Responsive Scrollable Menu

'मुंह से ग्रेनेड फेंकते देखा है...', सुनील पाल और समय रैना ने एक-दूसरे को खूब किया रोस्ट, देखते रह गए कपिल

Samay Raina Sunil Pal Video Viral: कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा एक बार फिर अपने चर्चित शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नए सीजन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने लौट आए हैं. जी हां, 2 मई से शुरू हुए इस शो के पांचवें सीजन का पहला ही एपिसोड सुर्खियों में छा गया. इसकी वजह सिर्फ मजेदार कॉमेडी नहीं, बल्कि स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना और सुनील पाल के बीच पुराना विवाद भी रहा, जो इस मंच पर फिर से चर्चा का विषय बन गया. खास बात ये है कि इस एपिसोड में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया भी नजर आए.

शो में आमना-सामना बना चर्चा का केंद्र

आपको बता दें कि पहले एपिसोड का एक क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कपिल शर्मा के साथ समय रैना, सुनील पाल और रणवीर अल्लाहबादिया एक साथ मंच पर दिखाई देते हैं. इस दौरान समय रैना मजाकिया अंदाज में सुनील पाल की खिंचाई करते हैं, जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगते हैं. कपिल शर्मा इस पूरे माहौल को हल्का और मनोरंजक बनाए रखने की कोशिश करते दिखे. उन्होंने दोनों के बीच चल रहे पुराने मतभेद को मजाक में बदलकर एक कॉमिक सिचुएशन क्रिएट की, जिससे दर्शकों को भरपूर एंटरटेनमेंट मिला.

कपिल ने करवाई सुलह की कोशिश

शो के दौरान कपिल शर्मा ने सुनील पाल से हंसते हुए पूछा, “सुनील भाई, आपने इन्हें माफ कर दिया या नहीं? क्योंकि ये आपसे सच में बहुत प्यार करते हैं.” इस पर सुनील पाल ने शांत अंदाज में जवाब दिया कि वह किसी से कोई शिकायत नहीं रखते और न ही किसी के खिलाफ कुछ कहना चाहते हैं.

सुनील पाल का तंज और समय रैना का जवाब

बातचीत के दौरान अर्चना पूरन सिंह ने सुनील पाल से पूछा कि आखिर समय रैना ने ऐसा क्या किया, जिस पर उन्होंने पहले आपत्ति जताई थी.
इस पर सुनील पाल ने समय की कॉमेडी स्टाइल पर तंज कसते हुए कहा कि जहां अदब और शायरी की महफिल होती है, वहां लोग मिर्जा गालिब को याद करते हैं, लेकिन समय रैना की महफिल में “सिर्फ गालियां सुनने को मिलती हैं.” इस पर समय रैना ने तुरंत चुटीले अंदाज में जवाब दिया, “जहां तक गालियों की बात है, मैंने जो भी गालियां सीखी हैं, वो सुनील पाजी के वीडियोज के कमेंट्स से सीखी हैं.” ये सुनते ही मंच पर मौजूद कपिल, अर्चना और दर्शक ठहाकों से गूंज उठते हैं.

'आतंकवादी' वाले बयान पर भी हुई चर्चा

शो में उस पुराने विवाद का जिक्र भी हुआ, जब सुनील पाल ने समय रैना को “आतंकवादी” तक कह दिया था. इस पर कपिल शर्मा ने मजाकिया अंदाज में सवाल किया कि क्या उन्होंने समय को “मुंह से ग्रेनेड फेंकते” देखा है? सुनील पाल ने जवाब देते हुए कहा कि अगर ऐसा होता तो बेहतर था, क्योंकि “जो ये बोलते हैं, वो समझ से बाहर होता है.” उन्होंने ये भी कहा कि जो चीज समाज में फिट नहीं बैठती, उसे लोग स्वीकार नहीं करते.

कैसे हुई थी विवाद की शुरुआत?

दरअसल, समय रैना के स्टैंड-अप स्पेशल Still Alive और उनके शो India's Got Latent के दौरान कई विवाद सामने आए थे. इसी दौरान सुनील पाल ने उनके कंटेंट को लेकर कड़ी आलोचना की थी. समय रैना ने भी अपने स्टैंड-अप में सुनील पाल का नाम लेते हुए तंज कसा था और कहा था कि जब वह उनके शो की तारीफ कर रहे थे, उसी समय सार्वजनिक रूप से उनकी आलोचना भी कर रहे थे.

इंटरव्यू में भी बढ़ी थी तनातनी

एक इंटरव्यू में समय रैना ने सुनील पाल को “फ्रस्ट्रेटेड” तक कह दिया था. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से कोई शिकायत नहीं है, बल्कि उनका मानना है कि जो लोग दूसरों की आलोचना करते हैं, वो अक्सर खुद किसी मुश्किल दौर से गुजर रहे होते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कॉमेडी की दुनिया में कई बड़े नाम रहे हैं, और राजू श्रीवास्तव जैसे कलाकार उनसे बेहतर थे.

