Responsive Scrollable Menu

2 हफ्ते से ज्यादा खांसी तो लगातार घट रहा वजन? जानें समय पर जांच क्यों है जरूरी

नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। हल्के लक्षणों पर ध्यान न दिया जाए तो वही गंभीर रोगों में तब्दील सकता है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट चेतावनी देते हैं कि लगातार खांसी को हल्के में न लें। यह क्षय रोग यानी टीबी का प्रमुख लक्षण हो सकता है।

नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) ने लोगों को चेतावनी दी है कि दो हफ्ते तक खांसी या लगातार गिरते वजन को हल्के में न लें। यह क्षय रोग यानी टीबी के प्रमुख लक्षण हो सकते हैं। टीबी एक संक्रामक बीमारी है जो बैक्टीरिया से होती है और अगर समय पर इलाज न किया जाए तो जानलेवा भी बन सकती है। एनएचएम का कहना है कि छोटे-छोटे लक्षण जैसे बार-बार खांसी और बिना कारण वजन कम होना बड़े खतरे की चेतावनी हो सकते हैं।

मिशन के अनुसार, यदि आपको दो हफ्ते से ज्यादा समय तक लगातार खांसी आ रही हो, खून के साथ खांसी यानी हेमोप्टिसिस, सीने में दर्द, बिना किसी कारण वजन घटना, भूख न लगना, शाम को तेज बुखार आना, रात में पसीना आना, लगातार थकान महसूस होना व गर्दन में सूजन जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं।

ये लक्षण टीबी के हो सकते हैं। टीबी मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करती है, लेकिन यह शरीर के अन्य हिस्सों जैसे गर्दन, हड्डी, मस्तिष्क आदि को भी प्रभावित कर सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सही समय पर जांच और नियमित उपचार से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है। सरकार मुफ्त जांच और दवाइयां उपलब्ध कराती है। अगर लक्षण दिखें तो नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र या टीबी क्लिनिक में जाकर जांच कराएं।

टीबी हवा के जरिए फैलती है। संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या बोलने से बैक्टीरिया हवा में फैल सकते हैं। इसलिए लक्षण दिखने पर खुद को दूसरों से अलग रखना और समय पर दवा शुरू करना बहुत जरूरी है। एनएचएम लोगों से अपील कर रहा है कि वे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। जागरूकता और समय पर इलाज से टीबी को जड़ से खत्म किया जा सकता है।

टीबी से बचाव के लिए सावधानियां रखनी चाहिए जैसे स्वच्छता बनाए रखें, अच्छा और पौष्टिक भोजन करें, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क का इस्तेमाल करें, लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं टीबी से बचाव और इलाज दोनों संभव है। छोटी सी सावधानी बड़ी समस्या से बचा सकती है।

--आईएएनएस

एमटी/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

तेज धूप और लू के बीच बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां कब से शुरू? जानें अलग-अलग राज्यों की डिटेल

देशभर में इस बार भीषण गर्मी ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है. लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए कई राज्य सरकारों ने बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूलों के समय में बदलाव और ग्रीष्मकालीन छुट्टियों की घोषणा कर दी है.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: मोहम्मद सिराज का मियां मैजिक देख थर्रा गई पंजाब किंग्स, 2 गेंद में किया 2 शिकार, एक का तो खाता भी नहीं खुला

IPL 2026 GT vs PBKS Mohammed Siraj: पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में गुजरात टाइटंस तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपने पहले ही ओवर में धूम मचा दी. सिराज ने बैक टू बैक दो विकेट लेकर पंजाब को बैक फुट पर धकेल दिया. सिराज ने पहले प्रियांश आर्य और फिर कूपर कोनली को आउट किया. कूपर कोनली तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए. Sun, 3 May 2026 20:06:30 +0530

  Videos
See all

West Bengal Election Results 2026 : वोटो की गिनती से पहले मंदिर पहुंची ममता बनर्जी | Aman Chopra #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T15:11:12+00:00

तेल कीमतों के चलते बंद हुई 34 साल पुरानी अमेरिकी एयरलाइंस [US Spirit Airlines ceases operation] #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T15:09:08+00:00

Bengal Exit Poll: बंगाल में BJP को लगेगा 440 वोल्ट का 'झटका' ? #westbengal #mamatabanerjee #tmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T15:11:17+00:00

West Bengal Election Results 2026 : कांग्रेस प्रवक्ता ममता बनर्जी पर क्या बोल गए.? | Aman Chopra #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T15:09:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers