वेस्ट बंगाल में कौन जीता, कौन हारा? ममता का चौथा ताज या BJP की पहली जीत? बंगाल में वो होगा जो 12 साल से नहीं हुआ...
West bengal vidhansabha chunav 2026 results live updates,West Bengal Election Results 2026,Mamata Banerjee vs BJP: देश में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं. 4 मई को सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू होगी और लगभग 12 बजे तक ये क्लीयर हो जाएगा कि किस राज्य में किस पार्टी की सरकार बनने जा रही है. इन पांच राज्यों असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा में बंगाल ही सबसे ज्यादा चर्चा में है.
बता दें 4 मई को नतीजे वेस्ट बंगाल का भविष्य ही तय नहीं करेंगे बल्कि इस दिन पूरे देश को 2 बड़े सवालों का जवाब मिलेगा. वह सवाल हैं... क्या ममता बनर्जी देश की पहली ऐसी महिला नेता बनेंगी जो लगातार चार बार किसी राज्य की मुख्यमंत्री बनें? दूसरा क्या भाजपा 12 साल की कोशिश के बाद पहली बार बंगाल में अपनी सरकार बनाने में कामयाब होगी?
बहरहाल, इन सवालों के जवाब अगले कुछ घंटों में मिल जाएंगे. आइए आपको तीन बार से राज्य में सीएम ममता बनर्जी के 2011 से आज तक के राजनीतिक सफर के बारे में बताते हैं की कैसे और क्यों वह जनता की 'सिरमौर' बनी हुईं हैं.
ये भी पढ़ें: बिहार में कैबिनेट विस्तार से पहले चिराग पासवान का बड़ा दांव, 'इस मंत्रालय की रखी डिमांड'
पूरा देश मान रहा... इस बार BJP बंगाल जीत लेगी...ममता ने सबको चौंकाया
ममता बनर्जी 20 मई 2011 से लगातार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं. वह राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं और अपने काम और राजनीति से फिलहाल अपना तीसरा कार्यकाल पूरा कर रही हैं. बता दें 2011 में उन्होंने 34 साल के लेफ्ट शासन को उखाड़ फेंका था. उस समय राज्य में लेफ्ट पार्टियों का एकछत्र राज था और उन्हें सत्ता से हटाना असंभव लगता था. लेकिन ममता इसमें कामयाब रहीं. 2016 में वह फिर जीतीं और 2021 में जब पूरा देश मान रहा था कि इस बार BJP बंगाल जीत लेगी तब भी ममता ने सबको चौंका दिया. उस चुनाव में TMC ने 215 और BJP ने सिर्फ 77 सीटें जीती थीं.
खबर अपडेट की जा रही है
'अफेयर चलाना मर्दानगी नहीं...', 'शाक्तिमान' 67 की उम्र में रचाने जा रहे शादी? बताया अब तक क्यों हैं कुंवारे?
Mukesh Khanna is getting Married? टेलीविजन की दुनिया में ‘शक्तिमान’ बनकर बच्चों के हीरो बनकर ऑडियंस के दिल में जगह बनाने वाले मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हालांकि वजह इस बार उनका कोई विवादित बयान या कोई नया शो नहीं है, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ और शादी को लेकर दिया गया बयान है. गौरतलब है कि दिग्गज एक्टर मुकेश खन्ना 67 साल की उम्र में भी कुंवारे हैं. उन्होंने अब शादी करने और अफेयर पर अपनी खुलकर राय रखी है.
मुकेश खन्ना का नाम हमेशा से एक सख्त और उसूलों वाले एक्टर के रूप में लिया जाता रहा है. उनकी सोच अक्सर भीड़ से अलग रही है और इस बार भी उन्होंने रिश्तों और शादी को लेकर ऐसी बात कही है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है.
अफेयर और मर्दानगी पर सीधी बात
एक इंटरव्यू के दौरान मुकेश खन्ना ने आज की रिलेशनशिप कल्चर पर सवाल उठाते हुए साफ कहा कि कई लोग मर्दानगी को गलत तरीके से समझते हैं. उनके मुताबिक कई रिलेशनशिप रखना या अफेयर चलाना कोई मर्दानगी की ताकत नहीं होती. उन्होंने साफ शब्दों में कहा, 'अफेयर चलाना मर्दानगी नहीं है. ये सोच ही गलत है कि कई रिश्ते होना किसी को ज्यादा मर्द बनाता है.'
शादी को लेकर गंभीर सोच
हालांकि मुकेश खन्ना खुद अब तक कुंवारे हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह शादी के खिलाफ हैं. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वह शादी को बहुत पवित्र मानते हैं. उनके मुताबिक, शादी एक जिम्मेदारी है, जिसे समझकर निभाना चाहिए. वह इसे सिर्फ एक सामाजिक रस्म नहीं मानते, बल्कि दो लोगों के बीच अटूट बंधन के रूप में देखते हैं.
रिश्तों में वफादारी सबसे जरूरी
इस बातचीत के दौरन एक्टर ने शादी में ईमानदारी और वफादारी को सबसे अहम बताया. उन्होंने कहा कि समाज में अक्सर महिलाओं से ज्यादा उम्मीदें की जाती हैं, लेकिन आदमियों पर वही नियम लागू नहीं होते. इस पर उन्होंने कहा, 'अगर आप मैरिड हैं तो पूरी तरह से कमिटेड रहना चाहिए. एक तरफ लव की बात करना और दूसरी तरफ बाहर रिलेशनशिप बनाना सही नहीं है.'
शादी पर किस्मत का भरोसा
इंटरव्यू के दौरान जब मुकेश खन्ना से पूछा गया कि उन्होंने अब तक शादी क्यों नहीं की, तो उन्होंने इसे किस्मत से जोड़ते हुए कहा कि शादी जब होनी होती है, तब ही होती है. उन्होंने कहा, 'अगर मेरी शादी होनी होती तो अब तक हो जाती. मेरी दुल्हन कहीं ना कहीं है, जब समय आएगा तो हम मिलेंगे.' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सच्चा प्यार बार-बार नहीं होता. प्यार एक ही बार होता है, उसके बाद जो होता है वो अलग चीज होती है.
क्या 67 की उम्र में करेंगे शादी
इस बातचीत के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या मुकेश खन्ना इस उम्र में शादी करेंगे. उनके जवाब से यह तो साफ है कि उन्होंने इस संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया है. उनका मानना है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है और अगर किस्मत में लिखा होगा तो शादी किसी भी उम्र में हो सकती है.
ये भी पढ़ें: तारा सुतारिया को फिर हुआ प्यार! वीर पहाड़िया से ब्रेकअप के बाद आदित्य रॉय कपूर को कर रही डेट?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















