Saurabh Bharadwaj: "सीएम रेखा गुप्ता एडिट्स वाली रील्स बनाने में व्यस्त हैं," विवेक विहार अग्नीकांड पर बोले सौरभ भारद्वाज
Saurabh Bharadwaj: दिल्ली शाहदरा के विवेक विहार इलाके में रविवार को एक चार मंजिला इमारत में आग लगने से 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रविवार को एसी में ब्लास्ट होने की वजह से यह आग लगी थी। हालांकि आग लगने की असली वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।
इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सीएम रेखा गुप्ता पर हमला बोला है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर कहा कि सरकार ने पिछली घटनाओं से कोई सबक नहीं लिया।
Capital Shame !!
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) May 3, 2026
Another fire incident at Vivek Vihar delhi, “nine” people were burnt alive in this fire.
While CM Rekha Gupta is busy making reels with multiple edits, she seemed to have learnt nothing from the earlier fire incidents in Delhi.
Insensitivity of Govt is visible…
सीएम रील बनाने में व्यस्त- सौरभ भारद्वाज
सौरभा भारद्वाज ने तंज कसते हुए लिखा कि, " राजधानी के लिए शर्म की बात, दिल्ली के विवेक विहार में आग लगने की एक और घटना सामने आई है; इस आग में "नौ" लोग ज़िंदा जल गए। एक तरफ़ जहाँ CM रेखा गुप्ता कई तरह के एडिट्स वाली रील्स बनाने में व्यस्त हैं, वहीं ऐसा लगता है कि उन्होंने दिल्ली में पहले हुई आग की घटनाओं से कोई सबक नहीं सीखा है। सरकार की असंवेदनशीलता उनके शासन के हर पहलू में साफ़ दिखाई देती है।"
सीएम रेखा गुप्ता ने जताई संवेदना
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस हादसे में जाने गवाने वाले मृतकों के परिवारों की प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए एक्स पर एक पोस्ट किया और लिखा कि, "विवेक विहार की एक इमारत में लगी आग की घटना अत्यंत दुखद है। इस हादसे में 9 लोगों की मृत्यु से मन व्यथित है। हादसे में घायल हुए लोगों का नजदीकी अस्पताल में उपचार चल रहा है, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएँ पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें यह कठिन समय सहने की शक्ति प्रदान करें।"
विवेक विहार की एक इमारत में लगी आग की घटना अत्यंत दुखद है। इस हादसे में 9 लोगों की मृत्यु से मन व्यथित है। हादसे में घायल हुए लोगों का नजदीकी अस्पताल में उपचार चल रहा है, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएँ पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर…
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) May 3, 2026
दिल्ली सरकार पीड़ित परिवारों के साथ- सीएम रेखा गुप्ता
उन्होंने आगे लिखा कि, "स्थानीय प्रशासन, DDMA, दिल्ली फ़ायर सर्विस और दिल्ली पुलिस के सभी आला अधिकारी राहत और बचाव कार्यों में पूरी तत्परता से जुटे हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रभावितों को हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। हमारे स्थानीय विधायक और निगम पार्षद भी राहत कार्य में अपना सहयोग कर रहे हैं। दिल्ली सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ हर परिस्थिति में मजबूती से खड़ी है।"
जिंदा जले 9 लोग
विवेक विहार में यह हादसा एक 8 फ्लैट वाली एक 4 मंजिला इमारत में हुआ है। इस बिल्डिंग के हर फ्लोर पर 2 फ्लैट हैं। दसरी मंजिल के पीछे वाले फ्लैट में पांच शव मले हैं। पहले फ्लोर पर एक शव और तीसरे फ्लोर पर तीन लोगों के शव मिले हैं। वहीं इस इमारत से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इसके अलावा इस हादसे में घायल हुए लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हिमाचल के कांगड़ा में बड़ा सड़क हादसा, 40 सवारियों से भरी बस पलटी, मची अफरा-तफरी
Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। कांगड़ा के नूरपुर क्षेत्र में 40 सवारियों से भरी बस पलट गई, जिसमें कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Republic Bharat























