Responsive Scrollable Menu

MP में आरडीएसएस के बिजली कार्यों पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, 1710 करोड़ खर्च के बाद भी खामियों के आरोप

मध्यप्रदेश में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चल रही रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लगभग 3310 करोड़ के प्रावधान में से 1710 करोड़ खर्च होने के बावजूद कई जगह बिजली अधोसंरचना का काम मानकों के अनुरूप नहीं हुआ है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि ‘यह सिर्फ लापरवाही नहीं, भ्रष्टाचार की गंभीर आशंका है। भाजपा सरकार बताए, जनता के पैसे की इस बंदरबांट की जिम्मेदारी किसकी है।’ उन्होमने इस मामले में उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

उमंग सिंघार ने की जांच की मांग 

उमंग सिंघार ने कहा कि प्रदेश के 16 जिलों में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आरडीएसएस के तहत काम किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच में पांच जिलों में टेढ़े बिजली पोल, अधूरी अर्थिंग, मैपिंग से जुड़ी कमियां और सुरक्षा उपकरणों का अभाव सामने आया है।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब योजना का उद्देश्य बिजली वितरण नेटवर्क को आधुनिक और सुरक्षित बनाना है तो इतनी बड़ी राशि खर्च होने के बाद भी जमीन पर अधूरे अथवा तकनीकी रूप से कमजोर काम क्यों दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस नेता ने बीजेपी सरकार से इस मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने इसे सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही नहीं बताते हुए भ्रष्टाचार की आशंका जताई है।

आरडीएसएस योजना का उद्देश्य

केंद्र सरकार ने वर्ष 2021 में आरडीएसएस शुरू की थी। इस योजना का उद्देश्य बिजली वितरण कंपनियों की परिचालन क्षमता और वित्तीय स्थिति में सुधार के साथ उपभोक्ताओं को बेहतर, विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना है। इसके तहत पुराने कंडक्टर बदलने, सब-स्टेशन और डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने, नए ट्रांसफॉर्मर और सब-स्टेशन लगाने, फीडर सेग्रीगेशन तथा आधुनिक निगरानी व्यवस्था जैसे कार्य शामिल हैं। केंद्र सरकार के अनुसार आरडीएसएस के तहत देशभर में वितरण अवसंरचना और स्मार्ट मीटरिंग से जुड़े बड़े पैमाने पर प्रोजेक्ट स्वीकृत किए गए हैं। योजना का एक प्रमुख लक्ष्य बिजली वितरण में एग्रीगेट टेक्निकल एंड कमर्शियल लॉसेज को घटाना भी है।

Continue reading on the app

राजगढ़ में डंपर में जा घुसी कार, 3 की मौत, 2 घायल, उज्जैन दर्शन के लिए निकला था परिवार

रफ्तार हमेशा हादसों का कारण बनती है। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के राजगढ़ इलाके से सामने आया है। जहां ब्यावरा फोरलेन एनएच-52 पर सारंगपुर के नजदीक एक कार डंपर में घुस गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक यह परिवार राजस्थान के धौलपुर से उज्जैन के लिए बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए निकला था। सारंगपुर के समीप इनकी कार हादसे का शिकार हो गई। कार में कुल सात लोग सवार थे, जिसमें ड्राइवर सहित परिवार के 6 सदस्य हैं, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं।

हादसे में 3 की मौत, 2 घायल, 2 सुरक्षित

आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए इस हादसे में कार सड़क किनारे खड़े हुए डंपर में घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसमें बैठे मां, बेटे और बहू की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार परिवार का एक सदस्य और ड्राइवर घायल हुए हैं जबकि दो बच्चे सुरक्षित हैं। घायलों को शाजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

शिकार हुए ये सदस्य

इस घटना में 65 वर्षीय सोमा, 42 वर्षीय अंकुर और 40 वर्षीय अर्चना की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 22 वर्षीय निहाल और कार चालक अब्दुल गंभीर रूप से घायल है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को शाजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के समय कार में अंकुर और अर्चना के दो बेटे 14 वर्षीय अंश और 10 वर्षीय तेजस मौजूद थे। दोनों बच्चों के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है।

बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार

इस घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। गाड़ी की हालत देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है की टक्कर कितनी जबरदस्त तरीके से हुई थी। यह बताया जा रहा है कि एनएच-52 पर कार चालक ओवरटेक कर रहा था। तभी वह सड़क के किनारे खड़े ब्रेकडाउन ट्रक में पीछे से टकरा गया। यह घटना मंगलवार सुबह 5:30 बजे की बताई जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। जिन लोगों की घटना में मौत हुई है उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। शुरुआती जांच में ओवरटेक के दौरान हादसा होने की बात कही गई है।

Continue reading on the app

  Sports

रिटायरमेंट के तुरंत बाद दूसरे देश का कप्तान बना ये क्रिकेटर, रोनाल्डो से है ये खास संबंध

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मोइसेस हेनरीके 39 साल की उम्र में बने पुर्तगाल के कप्तान. टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार क्वालिफाई करने का मौका. Tue, 11 Aug 2026 17:01:10 +0530

  Videos
See all

Garjana With Rubika Liyaquat: अमित शाह देंगे जवाब विपक्ष में डर क्यों? | #amitshah #jharkhand #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T12:44:13+00:00

Jharkhand Protest | Rashtravad: JPSC-JSSC विवाद पर विजय हांसदा ने क्या कहा? | Student Protest | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T12:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers