अमेरिका-ईरान युद्ध के दोबारा शुरू होने की आशंका के बीच यूक्रेन ने रूसी तेल टैंकरों पर किया बड़ा हमला, ड्रोन अटैक से किया बबार्द
एक ओर अमेरिका और ईरान के बीच कभी भी जंग दोबारा शुरू होने की आशंका है. वहीं दूसरी ओर यूक्रेन और रूस के बीच जारी संघर्ष खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने रविवार को कहा कि उनके सैन्यबलों ने रूस के रणनीतिक काला सागर बंदरगाह, नोवोरोस्सियस्क के प्रवेश द्वारा पर रूस के 'शैडो फ्लीट' (अवैध तेल बेड़े) के दो तेल टैंकरों पर निशाना साधा है.
एक ओर जहां यूक्रेन लंबी दूरी के ड्रोन के जरिए रूस के तेल बुनियादी ढांचे और रिफाइनरियों को निशाना बना रहा है. वहीं दूसरी ओर रूस ने भी ड्रोन हमलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की है. दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव की वजह से सीजफायर की संभावनाएं फिलहाल मद्धम पड़ चुकी है.
अवैध तेल के खिलाफ प्रतिबंध लगाना जारी
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर कहा, "हमारे सैनिक रूसी अवैध तेल टैंकरों के खिलाफ प्रतिबंध लगाना जारी रखा. उन्होंने नोवोरोस्सियस्क बंदरगाह के प्रवेश द्वार पर पानी में ऐसे दो जहाजों को निशाना बनाया. ये टैंकर सक्रिय रूप से तेल परिवहन के लिए उपयोग में लाए जा रहे थे. अब नहीं. समुद्र, वायु और जमीन पर यूक्रेन की लंबी दूरी की क्षमताओं वाले हमले जारी रहने वाले हैं."
300 से अधिक ड्रोन दागे
इस घटना को लेकर रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से बयान सामने आया है. इसमें कहा गया कि वायु रक्षा तंत्र ने रातभर करीब 15 क्षेत्रों में 334 यूक्रेनी ड्रोन को रोका, इनमें मॉस्को के आसपास के क्षेत्र और सेंट पीटर्सबर्ग शहर वाला लेनिनग्राद क्षेत्र को शामिल किए गए हैं. अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है.
आपको बता दें कि यूक्रेन रूसी क्षेत्र के अंदरूनी हिस्सों में लगातार हमले कर रहा है. गौरतलब है कि यूक्रेन के ड्रोन ने बार—बार रूस के प्रमुख ऊर्जा स्थलों पर निशाना बनाया. काला सागर के किनारे मौजूद तुआपसे शहर में, जो मोर्चे से करीब 450 किलोमीटर दूर है. तेल रिफाइनरी और निर्यात टर्मिनल पर दो सप्ताह से थोड़े अधिक वक्त में चार बार अटैक हुए. इससे आग लग गई. लोगों से सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया. धुएं के बड़े गुबार उठे.
तेल पंपिंग स्टेशन पर हमला
यूक्रेन का दावा है कि उसने रूस के पर्म क्षेत्र में मौजूद एक तेल पंपिंग स्टेशन पर लगातार दो दिनों तक हमले किए. पर्म क्षेत्र 1,500 किलोमीटर से अधिक दूरी पर है. रूसी मीडिया ने इस घटना की रिपोर्ट दी. हालांकि, क्षेत्रीय गवर्नर दिमित्री माखोनिन ने केवल औद्योगिक सुविधाओं पर ड्रोन हमले की पुष्टि की है.
कौन है IPL में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर? यहां देखिए टॉप-5 नाम
IPL Record: इंडियन प्रीमियर लीग में रोजाना कोई न कोई रिकॉर्ड बनता है, तो वहीं रोजाना ही कोई न कोई रिकॉर्ड टूटता भी है. हर मैच की ही तरह आईपीएल में भी मैच के दौरान सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द मैच चुना जाता है. क्या आपको मालूम है कि आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाला खिलाड़ी कौन सा है? अगर नहीं, तो कोई बात नहीं, क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको उन टॉप-5 भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता है.
पांचवें नंबर पर हैं युसुफ पठान
IPL में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर युसुफ पठान का नाम आता है. युसुफ पठान ने आईपीएल में 174 मैच खेले हैं, जिसमें 16 बार प्लेयर ऑफ द मैच जीते. सुयुफ ने आईपीएल में 154 पारियों में 3204 रन बनाए हैं. इसके साथ ही 42 विकेट भी लिए हैं.
नंबर-4 पर हैं केएल राहुल
आईपीएल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर केएल राहुल का नाम आता है. राहुल ने आईपीएल में 154 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 17 बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता है. केएल ने आईपीएल की 145 पारियों में 5655 रन बनाए हैं.
तीसरे नंबर पर हैं एमएस धोनी
IPL इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर एमएस धोनी का नाम आता है. धोनी ने आईपीएल में 278 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 18 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता है. धोनी ने इस दौरान 242 पारियों में 38.30 के औसत से 5439 रन बनाए हैं.
दूसरे नंबर पर हैं विराट कोहली
IPL इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर विराट कोहली का नाम आता है. 2008 से अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे विराट कोहली ने 276 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 20 बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता है. विराट ने 268 आईपीएल पारियों में 40 के औसत से 9040 रन बनाए हैं.
रोहित शर्मा हैं सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी
IPL में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि रोहित शर्मा हैं. जी हां, मुंबई इंडियंस के स्टार क्रिकेटर और 5 ट्रॉफी जीतने वाले हिटमैन ने आईपीएल में 276 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 21 बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड पर कब्जा जमाया है. इस दौरान उन्होंने 271 पारियों में 29.93 के औसत से 7183 रन बनाए हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: क्या अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है मुंबई इंडियंस? यहां समझिए पूरा समीकरण
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation














.jpg)







