Responsive Scrollable Menu

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को बहुत पसंद है ये चीज, भारतीय क्रिकेटर ने किया खुलासा, कहा- 'वह मेरे घर आता है और...'

IPL 2026 : आईपीएल 2026 में भारत के 15 साल के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी धमाल मचा रहे हैं. उन्होंने अब तक सभी को राजस्थान रॉयल्स की ओर से कुल 10 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले के साथ गेंदबाजों की जमकर पिटाई करते हुए रनों का अंबार लगाया है. अब आईपीएल 2026 के लीग स्टेज में राजस्थान रॉयल्स के कुल 4 मैच बचे हुए हैं. वैभव इन मैचों में भी टीम के लिए धमाल मचाते हुए नजर आएंगे.

इससे पहले वैभव सूर्यवंशी के फैंस उनके बारे में और अधिक जानने के लिए उत्सुक हैं. वैभव के फैन जानना चाहते हैं कि उन्हें क्या चीजें पसंद हैं. वैभव को क्या करना और क्या खाना पसंद है. इस बारे में अब भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने बड़ा खुलासा कर दिया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के इस बल्लेबाज ने बड़ा बयान दिया है. जितेश ने बताया है कि वैभव उनके घर आकर क्या करते हैं.

वैभव सूर्यवंशी पर जितेश शर्मा का बड़ा बयान

वैभव सूर्यवंशी के बारे में बात करते हुए जितेश शर्मा ने कहा कि, 'वैभव मेरे बहुत करीब है. वह मेरे घर आता है. मेरी पत्नी से बात करता है. वो टीवी देखता है और आइसक्रीम खाता है. मैंने उसे अनप्रोफेशनल कहा क्योंकि उसे 15 साल की उम्र में प्रोफेशनल होने की जरूरत नहीं है. वह बच्चा है और उसे आइसक्रीम खानी चाहिए और टीवी भी देखनी चाहिए'.

वैभव सूर्यवंशी का IPL 2026 में प्रदर्शन

आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से 10 मैचों की 10 पारियों में 1 शतक और 2 अर्धशतकों के साथ 40.40 की औसत और 237.64 की स्ट्राइक रेट के साथ 404 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 35 चौके और 37 छक्के भी निकेले हैं. अब बाकी बचे हुए मैचों में वैभव अपने रनों के आंकड़ों को और बढ़ाना चाहेगी.

राजस्थान रॉयल्स का स्क्वाड

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा, रवि सिंह, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर, एडम मिल्ने, अमन राव पेराला, विग्नेश पुथुर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, क्वेना मफाका, युद्धवीर सिंह चरक, सुशांत मिश्रा, कुलदीप सेन, संदीप शर्मा.

राजस्थान रॉयल्स के बाकी बचे मैच

तारीख विपक्ष समय स्थान
9 मई 2026  (गुजरात टाइटन्स) शाम 7:30 बजे सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर
17 मई 2026  (दिल्ली कैपिटल्स) शाम 7:30 बजे अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
19 मई 2026  (लखनऊ सुपर जायंट्स) शाम 7:30 बजे सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर
24 मई 2026 (मुंबई इंडियंस) दोपहर 3:30 बजे वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

ये भी पढ़ें : GT vs PBKS: गुजरात और पंजाब में आज मुकाबला, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग-11 के साथ जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

Continue reading on the app

10 साल बाद केरलम में वापसी कर सकती है कांग्रेस+, जानें कितनी सीटें जीत सकती है UDF

Kerala Assembly Elections 2026: केरलम के विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं. एग्जिट पोल भी सामने आ गए हैं. एग्जिट पोल्स में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है. हालांकि, एग्जिट पोल्स कितने सटीक हो सकते हैं, ये तो अब 29 अप्रैल को ही पता चलेगा. खास बात है कि केरलम में इस बार भाजपा भी खाता खोलते हुए दिखाई दे रही है. बता दें, प्रदेश में विधानसभा की 140 सीटें है और बहुमत के लिए 71 सीटें जीतना जरूरी है.

एजेंसी एलडीएफ     यूडीएफ     भाजपा+ अन्य
मैट्रिज     60-65 70-75 3-5 2-4
पीपल्स पल्स 75-85 55-65 0-3 0-0
जेवीसी     52-61 72-84 3-7 0-0
एक्सिस माय इंडिया 49-62 78-90 0-3 0-0
वोट वाइब 58-68 70-80 0-0 0-4
पी-मारक्यू 62-69 71-79 1-4 0-3
पीपल्स इनसाइट 58-68 66-76 10-14 0-1
चाणक्य स्ट्रैटजीज 58-64 72-80 - 3-7

केरलम में नौ अप्रैल को हुआ था विधानसभा चुनाव

बता दें, नौ अप्रैल को केरलम की सभी सीटों पर एकसाथ मतदान हुए थे. इस बार कुल 78.27 प्रतिशत वोटिंग हुई है. पिछले चुनाव 2021 में 74.06 प्रतिशत हुई थी. केरलम में सबसे अधिक मतदान 1960 में हुआ था. कुल 85.72 प्रतिशत लोगों ने पिछले चुनावों में वोट डाला था. 

2021 केरलम विधानसभा चुनाव परिणाम

2021 में भी सभी 140 सीटों के लिए मतदान हुए थे. 71 वह जादुई आंकड़ा है, जिसे छुए बिना सरकार नहीं बनाई जा सकती है. 2021 में एलडीएफ ने ऐतिहासिक रूप से जीत हासिल की थी. 2021 विधानसभा चुनावों में एलडीएफ ने 99 सीटों पर जीत हासिल की थी तो वहीं यूडीएफ को 41 सीटें मिली थी. एनडीए का पिछली बार खाता भी नहीं खुला था.   

क्या केरलम में भाजपा पहले कभी चुनाव जीती है

केरलम में वर्तमान में भाजपा का एक भी विधायक नहीं है. हालांकि, पार्टी इस बार एग्जिट पोल्स में खाता खोलेत दिख रही है. हालांकि, ऐसा नहीं है कि भाजपा का राज्य में कभी कोई खाता नहीं खुला है. साल 2016 से नीमेम विधानसभा सीट पर भाजपा विजयी हुई थी. ये भाजपा की राज्य के इतिहास में पहली जीत है. नीमेम से ओ राजगोपाल भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज करके विधानसभा पहुंचे थे. हालांकि, 2021 के विधानसभा चुनावों में उनको भी हार का सामना करना पड़ गया था. 

केरलम में कौन-कौन से गठबंधन दल हैं

  1. लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट यानी LDF- CPI(M) और CPI इस गठबंधन में शामिल है. CPI(M) इस गठबंधन का नेतृत्व कर रही है.
  2. यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट यानी UDF- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) इस गठबंधन का नेतृत्व कर रही है. इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) कांग्रेस का साथ दे रही है. 
  3. नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस यानी NDA- BJP इस गठबंधन का नेतृत्व कर रहा है. इसमें BDJS जैसी पार्टियां शामिल हैं.

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट के मैदान पर तबाही मचाने वाली 7 पति-पत्नी की जोड़ी, एक तो IPL चैंपियन टीम का कप्तान

क्रिकेट के मैदान पर किसी को खेलते देखने के बाद प्यार होना बहुत आम बात है. ऐसी कई जोड़ी है जिनको अपने फेवरेट क्रिकेटर से प्यार हुआ और फिर शादी भी हो गई. ऐसा कम देखने को मिलता है कि पति पत्नी दोनों क्रिकेट खेलते हों और रिश्ता शादी तक पहुंचा हो. आइए जानते हैं उन सबसे चर्चित पुरुष क्रिकेटरों के बारे में जिन्होंने महिला क्रिकेटरों से शादी की. Sun, 3 May 2026 18:00:12 +0530

  Videos
See all

West Bengal Election Result | Piyush Goyal ने किया बंगाल में BJP के जीत का दावा! #mamatabanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T12:42:22+00:00

West Bengal Exit Poll | Sushant Sinha Live: सट्टा बाजार ने पलट दिया बंगाल का एग्जिट पोल? |TMC Vs BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T12:38:16+00:00

Jabalpur Cruise Accident News : रुला देगा Bargi Dam हादसा | Madhya Pradesh | Today News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T12:41:40+00:00

Bengal Election Result 2026: कल नतीजे,आज सियासी रंग चरम पर | PM Modi| Mamata Banerjee | Opinion Poll #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T12:38:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers