Responsive Scrollable Menu

T20I Rankings: वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया का बजा डंका, टी20 में नंबर-1; स्कॉटलैंड-नीदरलैंड्स से आगे USA

ICC  Mens's Team T20I Rankings: आईसीसी की ताज़ा मेंस टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में टीम इंडिया ने अपना दबदबा बरकरार रखा है। सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम पहले पायदान पर कायम है। इस साल टी20 वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली भारत पहली टीम बनी थी और उसी शानदार प्रदर्शन का असर रैंकिंग में भी साफ दिख रहा।

आईसीसी के नए अपडेट के मुताबिक मई 2025 के बाद खेले गए सभी मैचों को 100 फीसदी वेटेज दिया गया है जबकि उससे पहले के 2 साल के मुकाबलों को 50 फीसदी अहमियत मिली। भारत के खाते में कुल 275 रेटिंग पॉइंट हैं। दूसरे स्थान पर मौजूद इंग्लैंड के 262 अंक हैं, यानी भारत की बढ़त मामूली रूप से एक अंक कम हुई। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम 258 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है। 

पिछले दो साल में टी20 क्रिकेट में भारत का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। टीम ने 2024 और 2026 दोनों टी20 वर्ल्ड कप जीते और इस दौरान कोई भी टी20 इंटरनेशनल सीरीज नहीं हारी। यही वजह है कि भारत लगातार शीर्ष पर बना हुआ।

टॉप-7 टीमों की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। न्यूजीलैंड 247 अंकों के साथ चौथे, साउथ अफ्रीका 244 अंकों के साथ पांचवें और पाकिस्तान 240 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर है। वेस्टइंडीज के खाते में 233 अंक और ताजा अपडेट में कैरेबियाई टीम सातवें पायदान पर है। बांग्लादेश की टीम 225 अंकों के साथ 8वें और 6 अंक गंवाकर श्रीलंका 9वें पायदान पर है। 

रैंकिंग में एक दिलचस्प बदलाव अमेरिका टीम को लेकर भी देखने को मिला। यूएसए की टीम ने 6 अंक हासिल कर 13वें स्थान पर छलांग लगाई और नीदरलैंड्स के साथ ही स्कॉटलैंड की टीम को रैंकिंग में पीछे छोड़ दिया है।  
इस बीच इटली की क्रिकेट टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 अंक जोड़े और 26वें से 23वें स्थान पर पहुंच गया। टी20 वर्ल्ड कप में अपने पहले ही मैच में इटली ने नेपाल को 10 विकेट से हराकर सबको चौंका दिया था।

आईसीसी रैंकिंग में अब कुल टीमों की संख्या 102 से घटकर 98 हो गई है, क्योंकि फिजी, गाम्बिया, ग्रीस और इजरायल पिछले तीन साल में जरूरी आठ टी20 मैच नहीं खेल सके।

Continue reading on the app

पेट्रोल भूल जाओ! Nissan Gravite में मिलेगी ट्विन CNG किट, मात्र ₹82,999 है कीमत

Nissan Gravite अब CNG में और भी प्रैक्टिकल हो गई है. कंपनी ने ₹82,999 में ट्विन-सिलिंडर CNG किट लॉन्च की है, जो बिना थर्ड रो स्पेस कम किए 24 KM/KG तक माइलेज देने का दावा करती है. 7-सीटर फैमिली कार में अब कम खर्च में लंबी ड्राइव संभव होगी. शानदार फीचर्स, 6 एयरबैग्स और बेहतर सेफ्टी के साथ ये अपडेट इसे और आकर्षक बनाता है. पूरी डिटेल जानने के लिए खबर पढ़ें.

Continue reading on the app

  Sports

क्या 18 मई को धोनी करेंगे रिटायरमेंट का ऐलान, 2021 में माइक पर बोले थे माही, लिखेंगे दस्तानें की दास्तान का आखिरी पन्ना!

चेन्नई सुपर किंग्स अपना आखिरी लीग मैच चेपॉक में 18 मई को खेलने जा रही होगी, तो हर दिल में एक ही सवाल होगा क्या यही माही का आखिरी मैच होगा? क्योंकि माही अपना वादा निभाते है तो 18 मई को नई इबारत लिखी जा सकती है. Tue, 5 May 2026 17:37:23 +0530

  Videos
See all

Rubika Liyaquat: पैरामिलिट्री फोर्स ने बंगाल में क्या बदला? #westbengalelection2026 #westbengalnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T12:45:11+00:00

AAJTAK 2 LIVE | RAGHAV CHADHA ने AAP और ARVIND KEJRIWAL पर लगाया बड़ा आरोप, कहा - अगला नबंर मेरा! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T12:41:01+00:00

Rubika Liyaquat: बंंगाल में फोर्स क्यों तैनाथ थी? #westbengalelection2026 #westbengalnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T12:40:02+00:00

Sayani Ghoosh Viral Video | हार के बाद सायनी घोष का बदला मूड #shorts #mamatabanerjee #viralnews #tmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T12:43:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers