत के बाद भी टीम चिंता में दिखी. स्टार स्पिनर मैच के दौरान ईशान किशन के शॉट पर चोटिल हो गए थे. उन्होंने इसको लेकर बात की और कहा अगले तीन दिन में वो ठीक हो जाएंगे.

Continue reading on the app

Bengal Election Result 2026 LIVE: रिजल्ट से पहले खेला?| TMC vs BJP | Mamata Banerjee | Live Counting

Bengal Election Result 2026 LIVE: रिजल्ट से पहले खेला?| TMC vs BJP | Mamata Banerjee | Live Counting #WestBengalResult #BengalElection #MamataBanerjee #ElectionResult #TMCvsBJP #BreakingNews #LiveCounting पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए कुल 432 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं, जिसमें उत्तर 24 परगना में सर्वाधिक 49 और अलीपुरद्वार में सबसे कम 6 पर्यवेक्षक होंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। जैसे-जैसे गिनती आगे बढ़ेगी, सीटों के रुझान और नतीजे साफ होते जाएंगे। उम्मीद है कि दोपहर तक सरकार और सीटों की तस्वीर साफ हो जाएगी। पश्चिम बंगाल में किसकी सरकार बनेगी यह दोपहर 12 बजे तक साफ हो जाएगा। news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

  Sports

IPL Playoff की रेस रोमांचक, सुदर्शन के दम पर Gujarat Titans ने टेबल टॉपर Punjab Kings को दी मात

रविवार (3 मई) को खेले गए रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटन्स (जीटी) ने लीग में शीर्ष पर चल रही पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) प्लेऑफ की दौड़ में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। प्रतिष्ठित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में जीटी ने पीबीकेएस को चार विकेट से और एक गेंद शेष रहते हुए हराकर दूसरे स्थान पर काबिज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बराबर पहुंच गई है। इस जीत के बावजूद जीटी पांचवें स्थान पर है, जहां सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) भी हैं और उसके 10 मैचों में 12 अंक हैं।

पंजाब किंग्स के लिए सूर्यांश शेडगे ने 57 रनों की उत्कृष्ट पारी खेली, लेकिन होल्डर के साथ कागिसो रबाडा (22 रन पर दो विकेट) और मोहम्मद सिराज (28 रन पर दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 163 रन ही बना सकी। गुजरात टाइटंस ने 19.5 ओवर में चार विकेट पर 167 रन बनाकर प्लेऑफ की अपनी दावेदारी मजबूत की। टाइटंस ने इसके साथ ही इस सत्र में पंजाब किंग्स से 31 मार्च को मिली तीन विकेट की शिकस्त का बदला भी चुकता कर लिया। इस हार के बावजूद पंजाब किंग्स नौ मैचों में 13 अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर बरकरार है, वहीं टाइटंस 10 मैचों में छठी जीत के बाद 12 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। 

मौजूदा सत्र का तीसरा अर्धशतक जड़ने वाले सुदर्शन ने जोस बटलर (25) के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 गेंदों में 53 रन की साझेदारी करने के बाद निशांत सिंधू (15) के साथ 20 गेंदों में 25 और सुंदर के साथ चौथे विकेट के लिए 20 गेंदों में 30 रन की साझेदारी कर जीत की नींव रखी। सुदर्शन ने 41 गेंदों की पारी में पांच चौके और एक छक्का जड़ा, जबकि सुंदर ने 23 गेंदों की नाबाद पारी में इतने ही चौके और एक छक्का लगाया। पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह और विजयकुमार वैशाख ने दो-दो, जबकि मार्को यानसन और स्टोइनिस ने एक-एक विकेट चटकाए। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 8.4 ओवर में 47 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। शेडगे ने इसके बाद मार्कस स्टोइनिस (40) के साथ छठे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए सुदर्शन ने जेवियर बार्टलेट की दूसरी गेंद पर ही बेहतरीन कवर ड्राइव से चौका जड़ा। 
 

इसे भी पढ़ें: Rajasthan Royals में बड़ा फेरबदल, Lakshmi Mittal-Adar Poonawalla के हाथ में आई Team की कमान


गिल ने अर्शदीप की गेंद को मिडविकेट बाउंड्री की तरफ भेजा, लेकिन अगली गेंद को हवा में खेल बैठे और कूपर कोनोली ने आसानी से कैच लपक लिया। बटलर ने यानसन और बार्टलेट पर छक्कों के साथ हाथ खोला, जबकि सुदर्शन ने छठे ओवर में यानसन के खिलाफ एक और छक्का जड़कर पावरप्ले में टीम का स्कोर एक विकेट पर 58 रन कर दिया। विजयकुमार वैशाख ने नौवें ओवर में गेंदबाजी पर आते ही बटलर को आउट किया, लेकिन पदार्पण कर रहे सिंधू ने उनके खिलाफ छक्का जड़कर आत्मविश्वास दिखाया। वह हालांकि स्टोइनिस के खिलाफ एक और आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश में बैकवर्ड प्वाइंट पर वैशाख द्वारा लपके गए। सुंदर ने क्रीज पर आते ही चौके से खाता खोला, जबकि सुदर्शन ने 14वें ओवर में युजवेंद्र चहल का स्वागत दो चौकों से कर 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह हालांकि अगले ओवर में ही वैशाख की गेंद पर बार्टलेट को कैच दे बैठे। सुंदर ने दबाव के बीच यानसन के ओवर में दो चौके जड़े, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के इस गेंदबाज ने ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल तेवतिया (दो) को आउट कर दिया। 

वहीं, अर्शदीप ने 19वें ओवर में जेसन होल्डर (पांच) को आउट कर मैच में रोमांच बना दिया। टाइटंस को आखिरी ओवर में 11 रन की जरूरत थी और गेंद स्टोइनिस के हाथ में थी। अरशद खान (नाबाद आठ) ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर दबाव कम किया, जबकि सुंदर ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी। इससे पहले घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए कई बार तेज पारी खेल सुर्खियां बटोर चुके दाएं हाथ के बल्लेबाज शेडगे ने बिना जल्दबाजी के खेलते हुए गुजरात के गेंदबाजों की अनुशासित लाइन-लेंथ का सम्मान किया, लेकिन मौके मिलने पर आक्रामकता भी दिखाई। उन्होंने पारी के 14वें ओवर में मानव सुतार के खिलाफ तीन छक्के और दो चौके जड़ते हुए 27 रन बटोरे और सिर्फ 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह अर्धशतक पूरा करने के बाद रबाडा की गेंद पर विकेटकीपर जोस बटलर को कैच देकर वह पवेलियन लौट गए, जिससे पंजाब की पारी फिर पटरी से उतर गई। 
 

इसे भी पढ़ें: Rajasthan Royals के New Owners बने मित्तल-पूनावाला, IPL इतिहास का सबसे बड़ा और महंगा सौदा


उन्होंने 29 गेंदों की पारी में तीन चौके और पांच छक्के जड़े, जबकि स्टोइनिस ने 31 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाया। सिराज ने मैच की शुरुआत में ही पंजाब को दोहरे झटके देते हुए शुरुआती ओवर में लगातार गेंदों पर प्रियांश आर्य (दो) और कूपर कोनोली (शून्य) को आउट कर दिया। आर्य ने निशांत सिंधू को कैच थमाया, जबकि कोनोली के बल्ले का किनारा लेकर गेंद बटलर के दस्तानों में समा गई। प्रभसिमरन सिंह (15) भी रबाडा की 152 किमी प्रति घंटे की तेज गेंद का सामना नहीं कर सके औरसुतार को कैच दे बैठे। इसके बाद होल्डर ने नेहाल वढेरा (शून्य) और कप्तान श्रेयस अय्यर (19) को आउट कर पंजाब की स्थिति और खराब कर दी। वढेरा का कैच भी बटलर ने लपका, जबकि अय्यर गेंद को थर्ड मैन की दिशा में खेलने के प्रयास में बोल्ड हो गए। यानसन (20) ने राशिद खान (32 रन पर एक विकेट) के आखिरी ओवर में कुछ जोरदार शॉट लगाकर टीम का स्कोर 160 के पार पहुंचाया।
Mon, 04 May 2026 08:20:33 +0530

  Videos
See all

Kerala Election Results | Times Now Navbharat पर Sushant Sinha ने Kerala results पर दी बड़ी जानकारी #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T03:43:33+00:00

Election Results 2026: 5 राज्यों में काउंटिंग...कौन आगे,कौन पीछे? |West Bengal |Assam |Vote Counting #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T03:44:26+00:00

Assembly Election Results 2026 LIVE : असम में शुरूझाती रूझानों में BJP को बहुमत ! Latest News Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T03:40:41+00:00

Election Updates: पाँच राज्यों में शुरू हुई मतगणना | बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T03:45:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers