Responsive Scrollable Menu

'अफेयर चलाना मर्दानगी नहीं...', 'शाक्तिमान' 67 की उम्र में रचाने जा रहे शादी? बताया अब तक क्यों हैं कुंवारे?

Mukesh Khanna is getting Married? टेलीविजन की दुनिया में ‘शक्तिमान’ बनकर बच्चों के हीरो बनकर ऑडियंस के दिल में जगह बनाने वाले मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हालांकि वजह इस बार उनका कोई विवादित बयान या कोई नया शो नहीं है, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ और शादी को लेकर दिया गया बयान है. गौरतलब है कि दिग्गज एक्टर मुकेश खन्ना 67 साल की उम्र में भी कुंवारे हैं. उन्होंने अब शादी करने और अफेयर पर अपनी खुलकर राय रखी है. 

मुकेश खन्ना का नाम हमेशा से एक सख्त और उसूलों वाले एक्टर के रूप में लिया जाता रहा है. उनकी सोच अक्सर भीड़ से अलग रही है और इस बार भी उन्होंने रिश्तों और शादी को लेकर ऐसी बात कही है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है. 

अफेयर और मर्दानगी पर सीधी बात

एक इंटरव्यू के दौरान मुकेश खन्ना ने आज की रिलेशनशिप कल्चर पर सवाल उठाते हुए साफ कहा कि कई लोग मर्दानगी को गलत तरीके से समझते हैं. उनके मुताबिक कई रिलेशनशिप रखना या अफेयर चलाना कोई मर्दानगी की ताकत नहीं होती. उन्होंने साफ शब्दों में कहा, 'अफेयर चलाना मर्दानगी नहीं है. ये सोच ही गलत है कि कई रिश्ते होना किसी को ज्यादा मर्द बनाता है.'

शादी को लेकर गंभीर सोच

हालांकि मुकेश खन्ना खुद अब तक कुंवारे हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह शादी के खिलाफ हैं. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वह शादी को बहुत पवित्र मानते हैं. उनके मुताबिक, शादी एक जिम्मेदारी है, जिसे समझकर निभाना चाहिए. वह इसे सिर्फ एक सामाजिक रस्म नहीं मानते, बल्कि दो लोगों के बीच अटूट बंधन के रूप में देखते हैं.

रिश्तों में वफादारी सबसे जरूरी

इस बातचीत के दौरन एक्टर ने शादी में ईमानदारी और वफादारी को सबसे अहम बताया. उन्होंने कहा कि समाज में अक्सर महिलाओं से ज्यादा उम्मीदें की जाती हैं, लेकिन आदमियों पर वही नियम लागू नहीं होते. इस पर उन्होंने कहा, 'अगर आप मैरिड हैं तो पूरी तरह से कमिटेड रहना चाहिए. एक तरफ लव की बात करना और दूसरी तरफ बाहर रिलेशनशिप बनाना सही नहीं है.'

ये भी पढ़ें: Raja Shivaji Box Office Collection Day2: राजा शिवाजी ने दूसरे दिन भी किया जबरदस्त कलेक्शन, जानिए पहले शनिवार को कितनी की कमाई

शादी पर किस्मत का भरोसा

इंटरव्यू के दौरान जब मुकेश खन्ना से पूछा गया कि उन्होंने अब तक शादी क्यों नहीं की, तो उन्होंने इसे किस्मत से जोड़ते हुए कहा कि शादी जब होनी होती है, तब ही होती है. उन्होंने कहा, 'अगर मेरी शादी होनी होती तो अब तक हो जाती. मेरी दुल्हन कहीं ना कहीं है, जब समय आएगा तो हम मिलेंगे.'  इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सच्चा प्यार बार-बार नहीं होता. प्यार एक ही बार होता है, उसके बाद जो होता है वो अलग चीज होती है.

क्या 67 की उम्र में करेंगे शादी

इस बातचीत के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या मुकेश खन्ना इस उम्र में शादी करेंगे. उनके जवाब से यह तो साफ है कि उन्होंने इस संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया है. उनका मानना है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है और अगर किस्मत में लिखा होगा तो शादी किसी भी उम्र में हो सकती है.

ये भी पढ़ें: तारा सुतारिया को फिर हुआ प्यार! वीर पहाड़िया से ब्रेकअप के बाद आदित्य रॉय कपूर को कर रही डेट?

Continue reading on the app

Kailash Mansarovar Yatra 2026: साल 2026 की कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए शुरु हुआ आवेदन, जानें कैसे करें पंजीकरण, क्या है अंतिम तारीख

Kailash Mansarovar Yatra 2026: भगवान शिव का पावन धाम है कैलाश मानसरोवर. हर साल इस यात्रा पर हजारों श्रद्धालु निकलते हैं. लेकिन यात्रियों की संख्या सीमित होने की वजह से बहुत से श्रद्धालु यात्रा से वंचित भी रह जाते हैं. हर साल भारत सरकार और चीन के माध्यम से कैलाश मानसरोवर यात्रा का आयोजन होता है. भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने साल 2026 की यात्रा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस साल कैलाश मानसरोवर की यात्रा जून से अगस्त के बीच आयोजित होगी. इस साल यात्रा के लिए लगभग एक हजार यात्रियों को जाने की अनुमति दी जाएगी. तो आइए जानते हैं कैसे करें आवेदन.

दो मार्ग से होगी यात्रा

कैलाश मानसरोवर यात्रा दो मार्ग से पूरी की जाएगी. इस साल कुल 20 बैच में यात्री जाएंगे. प्रत्येक बैच में 50 यात्रियों को शामिल किया जाएगा. 10 बैच उत्तराखंड के लिपुलेख पास जाएंगे और 10 बैच सिक्किम के नाथूला पास मार्ग से यात्रा करेंगे. इस साल कुल एक हजार यात्रियों को यात्रा में शामिल किया जाएगा. 

कैसे करें आवेदन?

इस साल आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गयी है. यात्रा पर जाने वाले यात्री kmy.gov.in वेवसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. यात्रियों का चयन कंप्यूटर आधारित रैंडम और जेंडर बैलेंस्ड प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा. आवेदन करने के बाद उसका एक प्रिंट आउट अपने पास रखें. चुने गये यात्रियों को ईमेल या एसएमएस से सूचना मिलेगी. आवेदन की अंतिम तारीख 19 मई है. हर साल इस यात्रा का आयोजन भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और चीन के समन्वय से किया जाता है. 

हेल्पलाइन नंबर

विदेश मंत्रालय ने यात्रा से जुड़ी किसी जानकारी और समस्या के समाधान के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. हेल्प लाइन नंबर 011-23088214 है. अगर आवेदन करते समय कोई समस्या आती है तो इस नंबर पर फोन करके मदद ली जा सकती है. 

यात्रा के लिए जरुरी कागजात

इस यात्रा के लिए यात्री के पास वैध भारतीय पासपोर्ट, आयु सीमा प्रमाण पत्र और स्वास्थ्य जांच सर्टिफिकेट, आधार या वोटर कार्ड आईडी और पासपोर्ट आकार का फोटो होना आवश्यक है. आपका पासपोर्ट 1 सितंबर 2026 तक वैध होना चाहिए. इस यात्रा पर जाने के लिए आपकी आयु 18 साल से 70 साल के बीच होनी चाहिए. आवेदक को अस्थमा, डायबिटीज, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप या मिर्गी जैसी गंभीर बीमारी नहीं होनी चाहिए.

दो चरणों में होगी मेडिकल जांच

कैलाश मानसरोवर की यात्रा समुद्र तल से लगभग 19.500 फीट की ऊंचाई तक जाती है. जहां ऑक्सीजन का स्तर 50 प्रतिशत के लगभग रह जाता है. इसलिए यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का दो बार मेडीकल टेस्ट किया जाएगा. पहला मेडीकल टेस्ट दिल्ली के खास अस्पताल और आईटीबीपी बेस हॉस्पिटल में होगा. दूसरा टेस्ट यात्रा के दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों गुंजी या शेराथांग में होगा. इन स्थानों पर आईटीबीपी द्वारा फ्री जांच की जाएगी. यदि यात्री अनफिट होता है तो उसे यात्रा से वापस भेज दिया जाएगा.

क्या सुविधाएं मिलती हैं?

कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान भोजन और ठहरने की व्यवस्था की जाती है. इस व्यवस्था को भारतीय क्षेत्र में कुमाऊं मंडल विकास निगम और सिक्किम पर्यटन विकास निगम संभालता है. जबकि तिब्बत यानि चीन के हिस्से में चीनी प्रशासन द्वारा यात्रियों के भोजन और ठहरने की व्यवस्था की जाती है. केन्द्र सरकार की ओर से यात्रा पर किसी भी तरह की सीधे सब्सिडी नहीं दी जाती है. लेकिन उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश जैसे कई राज्य अपने राज्य के निवासियों को यात्रा पूरी होने पर एक निश्चित राशि की सब्सिडी दी जाती है. किसी भी आपात स्थिति में हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू की सुविधा उपलब्ध रहती है, लेकिन इसका खर्च यात्री का खुद उठाना पड़ता है.

कैलाश मानसरोवर यात्रा का महत्व

हिंदू धर्म में कैलाश मानसरोवर यात्रा को बेहद खास माना जाता है. इसे पवित्र और चुनौतीपूर्ण तीर्थ यात्राओं में से एक माना जाता है. शास्त्रों के अनुसार, कैलाश पर्वत भगवान शिव और माता पार्वती का स्थान है. इस दिव्य पर्वत का दर्शन करने से भगवान शिव की विशेष कृपा मिलती है. मानसरोवर झील में स्नान करने से सभी पापों से छुटकारा मिल जाता है. मोक्ष की प्राप्ति होती है. इस यात्रा को करने से जीवन-मरण के चक्र से मुक्ति मिल जाती है. भगवान शिव की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

यह भी पढ़ें- EPFO का बड़ा रिकॉर्ड: 8.31 करोड़ क्लेम सेटल, अब पुराने PF खाते भी होंगे आसानी से एक्टिव

Continue reading on the app

  Sports

शतक पर शतक ठोक रहे बाबर आजम को मिलेगी कप्तानी! फिर से संभालेंगे पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कमान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने एक बार फिर से टीम की कमान संभालने की इच्छा जताई है. पाकिस्तान सुपर लीग में धमाकेदार फॉर्म दिखाने वाले इस स्टार खिलाड़ी ने शनिवार को एक सवाल के जवाब में ये बात कही. उन्होंने कहा अगर भविष्य में ऐसी स्थिति आई तो फैसला लेंगे. Sun, 3 May 2026 14:40:01 +0530

  Videos
See all

4 मंजिला इमारत में आग से दहली दिल्ली, 9 जिंदगियां ख़त्म | Delhi | Fire News Vivek Vihar #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T09:34:21+00:00

West Bengal: BJP का स्ट्रांग रूम में छेड़छेाड़ का बड़ा दावा #ec #voting #evm #tmc #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T09:30:57+00:00

Bargi Dam Cruise Rescue Operation Viral Video: हादसे से पहले मां-बच्चे का आखिरी वीडियो!| |Top New #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T09:38:49+00:00

Akhilesh Yadav Viral Video: 'BJP की झूठ की सोन पापड़ी है...' | LPG #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T09:31:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers