देश में ईंधन की आपूर्ति सामान्य, 13 मई को एलपीजी टैंकर के विशाखापत्तनम पहुंचने की उम्मीद : केंद्र
नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने रविवार को कहा कि देश में एलपीजी की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है और शनिवार को लगभग 47.7 लाख एलपीजी सिलिंडरों की बुकिंग हुई और करीब 47 लाख सिलिंडर डिलीवर किए गए।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बयान में कहा कि मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति के बावजूद, सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि घरेलू एलपीजी, घरेलू पीएनजी और सीएनजी (परिवहन) के लिए 100 प्रतिशत आपूर्ति की जा रही है। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की खरीदारी घबराहट में न करें, क्योंकि सरकार पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
साथ ही कहा कि अफवाहों से सावधान रहें और सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।
मंत्रालय ने आगे बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने 3 अप्रैल, 2026 से अब तक 5 किलोग्राम के एफटीएल सिलिंडरों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए 10,100 से ज्यादा शिविर आयोजित किए, इस समयावधि में 5 किलोग्राम के लगभग 1,75,000 एफटीएल सिलिंडर बेचे गए। साथ ही कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने अप्रैल, 2026 से 11,082 मीट्रिक टन ऑटो एलपीजी की बिक्री की है।
सरकार ने आगे कहा कि एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर नियंत्रण लगाने के लिए देशभर में प्रवर्तन अभियान जारी हैं। कल देशभर में 1900 से अधिक छापे मारे गए।
तेल विपणन कंपनियों ने औचक निरीक्षणों की संख्या बढ़ाई है और 349 एलपीजी वितरकों पर जुर्माना लगाया है और कल तक 74 एलपीजी वितरकों को निलंबित कर दिया गया है।
इसके अलावा, मंत्रालय ने कहा कि मार्शल द्वीप के ध्वज वाला एलपीजी वाहक पोत एमटी सर्व शक्ति भारत के लिए 46,313 मीट्रिक टन तरल पेट्रोलियम गैस के साथ कल होर्मुस की खाड़ी को सुरक्षित पार कर गया, इसके 13 मई, 2026 को विशाखापत्तनम पहुंचने की उम्मीद है। इससे देश की एलपीजी आपूर्ति में बढ़ोतरी होगी।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Hollywood एक्टर जाफर जैक्सन इंडियन लड़की से हुए इंप्रेस, Video देख दिया दिल छू लेने वाला रिएक्शन
Jaafar Jackson React to Indian Girl Dance: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और एक्स पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने न सिर्फ भारत में बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी लोगों का ध्यान खींच लिया है. खास बात यह है कि इस वीडियो को देखकर हॉलीवुड एक्टर जाफर जैक्सन (Jaafar Jackson) भी खुद को रिएक्ट करने से रोक नहीं पाए. एक इंडियन डांसर के इस खास फ्यूजन परफॉर्मेंस ने उन्हें इतना इंप्रेस किया कि उन्होंने दिल से छूने वाला रिएक्शन दिया है.
इंडियन डांसर के टैलेंट ने जीता हॉलीवुड एक्टर का दिल
यह वायरल वीडियो डांसर श्वेता वारियर का है, जिन्होंने इंडियन क्लासिकल डांस भरतनाट्यम को स्ट्रीट डांस के साथ मिलाकर एक यूनिक फ्यूजन तैयार किया है. इस परफॉर्मेंस को माइकल जैक्सन (Michael Jackson) के मशहूर गाने पर किया गया, जिसने इसे और खास बना दिया. वीडियो में कई डांसर्स एक साथ ताल से ताल मिलाकर परफॉर्म करते नजर आते हैं और शुरुआत से लेकर आखिर तक यह परफॉर्मेंस यूजर्स को बांधे रखता है.
श्वेता ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'उनका म्यूजिक, हमारी मूवमेंट. माइकल जैक्सन को एक छोटा सा ट्रिब्यूट. इसे बनाना उतना ही मजेदार था जितना यह दिखता है. सच में एक ड्रीम टीम.' उन्होंने यह भी कहा, 'इसे बनाने में हमने दिल से मेहनत की है.'
जाफर जैक्सन के रिएक्शन के बाद वीडियो हुआ वायरल
इस वीडियो पर जब जाफर जैक्सन की नजर पड़ी, तो उन्होंने इसे देखकर ताली और दिल वाले इमोजी के साथ अपनी रिएक्शन दिया. उनके इस रिएक्शन ने यूजर्स का दिल छू लिया. इतना ही उनका यह छोटा सा रिएक्शन ही श्र्वेता के लिए बड़ी अचीवमेंट बन गया. स्वेता ने खुद इस जाफर के रिक्शन को शेयर करते हुए हैरानी जताई और लिखा, 'ये आखिर हुआ क्या.'
जाफर जैक्सन का यह रिएक्शन इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि वह खुद माइकल जैक्सन की विरासत से जुड़े हुए हैं. ऐसे में इस तरह के ट्रिब्यूट को सराहना मिलना इंडियन आर्टिस्ट्स के लिए बड़ी बात है.
यह वीडियो इस बात का भी एग्जांपल है कि कैसे इंडियन आर्ट अब ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर अपनी पहचान बना रही है. भरतनाट्यम जैसे पारंपरिक डांस को वेस्टर्न स्ट्रीट स्टाइल के साथ जोड़ना एक नया एक्सपेरिमेंट है, जिसे ऑडियंस जमकर इंजॉय कर रही है.
माइकल फिल्म में दिखे जाफर जैक्सन
अगर जाफर जैक्सन के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही उनकी माइकल फिल्म रिलीज हुई है जो बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है.इस फिल्म में उन्होंने माइकल जैक्सन का किरदार निभाया है. यह फिल्म माइकल जैक्सन के लाइफ पर बेस्ड है और इसमें उनके शुरुआती दिनों से लेकर बड़े स्टेज तक के सफर को दिखाया गया है.
इस फिल्म में जाफर के एक्टिंग को काफी सराहना मिल रही है और इसे उनके करियर का बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है. इस मूवी में कई बड़े स्टार भी शामिल नजर आए रहे हैं और इसकी स्टोरी माइकल जैक्सन की जिंदगी के अलग-अलग पहलुओं को सामने लाती है.
कुल मिलाकर, एक इंडियन डांसर का यह वीडियो और उस पर जाफर जैक्सन का रिएक्शन इस बात का सबूत है कि टैलेंट की कोई सीमा नहीं होती. सही प्लेटफॉर्म और हार्डवर्क के साथ कोई भी आर्टिस्ट दुनिया भर में अपनी पहचान बना सकता है.
ये भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना ने अपनी 13 साल की बहन के जन्मदिन पर दी खास एडवाइज, आपके लिए भी हो सकती है फायदेमंद
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation





