ये भी पढ़ें: 'वो मुस्लिम था और मैं हिंदू...', इस एक्ट्रेस ने मां के खिलाफ जाकर उठाया था कदम, फिर झेलाना पड़ा ब्रेकअप का दर्द

Continue reading on the app

Delhi AC Blast में 9 की मौत! इन वजहों से एसी बनता है 'टाइम बम', ये 5 गलतियां कभी न करें

हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली के विवेक विहार में देर रात एक भीषण अग्निकांड ने 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। शाहदरा के विवेक विहार स्थित एक 4-मजिला इमारत के छह फ्लैटों में अचानक से आग लग गई है। इस खबर की सूचना दमकल विभाग को सुबह 3.47 मिली। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद 16 लोगों को बचाया है। 

सबसे ज्यादा ध्यान देनी वाली यह बात है कि यह हादसा एक फिर से AC ब्लास्ट के खतरे की तरफ इशारा कर रही है। बता दें कि यह आग एसी फटने के कारण से लगी थी। भीषण गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में सबके घर में एयर कंडीशनर (AC) चलने लगी है और यह जरुरत का हिस्सा भी है। हालांकि कई बार यह राहत देने वाली एसी खतरनाक भी साबित हो जाती है। जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है वैसे ही एसी पर बढ़ते लोड के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। आइए आपको बताते हैं आखिर किन गलतियों की वजह से ऐसी ब्लास्ट होने का खतरा अधिक होता है।

सर्विसिंग को नजरअंदाज करना

यदि एयर कंडीशनर की समय पर सर्विसिंग नहीं कराई जाए, तो इसके अंदर धूल-मिट्टी और गंदगी जमा होने लगती है। इससे मशीन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिसके कारण ओवरहीटिंग और शॉर्ट सर्किट होने का जोखिम काफी बढ़ जाता है।

लोकल या खराब क्वालिटी की वायरिंग

अगर आपने हाल ही में नया एसी इंस्टॉल कराया है या कराने की योजना बना रहे हैं, तो कभी भी घटिया या लोकल वायरिंग का इस्तेमाल न करें। कम गुणवत्ता वाले तार और ढीले कनेक्शन आग लगने का बड़ा कारण बन सकते हैं। इसलिए सुरक्षित रहने के लिए हमेशा अच्छी क्वालिटी की वायरिंग और सही तरीके से इंस्टॉलेशन पर विशेष ध्यान दें।

लंबे समय तक लगातार यूज

आज भी कई लोग एसी को बिना रुके लंबे समय तक चलाते रहते हैं, जबकि यह आदत नुकसान पहुंचा सकती है। लगातार इस्तेमाल से कंप्रेसर पर ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे उसके ओवरहीट होने की संभावना बढ़ जाती है और कभी-कभी यह स्थिति आग जैसी गंभीर समस्या का कारण भी बन सकती है।

ओवरलोडेड सॉकेट में AC

कई लोग ओवरलोडेड सॉकेट में AC यूज करते हैं, जो काफी खतरनाक हो सकता है। एक ही बोर्ड में कई हाई-पावर डिवाइस लगाने से सर्किट ओवरलोड हो जाता है, जो शॉर्ट सर्किट का कारण बनता है।

आउटडोर यूनिट के आसपास गंदगी

कई बार लोग एसी लगवाने के बाद उसके आउटडोर यूनिट पर ध्यान नहीं देते, जिससे उसके आसपास धीरे-धीरे गंदगी इकट्ठी होने लगती है। खासकर बालकनी या छत पर रखे यूनिट के पास कचरा, प्लास्टिक या सूखी पत्तियां जमा हो जाएं, तो आग लगने की स्थिति में वह तेजी से फैल सकती है।

बड़े हादसों से बचने के लिए जरूर बरतें ये सावधानियां

  - नियमित सर्विस- हर सीजन की शुरुआत में और बीच में एक बार प्रोफेशनल मैकेनिक से एसी की पूरी जांच जरुर कराएं।

 - ब्रेक दें- कोशिश करें कि एसी को लगातार 8-10 घंटे से ज्यादा न चलाएं, बीच में एक घंटे का ब्रेक दें।

 - सही स्टेबलाइजर- वोल्टेज को सही सें कंट्रोल करने के लिए अच्छी क्वालिटी का वोल्टेज स्टेबलाइजर जरुर लगाएं।

 - सर्टिफाइड पार्ट्स - हमेशा कंपनी के असली स्पेयर पोर्ट्स और सही क्षमता वाले एमसीबी (MCB) का ही प्रयोग करें।

Continue reading on the app

  Sports

Rovman Powell Catch Video: कैच के लिए हजारों का नुकसान... रोवमैन पॉवेल ने तो गजब कर दिया, हेनरिक क्लासेन की आंखें फटी रह गई

IPL 2026 SRH vs KKR Rovman Powell: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स के रोवमैन पॉवेल ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए सनसनीखेज कैच लपका. इस दौरान पॉवेल का चश्मा भी टूट गया. माना जा रहा है कि पॉवेल ने जो चश्मा पहना था उसकी कीमत करीब 20 हजार रुपए थी, लेकिन उन्होंने नुकसान की परवाह किए बिना कैच को जकड़े रखा. Sun, 3 May 2026 17:06:16 +0530

  Videos
See all

Jabalpur Bargi Dam Cruise Accident में 13 मौतें, 60 घंटे बाद मिला भतीजे का शव, बड़ी लापरवाही! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T11:38:56+00:00

West Bengal Repolling LIVE Updates: EC ने थोक डाली TMC..! | TMC Vs BJP | EC | Falta | Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T11:40:50+00:00

Agra Accident: आगरा में दर्दनाक हादसा.. गाटर गिरने से तीन मजदूरों की मौत | Accident News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T11:35:16+00:00

Exit Poll Bengal : बंगाल एग्जिट पोल में ममता का जादू ? #mamatabanerjee #westbengalnews #tmcvsbjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T11:34:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers