Responsive Scrollable Menu

Vijay Deverakonda-Kriti Sanon: क्या विजय देवरकोंडा और कृति सेनन की जोड़ी मचाएगी धमाल? नई फिल्म को लेकर फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट!

Vijay Deverakonda-Kriti Sanon: विजय देवरकोंडा की अगली फिल्म 'VDxShouryuv' में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के लीड रोल निभाने की चर्चा है। यह एक इमोशनल और इंटेंस रोमांटिक फिल्म होगी, जिसकी टैगलाइन "यह सारा गुस्सा कभी प्यार था" ने फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट पैदा कर दी है।

Continue reading on the app

Kal Ka Mausam: गर्मी के तांडव से मिलेगी राहत, दिल्ली सहित कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; जानें IMD अपडेट

Kal Ka Mausam: भारत के मौसम विभाग ने एक बार फिर देश के कई हिस्सों में कुदरत के बदलते मिजाज को लेकर चेतावनी जारी की है. आसमान में छाई धुंध और बढ़ती गर्मी के बीच अब राहत की बौछारें गिरने वाली हैं. मौसम विज्ञानियों का मानना है कि वायुमंडल के ऊपरी और मध्य स्तरों पर बनी हवा की द्रोणिका और चक्रवाती परिसंचरण के कारण अगले कुछ दिनों तक देश के बड़े हिस्से में आंधी, बिजली और बारिश का दौर जारी रहेगा. यह बदलाव न केवल मैदानी इलाकों में दिखेगा, बल्कि पहाड़ों पर भी बर्फबारी की संभावना जताई गई है.

दिल्ली-एनसीआर में तूफान की आहट

देश की राजधानी दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में कल मौसम काफी उग्र हो सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, कल दिन भर आसमान में घने बादल छाए रहेंगे. सुबह और दोपहर के समय हल्की बारिश होने की संभावना है, लेकिन असली खेल दोपहर के बाद शुरू होगा. शाम के समय हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इस तेज आंधी के साथ गरज-चमक और झमाझम बारिश होने के आसार हैं. दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री के आसपास रहेगा, जिससे लोगों को चुभती गर्मी से काफी हद तक निजात मिल जाएगी.

उत्तर प्रदेश और बिहार में बदलेगा मिजाज

उत्तर प्रदेश में भी 4 से 7 मई के बीच मौसम के कड़े तेवर देखने को मिल सकते हैं. राज्य के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है. कुछ जिलों में ओले गिरने की भी चेतावनी दी गई है. यूपी के साथ-साथ बिहार में भी आने वाले दो-तीन दिनों तक मौसम सुहावना बना रहेगा. बिहार के करीब दो दर्जन जिलों में हल्की बारिश की संभावना है, जिससे लू का प्रभाव कम होगा. हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि तीन दिन बाद तापमान में फिर से बढ़ोत्तरी शुरू हो सकती है, इसलिए यह राहत थोड़े समय के लिए ही है.

राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में अलर्ट

रेगिस्तानी राज्य राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से आंधी-तूफान का सिलसिला जारी है. आगामी तीन दिनों के लिए यहां बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. सात जिलों में विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है क्योंकि यहां तेज अंधड़ की आशंका है. उधर, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी मौसम करवट लेने को तैयार है. यहां 4 से 6 मई के बीच 50 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. किसानों को ओलावृष्टि से सावधान रहने की सलाह दी गई है क्योंकि इससे फसलों को नुकसान पहुंच सकता है.

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र का हाल

मध्य भारत के राज्य मध्य प्रदेश में भी कुदरत का असर दिखेगा. यहां अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है. 4 मई को राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं. वहीं महाराष्ट्र की बात करें तो विदर्भ क्षेत्र में बारिश की संभावना है, जबकि कोंकण और गोवा के इलाकों में लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में तापमान बढ़ने के भी संकेत हैं, जिससे तटीय इलाकों में रहने वालों की परेशानी बढ़ सकती है.

पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का संगम

पहाड़ी राज्यों में भी मौसम का नजारा अद्भुत होने वाला है. जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है, जबकि निचले इलाकों में बारिश होगी. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 8 मई तक बारिश और ओलावृष्टि का दौर चलता रहेगा. उत्तराखंड में भारी बारिश की भी चेतावनी दी गई है. पहाड़ों पर हो रही इस हलचल का सीधा असर मैदानी इलाकों के तापमान पर पड़ेगा, जिससे उत्तर भारत में ठंडी हवाएं चलेंगी. हालांकि, यह राहत 6 मई के बाद धीरे-धीरे कम होने लगेगी और सूरज के तेवर फिर से सख्त होने लगेंगे.

यह भी पढ़ें: Weather News: दिल्ली-NCR नहीं थमेगा बारिश का दौर, कई राज्यों में जारी अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: मोहम्मद सिराज का मियां मैजिक देख थर्रा गई पंजाब किंग्स, 2 गेंद में किया 2 शिकार, एक का तो खाता भी नहीं खुला

IPL 2026 GT vs PBKS Mohammed Siraj: पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में गुजरात टाइटंस तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपने पहले ही ओवर में धूम मचा दी. सिराज ने बैक टू बैक दो विकेट लेकर पंजाब को बैक फुट पर धकेल दिया. सिराज ने पहले प्रियांश आर्य और फिर कूपर कोनली को आउट किया. कूपर कोनली तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए. Sun, 3 May 2026 20:06:30 +0530

  Videos
See all

Bengal Exit Poll: बंगाल में BJP को लगेगा 440 वोल्ट का 'झटका' ? #westbengal #mamatabanerjee #tmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T15:11:17+00:00

West Bengal Election Results 2026 : वोटो की गिनती से पहले मंदिर पहुंची ममता बनर्जी | Aman Chopra #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T15:11:12+00:00

Punjab Girl Scooty Fall Viral Video| स्कूटी समेत हवा में उछली लड़की! | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T15:08:22+00:00

तेल कीमतों के चलते बंद हुई 34 साल पुरानी अमेरिकी एयरलाइंस [US Spirit Airlines ceases operation] #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T15:09:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers